-- दोहा लिखना है सरल, करो तनिक अभ्यास। तेरह-ग्यारह से करो, दोहे का विन्यास।। शब्दों का मन में अगर, संचित है भण्डार। अलंकार-रस से करो, छन्दों का शृंगार।। -- करो सतत् अभ्यास को, सुधर जायेगा काव्य। श्रम से ही संसार में. सब कुछ है सम्भाव्य।। -- कीचड़ में खिलता कमल, देता यह सन्देश। उपवन गन्ध लुटायेगा, महकेगा परिवेश।। -- मन में हो सच्ची लगन, निष्ठा भी हो साथ। उचित शब्द रखकर करो, दोहा-छन्द सनाथ।। -- खाली गया न आज तक, कभी शब्द का वार। शब्दों से बढ़कर नहीं, पैनी कोई धार।। -- सरिताएँ जब तक बहें, जल रहता है शुद्ध। कूड़ा-कर्कट से हुई, धार आज अवरुद्ध।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।