| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 6 जुलाई 2019
गुरुवार, 4 जुलाई 2019
दोहे "अब झूठे सम्मान" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
लोगों
में सम्मान की, लगी हुई है होड़।
करते
लोग खुशामदें, लिखना-पढ़ना छोड़।।
--
प्रतिभाओं
का हो रहा, दुनिया में अपमान।
क्रय करते कुछ लोग हैं, अब झूठे सम्मान।।
--
सम्मानों
की दौड़ से, रखना खुद को दूर।
लिख करके
साहित्य को, मत होना मगरूर।।
--
काम
कलम का बोलता, नहीं बोलता नाम।
छोड़
मान-व्यामोह को, करते रहना काम।।
--
मंचों
पर आसीन हैं, अब झूठे आरोह।
सम्मानों
की दौड़ में, पागल हुए गिरोह।।
--
ओत-प्रोत
हों छन्द से, गजल, दोहरे-गीत।
छन्दमुक्त
होता नहीं, कोई भी संगीत।।
--
दिल पर
करते असर हैं, दिल से निकले भाव।
सम्मानों
के आसरे, पार न होगी नाव।।
--
गद्य-पद्य
के साथ में, लिखो कथानक-कथ्य।
कालजयी
वो काव्य है, जिसमें होता तथ्य।।
--
|
दोहे "जीवन में अभिसार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
अहंकार
को छोड़ कर, कर लेना अभिसार।।
बिना
किसी अनुबन्ध के, मिलते जहाँ विचार।
सफल
सदा होता वहाँ, जीवन में अभिसार।।
दिल की
धरती उर्वरा, जिसमें नफरत-प्यार।
हो सच्चा
अनुराग तो, हो जाता अभिसार।।
अधिक
देर टिकता नहीं, बाहर का शृंगार।
छल-फरेब
के साथ में, मत करना अभिसार।।
कर्तव्यों
के बाद ही, मिलते हैं अधिकार।
अनायास होता नहीं, दुनिया में अभिसार।।
प्रेय
मार्ग पर चल पड़ा, श्रेय छोड़ संसार।
पनप
रही है वासना, काहे का अभिसार।।
उपवन
में होने लगी, भँवरों की गुंजार।
मिलने-जुलने के लिए, मतलब का अभिसार।।
|
बुधवार, 3 जुलाई 2019
"बदनाम करने को चले हैं" (ग़ज़लियात-ए-रूप से मेरी एक ग़ज़ल)
|
ख्वाहिशें परवान करने को चले हैं
चाहतें कुर्बान करने को चले हैं
हैं बहुत ज़ालिम ज़माना क्या करें
लेखनी नीलाम करने को चले हैं
बढ़ गयी बेरोज़गारी मुल्क में
काम को नाक़ाम करने को चले हैं
नेक-नीयत से ग़ुजर होती नहीं
इसलिए कोहराम करने को चले हैं
“रूप” है इंसानियत का अब घिनौना
प्यार को बदनाम करने को चले हैं
|
मंगलवार, 2 जुलाई 2019
"मुरलिया बना तो" (ग़ज़लियात-ए-रूप से मेरी एक ग़ज़ल)
|
मुझे आज अपनी मुरलिया बना तो
तू एक बार होठों से मुझको लगा तो
संगीत को छेड़ दूँगी मैं दिलवर
तू इक बार मुझको उठाकर बजा तो
सुनाऊँगी मैं मेघ मल्हार तुझको
सुराखों को तू कायदे से दबा तो
मैं कोयल सी चहकूँगी तेरे चमन में
तू वीरान गुलशन सजाकर दिखा तो
मैं मोहन की प्यारी हूँ मन मोह लूँगी
निराशा को तू अपने मन से भगा तो
यह 'रूप' और रंग तेरे लिए है
सुरों की तू इक बार महफिल सजा तो
|
सोमवार, 1 जुलाई 2019
ग़ज़ल "इन्द्रधनुष का रूप हमें दिखलाते हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
आसमान में जो उगते हैं, वो बादल कहलाते हैं
जो मुद्दत से तरस से
थे, जल के बिना अधूरे थे,
उन सूखे नदिया-नालों
को, निर्मल नीर पिलाते हैं
चरैवेति का पाठ पढ़ाने, जो धरती पर आकर के
पतितपावनी गंगा को जो, सागर तक ले जाते हैं
बंजर वसुन्धरा में जो, हरियाली लेकर आते हैं
आसमान में जो उगते हैं, वो बादल कहलाते हैं
जिन्हें देखकर
पागल-मधुकर, गुंजन करने को आते,
वीराने उपवन में भी, जो सुन्दर सुमन खिलाते हैं
आहट से बादल की, जन-जीवन में सुख भर जाता है
मुरझाये चेहरे भी
जिनको, देख-देख मुस्काते हैं
पौध धान की तो बारिश
के, इन्तजार में रहती है
श्रमिक-किसानों के
जीवन में, रोज़गार को लाते हैं
जल ही जिनका जीवन है, वो नभ को तकते रहते हैं
दादुर-मोर-पपीहा के, जीवन में खुशियाँ लाते हैं
बादल से ही इन्द्रदेव
का, नाम हमेशा जुड़ा हुआ
इन्द्रधनुष का चौमासे
में, ‘रूप’ हमें
दिखलाते हैं
|
"ब्लॉग दिवस की शुभकामनाएँ" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
लेकिन ब्लॉगिंग का नहीं, दिवस जगत में आज।।
--
खोजे अन्तरजाल पर, सारे ही आलेख।
लेकिन चिट्ठा-दिवस का, मिला नहीं उल्लेख।।
--
व्यापक चिट्ठे बहुत हैं, व्यापक अन्तरजाल।
ब्लॉगिंग-डे घोषित नहीं, इसका बहुत मलाल।।
मित्रों!
21 अप्रैल, 2003 को आलोक पुराणिक का हिन्दी का पहला ब्लॉग “नौ दो ग्यारह” सर्वप्रथम प्रकाश में आया था। उसके बाद तो अब तक बहुत सारे लोगों ने अपने ब्लॉग बना कर हिन्दी भाषा अभिवृद्धि में अपना योगदान दिया है।
हिन्दी ब्लॉगिंग के हास्य-व्यंग्य के पुरोधा पी.सी मुद्गल बनाम “ताऊ रामपुरिया” ने आवाज बुलन्द की है कि 1 जुलाई को ब्लॉगिंग-दिवस मनाया जाये। “देर आयद-दुरुस्त आयद” लेकिन उनकी इस पहल का मैं स्वागत करता हूँ।
चाहे दुनिया इस ओर सकारात्मक कदम बढ़ाये या न बढ़ाये मगर हम हिन्दी ब्लॉगरों ने तो 1 जुलाई के दिन को “चिट्ठाकारी दिवस” की घोषणा कर ही दी है।
मुझे आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि सभी चिट्ठाकारों का भरपूर समर्थन इस मुहिम को प्राप्त होगा।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






