|
--
साँसें धोखा दे जाती हैं,
साँसों पर विश्वास न करना।
सपने होते हैं हरजाई,
सपनों से कुछ आस न करना।।
जो कर्कश सुर में चिल्लाते,
उनको काग पुकारा जाता।
जो खग मधुर गान को गाते,
उनका स्वर कलरव कहलाता।
हृदयहीन धनवान व्यक्ति से,
कभी कोई अरदास न करना।
सपने होते हैं हरजाई,
सपनों से कुछ आस न करना।।
--
पर्वत की छाती से निकले,
कुछ झरने बन जाते गंगा।
पाक-साफ वो ही कहलाते,
जिनका तन-मन होता चंगा।
जोड़-तोड़ करके शब्दों की,
गीतों का विन्यास न करना।
सपने होते हैं हरजाई,
सपनों से कुछ आस न करना।।
--
पल-पल जिनके बोल बदलते,
वो क्या जाने सुख-दुख सहना।
विद्या के जो बैल बने हैं,
उनको अध्यापक मत कहना।
देख जमाने की हालत को,
मन को कभी उदास न करना।।
सपने होते हैं हरजाई,
सपनों से कुछ आस न करना।।
--
जब से ज्ञानी मौन हो गये,
अज्ञानी वाचाल हो गये।
धनवानों के बन्दीघर में,
पढ़े-लिखे बदहाल हो गये।
जनसेवक के दर पर जाकर,
सत्य कभी उद्भाष न करना।
सपने होते हैं हरजाई,
सपनों से कुछ आस न करना।।
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज सोमवार 17 फरवरी 2020 को साझा की गई है...... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंसादर नमस्कार ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार(18-02-2020 ) को " "बरगद की आपातकालीन सभा"(चर्चा अंक - 3615) पर भी होगी
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
---
कामिनी सिन्हा
जो कर्कश सुर में चिल्लाते,
जवाब देंहटाएंउनको काग पुकारा जाता।
जो खग मधुर गान को गाते,
उनका स्वर कलरव कहलाता।
बहुत खूब !अति सुन्दर !!