काँटों की फुलवारी में, दिल को कैसे बहलाओगे?
रूखी-सूखी क्यारी में, सुख-सुमन कहाँ पाओगे?
मेरी यादों से ही, अपने मन को बहला लेना,
स्वप्न सरोवर में ही, अपने तन को नहला लेना,
मुझको पाने को प्रियतम, तुम कहाँ-कहाँ जाओगे?
रूखी-सूखी क्यारी में, सुख-सुमन कहाँ पाओगे?
बँधा हुआ है युगों-युगों से, प्रेम-प्रीत का बन्धन,
मैं हूँ अक्स तुम्हारा, तुम हो मेरे माथे का चन्दन,
मधुरिम छवि पाने को, दर्पण कहाँ-कहाँ लाओगे?
रूखी-सूखी क्यारी में, सुख-सुमन कहाँ पाओगे?
साथ हमारा और तुम्हारा, केवल इतना ही था,
सागर का अस्तित्व, आँख के पानी जितना ही था,
उन लम्हों के नगमों को, तुम कहाँ-कहाँ गाओगे?
रूखी-सूखी क्यारी में, सुख-सुमन कहाँ पाओगे?
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
फुलवारी तो फूलों की ही होती है!
जवाब देंहटाएंमन में जो ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ बोती है!
मेरे मन में आ जाओ,
काँटों में जाते ही क्यों हो?
चुपचाप रहो मेरे मन में,
इतना पगलाते ही क्यों हो?
मित्रवर रावेन्द्रकुमार रवि जी!
जवाब देंहटाएंकवि की कल्पना की उड़ान
बहुत ऊँची होती है।
नानफनी (कैक्टस) पर भी
फूल खिलते ही हैं।
आजकल तो उसी का उपवन
सजाने का फैशन चल रहा है।
मैंने उसी की कल्पना करके
यह गीत लिखा है।
आपकी सकारात्मक टिप्पणी के लिए,
धन्यवाद।
बहुत सुन्दर भावाभिव्यक्ति ....बधाई
जवाब देंहटाएंसाथ हमारा और तुम्हारा, केवल इतना ही था,
जवाब देंहटाएंसागर का अस्तित्व, आँख के पानी जितना ही था,
उन लम्हों के नगमों को, तुम कहाँ-कहाँ गाओगे?
रूखी-सूखी क्यारी में, सुख-सुमन कहाँ पाओगे?
दिल को छू जाने वाली अभिव्यक्ति.. आभार
शास्त्री जी!
जवाब देंहटाएंबेहतरीन गीत के लिए
मुबारकवाद।
गीत अच्छा है भैया मयंक जी।
जवाब देंहटाएंबधाई स्वीकार करें।
बधाई स्वीकार करें।
जवाब देंहटाएंशास्त्री जी!
सरस्वती माता का आशीर्वाद सबको मिले।
जवाब देंहटाएंहमारे लिए भी दुआ करना जी।
अच्छे गीत के लिए बधाई।
अच्छी लगी आपकी यह रचना सुन्दर भाव हैं इस के
जवाब देंहटाएंवाह ! वाह ! वाह ! मर्मस्पर्शी भावपूर्ण बहुत ही सुन्दर रचना !! आनंद आ गया...आभार.
जवाब देंहटाएंमज़ा आ गया पढ़ कर
जवाब देंहटाएंसागर का अस्तित्व, आंख के पानी जितना ही था, वाह! एक अलग और निराली सोच। बहुत सुंदर।
जवाब देंहटाएं