मित्रों!
13 सितम्बर को मेरे ज्येष्ठ पुत्र नितिन का
जन्मदिन है।
शुभकामनास्वरूप प्रस्तुत हैं मेरे कुछ उद्गार...!
जीवन के क्रीड़ांगन
में, तुम बनकर रहो विजेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें मैं
देता।
--
आदर्शों की नींव
हमेशा, अपने बच्चों में
डालो,
जैसे मैंने पाला
तुमको, वैसे ही तुम भी पालो,
लालन-पालन करो सभी
का बनकर प्रवण-प्रणेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें में
देता।।
--
जीवनसाथी के संग में
तुम, वाद-विवाद न करना,
आदर्शो की बेल
सींचना, बनकर जल का झरना,
आते-जाते ही रहते
हैं, कलयुग, सतयुग-त्रेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें मैं
देता।।
--
मात-पिता अभ्यागत की
तुम, की सेवा करना मन से,
कभी अनुज को अलग न
करना, जीवनभर जीवन से,
मंजिल चलकर ही मिलती
है, मत बनना अभिनेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें में
देता।।
--
सच्चाई के साथ हमेशा
निष्ठा से तुम काम करो,
लम्बा जीवन जियो, और दुनिया में अपना
नाम करो,
जो करता है प्यार
सभी को, बनता वही चहेता।
जन्मदिवस की बेला पर, आशीष तुम्हें मैं
देता
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
गुरुवार, 12 सितंबर 2019
गीत "13 सितम्बर-ज्येष्ठ पुत्र नितिन का जन्मदिन"
बुधवार, 11 सितंबर 2019
दोहे "अँगरेजी का रंग" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
हिन्दी-हिन्दुस्तान
का, होगा तब सौभाग्य।।
भाषा
होनी चाहिए, एक देश में एक।
संविधान
कहता यही, नीयत रक्खो नेक।।
किस
कारण से आज भी, इँगलिश रहे सहेज।
अँगरेजी
भी छोड़ दो, चले गये अँगरेज।।
अपनी भाषा में करो, अपने सारे काज।
अँगरेजी का देश से, दूर करो अब राज।।
हिन्दी
के परिवेश में, छिड़ी हुई है जंग।
आज
सियासत में चढ़ा, अँगरेजी का रंग।।
देवनागरी
कर रही, अब भी यही गुहार।
अँगरेजी
को आज भी, ढोती क्यों सरकार।।
बहुमत
मिला प्रचण्ड जब, फिर क्यों हो मजबूर।
अँगरेजी
को कीजिए, भारत से अब दूर।।
|
मंगलवार, 10 सितंबर 2019
दोहे "करो शहादत याद-मुहर्रम" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
मुहर्रम
पर कीजिए, मातम का इजहार।
दुआ
माँगने के लिए, आया है त्यौहार।।
प्रथम
माह इस्लाम का, हुआ आज आगाज।
सच्चे
मन से कीजिए, रोजे और नमाज।।
पूरी
दुनिया में रहे, भारत जिन्दाबाद।
खुशहाली
की खुदा से, कर लेना फरियाद।।
अपने
जीवन में सदा, रखना नेक उसूल।
करता
तभी इबादतें, अल्लामियाँ कुबूल।।
हिजरी
सन का मुहर्रम, होता माह पवित्र।
देता
है सन्देश ये, समझो सबको मित्र।।
जन्नत
का सुख भोगते, हैं हस्से-हसनैन।
झुके
नहीं अन्याय से, कभी इमाम हुसैन।।
टिकी
हुई ईमान पर, मजहब की बुनियाद।
आज
इमाम हुसैन की, करो शहादत याद।।
|
सोमवार, 9 सितंबर 2019
गीत "तुकबन्दी से खिलता उपवन" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
तुकबन्दी से खिलता उपवन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
शब्दों को मन में उपजाओ
फिर इनसे कुछ वाक्य बनो
सन्देशों से खिलता गुलशन
स्वर व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
तुकबन्दी मादक-उन्मादी
बन्धन में कैसी आजादी
सुख बरसाता रहता सावन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
आता नहीं बुढ़ापा जिसको
तुकबन्दी कहते हैं उसको
कविता होती है चिरयौवन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
दुर्जन के प्रति भरो निरादर
