कम्प्यूटर बन गई जिन्दगी, अन्तरजाल हुआ है तन।
जालजगत के बिना कहीं भी, लगता नहीं हमारा मन।।
जंगल लगता बहुत सुहाना, पर्वत अच्छे लगते हैं,
प्यारी-प्यारी बातें करते, बच्चे सच्चे लगते हैं,
सुन्दर-सुन्दर सुमनों वाला, लगता प्यारा ये उपवन।
जालजगत के बिना कहीं भी, लगता नहीं हमारा मन।।
सुख की बातें-दुख की बातें, बेबाकी से देते हैं,
भावों के सम्प्रेषण से हम, अपना मन भर लेते हैं.
आभासी दुनिया में मिलता, हमको कितना चैन-अमन।
जालजगत के बिना कहीं भी, लगता नहीं हमारा मन।।
ग़ाफ़िल, रविकर, उड़नतश्तरी, सुरभित सुमन खिलाते हैं,
उल्लू और मयंक निशा में, विचरण करने आते हैं,
पंकहीन से कमल सुशोभित, करते बगिया और चमन।
जालजगत के बिना कहीं भी, लगता नहीं हमारा मन।।
ताऊ कभी-कभी दिख जाता, सुस्ती सारी दूर हुई,
मगर फेसबुक के आगे, ब्लॉगिंग बिल्कुल मज़बूर हुई,
अदा-सदा, वन्दना-कनेरी, महकाती जातीं उपवन।
जालजगत के बिना कहीं भी, लगता नहीं हमारा मन।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

सुन्दर गीत।
जवाब देंहटाएंजालजगत के बिना कहीं भी, लगता नहीं हमारा मन।।
जवाब देंहटाएंआभासी दुनिया में मिलता, हमको कितना चैन-अमन।
आभासी दुनिया में भी एक अलग तरह का सुकून छुपा है ........
सच है जिंदगी के हिस्सा बन गया जाल जगत
आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 11-05-2017 को चर्चा मंच पर चर्चा - 2630 में दिया जाएगा
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
सुन्दर प्रस्तुति
जवाब देंहटाएं