|
बैंक हुई कंगाल सब, किसका है ये दोष।
उसको कहें दिवालिया, जिसका खाली कोष।।
--
प्रजातन्त्र में क्यों हुआ, तन्त्र प्रजा से दूर।
समझो इसके मूल में शासक को मगरूर।।
--
बैंकों के बाहर लगीं, लम्बी बहुत कतार।
अपने ही धन के लिए, जनता है लाचार।।
--
मासिक वेतन हो भले, चाहे साठ हजार।
पैसा पाने के लिए, मिलती है फटकार।।
--
सन्नाटा बाजार में, रुके जरूरी काज।
धन के आज अकाल से, सहमा हुआ समाज।।
--
इन्तजाम के बाद ही, करना था ऐलान।
अफरा-तफरी में किया, जारी क्यों फरमान।।
--
सेवक मनमानी करें, बनकर अफलातून।
रोज-रोज ही देश में, बदल रहे कानून।।
--
नयी करंसी से हुई, खाली अब टकसाल।
शासन मालामाल है, जनता है कंगाल।।
-- सच को लिखने से डरे, अब शायर-फनकार। करता उनकी कलम को, मैं सौ-सौ धिक्कार।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बहुत खूब ।
जवाब देंहटाएं"सच को लिखने से डरे, अब शायर-फनकार।
जवाब देंहटाएंकरता उनकी कलम को, मैं सौ-सौ धिक्कार"
नयी करंसी से हुई, खाली अब टकसाल।
जवाब देंहटाएंशासन मालामाल है, जनता है कंगाल।।
--
सच को लिखने से डरे, अब शायर-फनकार।
करता उनकी कलम को, मैं सौ-सौ धिक्कार।।
...बहुत सही सामयिक रचना
मासिक वेतन हो भले, चाहे साठ हजार।
जवाब देंहटाएंपैसा पाने के लिए, मिलती है फटकार।।
बिलकुल सही कहा आपने!!