महामान्य का करना आदर
तुकबन्दी से होता वन्दन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
तुकबन्दी मनुहार-प्यार है
यह महकता हुआ हार है
तुकबन्दी होती चन्दन-वन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
शायर की यह गीत–ग़ज़ल है
सरिताओं की यह कल-कल है
योगी-सन्यासी का आसन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
तुकबन्दी बिन जग है सूना
यही उदाहरण, यही नमूना
तुकबन्दी में है अपनापन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
तुकबन्दी बिन काव्य अधूरा
मज़ा नहीं मिलता है पूरा
तुकबन्दी से होता गायन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
अगर शान से जीना चाहो
तुकबन्दी को ही अपनाओ
खोलो तो मुख का वातायन
स्वर-व्यञ्जन ही तो है जीवन
--
|
रविवार, 8 सितंबर 2019
दोहे "दूर करो अज्ञान" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
अलख
जगा दो ज्ञान की, करो साक्षर देश।।
--
कोई
व्यक्ति नहीं रहे, यहाँ अँगूठा-छाप।
पढ़ने-लिखने
के बिना, जीवन है अभिशाप।।
--
आज
साक्षरता दिवस को, मना रहा संसार।
शिक्षित
करो समाज को, दिवस करो साकार।।
--
दीप
जलाकर ज्ञान का, दूर करो अज्ञान।
जाकर
निर्धन के यहाँ, दे दो अक्षर ज्ञान।।
--
पढ़े-लिखे
ही लोग तो, करते जग-उद्धार।
जीवन
के हर क्षेत्र में, फैला दो उजियार।।
--
|
गीत "मोक्ष के लक्ष्य को मापने के लिए" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
जाने कितने जनम और मरण चाहिए ।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण
चाहिए।।
--
लैला-मजनूँ को गुजरे जमाना हुआ,
किस्सा-ए हीर-राँझा पुराना हुआ,
प्रीत की पोथियाँ बाँचने के लिए-
ढाई आखर नही व्याकरण चाहिए ।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण
चाहिए।।
--
सन्त का पन्थ होता नही है सरल,
पान करती सदा मीराबाई गरल,
कृष्ण और राम को जानने के लिए-
सूर-तुलसी सा ही आचरण चाहिए ।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण
चाहिए।।
--
सच्चा प्रेमी वही जिसको लागी लगन,
अपनी परवाज में हो गया जो मगन,
कण्टकाकीर्ण पथ नापने के लिए-
शूल पर चलने वाले चरण चाहिए।।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण
चाहिए।।
--
झर गये पात हों जिनके मधुमास में,
लुटगये हो वसन जिनके विश्वास में,
स्वप्न आशा भरे देखने के लिए-
नयन में नींद का आवरण चाहिए।।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण
चाहिए।।
--
|
शनिवार, 7 सितंबर 2019
दोहे, चन्द्र मिशन "मरा नहीं है जोश" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
किन्तु जरा सी चूक से, हुआ देश मजबूर।।
विफल
हुए तो क्या हुआ, मरा नहीं है जोश।
अन्तरिक्ष
विज्ञान का, पास हमारे कोश।।
चन्द्रयान
की विफलता, अन्तिम नहीं पड़ाव।
और
अधिक है बढ़ गया, अब तो चन्द्र-जुड़ाव।।
एक
विफलता से नहीं, मानेंगे हम हार।
जग
को फिर विज्ञान का, बाँटेंगे उपहार।।
अनजानी सी राह थी, अनजाना परिवेश।
पायेंगे
खोये हुए, फिर से हम सन्देश।।
बन्द
नहीं हमने किये, आशाओं के द्वार।
अभी
और सम्भावना, खोज रही सरकार।।
सदा
हार के बाद ही, मिल जाती है जीत।
कोशिश
करने से मिले, फल भी आशातीत।।
हर
छत्ते में तो नहीं, होता है मकरन्द।
चन्द्रविजय के मिशन का, काम न होगा बन्द।।
--
जारी हैं कोशिश अभी, लायेंगी वो रंग।
जीवित अपना हौसला, कभी न होगा भंग।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






