-- सूरज तन झुलसा रहा, दुनिया है बेहाल। गुलमोहर का हो गया, बूटा-बूटा लाल।। -- जितनी गरमी पड़ रही, उतना निखरा रूप। गुलमोहर खिलने लगा, खा कर निखरी धूप।। -- सड़क किनारे है खड़ा, केसरिया को धार। सब लोगों को बाँटता, मुलमोहर उपहार।। -- गरम हवाएँ पी रहा, खड़ा अनोखा सन्त। जेठ मास में आ गया, मानो पुनः बसन्त।। -- दुनियाभर को दे रहा, गुलमोहर उपदेश। खुश हो करके मानिए, कुदरत का आदेश।। -- सुख-दुख दोनों में रहो, हरदम एक समान। जैसे सुख-दुख झेलता, निर्धन श्रमिक-किसान।। -- कुदरत ने जो कुछ दिया, उस पर है सन्तोष। है गरमी के साथ में, बारिश का उद्घोष।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बेहतरीन प्रस्तुति।
जवाब देंहटाएंवाह!!!
जवाब देंहटाएंगुलमोहर पर बहुत ही लाजवाब दोहे।
दुनियाभर को दे रहा, गुलमोहर उपदेश।
जवाब देंहटाएंखुश हो करके मानिए, कुदरत का आदेश।।
मान गए गुलमोहर चचा !
वाह!! गुलमोहर पर सुंदर सृजन... सच में प्रकृति अपने हर रूप में कई शिक्षाएँ देती है.. यह हमारे ऊपर है किसे किस तरह से लेते हैं...
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रस्तुति.
जवाब देंहटाएंवाह ! बेहतरीन
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुंदर सर।
जवाब देंहटाएंसराहनीय सृजन।
सादर