सुख के बादल कभी न बरसे, दुख-सन्ताप बहुत झेले हैं! जीवन की आपाधापी में, झंझावात बहुत फैले हैं!! अनजाने से अपने लगते, बेगाने से सपने लगते, मँहगाई की मार पड़ी तो, सबने ही पापड़ बेले हैं! जीवन की आपाधापी में, झंझावात बहुत फैले हैं!! बन्धक आजादी खादी में, संसद शामिल बर्बादी में, बलिदानों की बलिवेदी पर, लगते कहीं नही मेले हैं! जीवन की आपाधापी में, झंझावात बहुत फैले हैं!! ज्ञानी है मूरख से हारा, दूषित है गंगा की धारा, टिम-टिम करते गुरू गगन में, चाँद बने बैठे चेले हैं! जीवन की आपाधापी में, झंझावात बहुत फैले हैं!! |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

ज्ञानी है मूरख से हारा,
जवाब देंहटाएंदूषित है गंगा की धारा,
टिम-टिम करते गुरू गगन में,
चाँद बने बैठे चेले हैं!
जीवन की आपाधापी में,
झंझावात बहुत फैले हैं!!
वाह अद्भुत सुन्दर गीत। बधाई।
Sir ji kya kahun... Samgh nahi aa raha. Padhkar mazaa aa gaya.
जवाब देंहटाएंSabdon se khelna aapke liye bada aasaan hai.
कविता के बहाने आपने प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी की तस्वीर खींच दी है। बधाई स्वीकारें।
जवाब देंहटाएं--------
पॉल बाबा की जादुई शक्ति के राज़।
सावधान, आपकी प्रोफाइल आपके कमेंट्स खा रही है।
ज्ञानी है मूरख से हारा,
जवाब देंहटाएंदूषित है गंगा की धारा,
टिम-टिम करते गुरू गगन में,
चाँद बने बैठे चेले हैं
बहुत सटीक व्यंग करते हुए एक सुन्दर गीत...
सही है !!
जवाब देंहटाएंwah sir..kya likhaa aapne..
जवाब देंहटाएंझंझावाती सुन्दर गीत।
जवाब देंहटाएंज्ञानी है मूरख से हारा,
जवाब देंहटाएंदूषित है गंगा की धारा,
आज का यही सच है जी, बहुत सुंदर लगी आप की यह सची कविता
टिम-टिम करते गुरू गगन में,चाँद बने बैठे चेले हैं! जीवन की आपाधापी में, झंझावात बहुत फैले हैं
जवाब देंहटाएंगज़ब का लिखा है…………………ज़िन्दगी कब फ़ुर्सत देती है इससे तो पल चुराने पडते हैं।
सटीक व्यंग सुन्दर.
जवाब देंहटाएंज्ञानी है मूरख से हारा,
जवाब देंहटाएंदूषित है गंगा की धारा,
टिम-टिम करते गुरू गगन में,
चाँद बने बैठे चेले हैं!
क्या बात है ...!