पर्वत से चलकर आते हैं,
कलकल नाद सुनाते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
लक्ष्य सदा आगे को बढ़ना,
निर्मल नीर बहाना है।
सूखी धरती सिंचित करके,
फिर उर्वरा बनाना है।
नद-नालों को पावन जल से,
आप्लावित कर जाते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
शोर-मचाते हँसते गाते,
दुर्गम-सुगम ठिकानों में।
बालू, कंकड़-पत्थर लाते,
पर्वत से मैदानों में।
ये बिन लहरों के सोते हैं,
लहर-लहर लहराते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
प्रेम-प्रीत करने वालों को,
झरने ही सुख देते हैं।
जग की झंझावातों को,
ये पलभर में हर लेते हैं।
जीवन की परिभाषाओं का,
सबको सार बताते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
आपकी उत्कृष्ट प्रस्तुति मंगलवारीय चर्चा मंच पर ।।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर ।
जवाब देंहटाएंबढ़िया मनमोहक रचना आदरणीय धन्यवाद !
जवाब देंहटाएंसुंदर रचना और सुंदर प्रस्तुति: जीवंत निर्झर की तस्वीर बच्चों के मान को खूब भाएगी. मैं अपने बच्चों को आपकी यह रचना पढ़ने और समझने वाला हूँ. धन्यवाद.
जवाब देंहटाएंखुबसूरत अभिवयक्ति.....
जवाब देंहटाएंप्रेम-प्रीत करने वालों को,
जवाब देंहटाएंझरने ही सुख देते हैं।
जग की झंझावातों को,
ये पलभर में हर लेते हैं।
बहुत बढ़िया
Ati sunder rachna .......
जवाब देंहटाएं