गीत, खुशबू और थोड़ी सी फुहार बस यही तो जिन्दगी की है बहार आम्र तरु-फुनगी की ललछौंही छटा घिर के छम-छम बरसती नभ से घटा हरित-गर्भा यह धरा होने लगे तब समझना सृष्टि हित कुछ सुख बँटा फिर से जब आने लगे रुत पर निखार बस यही तो जिन्दगी की है बहार खेतिहर ने हल उठाया हरष कर दे चले आशीष बादल बरस कर हुमक-कर बहने नदी-नाले लगे उतर आया स्वर्ग इस पल धरा पर पक्षियों की खेत में उतरे कतार बस यही तो जिन्दगी की है बहार घन-गगन पर्वत से जब मिलने लगे बाग सारा मोद में खिलने लगे मन्द चलती पवन भी इठला उठे और उदासी की शिला हिलने लगे बाग में जाने का मन हो बार-बार |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

गीत, खुशबू और थोड़ी सी फुहार
जवाब देंहटाएंबस यही तो जिन्दगी की है बहार
बहुत खूब
सच ऐसी ही है जिंदगी की बहार!
जवाब देंहटाएंसुंदर प्रस्तुति!
गीत, खुशबू और थोड़ी सी फुहार
जवाब देंहटाएंबस यही तो जिन्दगी की है बहार... bhaut hi khubsurat....
खूबसूरत प्रस्तुति...
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर प्रस्तुति...
जवाब देंहटाएंमेरे पोस्ट पर स्वागत है...
गीत, खुशबू और थोड़ी सी फुहार
जवाब देंहटाएंबस यही तो जिन्दगी की है बहार...
वाह!! बहुत खूब....
सादर बधाई...
न जाने कितने आनन्ददायक तत्व हैं प्रकृति में...सुन्दर कविता।
जवाब देंहटाएंफिर से जब आने लगे रुत पर निखार
जवाब देंहटाएंबस यही तो जिन्दगी की है बहार....
बहारें फिर भी आती ही रहती हैं...
wah...
जवाब देंहटाएंprakriti ka sundar chitran..
sundar prastuti..
सुंदर प्रस्तुति!
जवाब देंहटाएं