|
फड़नवीस सरकार की, बन्द
हो गयी राह।
असमंजस में हैं पड़े, मोदी-नड्डा-शाह।।
बाला साहब का हुआ, सपना अब
साकार।
राजनीति के खेल में, गयी
भा.ज.पा. हार।।
छल की नौका से भला, कौन
हुआ है पार।
जब आये मझधार में, टूट
गयी पतवार।।
तुरुप चाल अपनी चले, छत्रप
शरद पवार।
महाराष्ट्र में आ गयी, उद्धव
की सरकार।।
बीच धार में छोड़कर, भागे
अजित पवार।
सत्ता पाने के सभी, बन्द कर
दिये द्वार।।
दाँव सभी उलटे पड़े, पलट
गयी है चाल।
तीन दिनों के बाद में,
उजड़ गयी चौपाल।।
आगे-आगे देखिए, क्या होगा
यजमान।
बदल सका कोई नहीं, कुदरत
का फरमान।।
पहन लिया है शीश पर, शिव
सेना ने ताज।
हँसी-खेल मत समझना, शासन
की परवाज।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

"हँसी-खेल मत समझना, शासन की परवाज"
जवाब देंहटाएंबढ़िया है सर
आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 28.11.2019 को चर्चा मंच पर चर्चा - 3533 में दिया जाएगा । आपकी उपस्थिति मंच की गरिमा बढ़ाएगी
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
दिलबागसिंह विर्क
वाह !सर बेहतरीन
जवाब देंहटाएंसादर