|
आज
अहोई-अष्टमी, दिन है कितना खास।
जब
तक माँ जीवित रही, रखती थी उपवास।।
वो
घर स्वर्ग समान है, जिसमें माँ का वास।
अब
मेरा माँ के बिना, मन है बहुत उदास।।
बचपन
मेरा खो गया, हुआ वृद्ध मैं आज।
सोच-समझकर
अब मुझे, करने हैं सब काज।।
तारतम्य
टूटा हुआ, उलझ गये हैं तार।
कहाँ
मिलेगा अब मुझे, माता जैसा प्यार।।
सूना
घर का द्वार है, सूना सब संसार।
माता
के बिन लग रहे, फीके सब त्यौहार।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

अपने आप को कितना भी समझा लिया जाए कि एक दिन सबने जाना है, पर मन को कौन समझा पाया है जो रोज माँ को याद करता है ! मेरी माताजी को भी सिधारे साल होने जा रहा है ! पर कोई क्षण ऐसा नहीं गुजरता जब उनकी याद दिल से दूर होती हो
जवाब देंहटाएंमां की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती.
जवाब देंहटाएंरजा सिरसवी की एक गजल की कुछ पंक्तियाँ हैं.....
मौत के आगोश में जब थक के सो जाती है मां
तब रजा थोड़ा सुकूं पाती है मां
रूह के रिश्तों की गहराईयाँ तो देखिए
चोट लगती है हमें और दर्द से चिल्लाती है मां
बहुत सुन्दर।
जवाब देंहटाएंघर में खुशियों के माहौल में, तीज-त्यौहारों में अपने बिछुड़े बहुत याद आते हैं
जवाब देंहटाएंमर्मस्पर्शी रचना
माँ का कोई विकल्प नहीं.!!
जवाब देंहटाएं