मित्रों!
13 सितम्बर को मेरे ज्येष्ठ पुत्र नितिन का जन्मदिन है।
शुभकामनास्वरूप प्रस्तुत हैं मेरे कुछ उद्गार...!
जीवन के क्रीड़ांगन में, तुम बनकर रहो विजेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें मैं देता।
--
आदर्शों की नींव हमेशा, अपने बच्चों में डालो,
जैसे मैंने पाला तुमको, वैसे ही तुम भी पालो,
लालन-पालन करो सभी का बनकर प्रवण-प्रणेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें में देता।।
--
जीवनसाथी के संग में तुम, वाद-विवाद न करना,
आदर्शो की बेल सींचना, बनकर जल का झरना,
आते-जाते ही रहते हैं, कलयुग, सतयुग-त्रेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें मैं देता।।
--
मात-पिता अभ्यागत की तुम, की सेवा करना मन से,
कभी अनुज को अलग न करना, जीवनभर जीवन से,
मंजिल चलकर ही मिलती है, मत बनना अभिनेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें में देता।।
--
सच्चाई के साथ हमेशा निष्ठा से तुम काम करो,
लम्बा जीवन जियो, और दुनिया में अपना नाम करो,
जो करता है प्यार सभी को, बनता वही चहेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें मैं देता
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

जन्मदिन पर शुभकामनाएं नितिन के लिये।
जवाब देंहटाएंवाह !बहुत ही आत्मीयता भरे उदगार! प्रिय नितिन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं| पिता के इतने सुंदर संस्कार भाव वाला मार्गदर्शन जो उनके साथ है , वे बहुत भाग्यशाली हैं |
जवाब देंहटाएंजन्मदिन की असीम शुभकामनाएं!!!
जवाब देंहटाएंनिशब्द सर। बहुत ही सुंदर हृदयस्पर्शी सृजन।ज्येष्ठ भाई को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
जवाब देंहटाएंसादर
बहुत सुंदर.जन्मदिन की शुभकामनाएं
जवाब देंहटाएंजन्मदिवस पर पुत्र को अप्रतिम उपहार, हमारी भी शुभकामनायें !
जवाब देंहटाएंप्रिय नितिन को स्नेह भरा आशीष !
जवाब देंहटाएं