पाँच
क्षणिकाएँ (१) सोने
की चमक चाँदी
की दमक सिक्कों
की खनक किसे
अच्छी नहीं लगती -- (२) खादी
की ललक श्यामल
अलक कुर्सी
की झलक किसे
अच्छी नहीं लगती -- (३) अपनी
मैया चैन
की शैया सजी
हुई नैया किसे
अच्छी नहीं लगती -- (४) घर
में खुशहाली धनतेरस
और दिवाली शाम
मतवाली किसे
अच्छी नही लगती -- (५) सूरज
की लाली चाय
की प्याली सजी
हुई घरवाली किसे
अच्छी नहीं लगती -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022
पाँच क्षणिकाएँ "किसे अच्छी नहीं लगती" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
गुरुवार, 24 नवंबर 2022
दोहे "बे-पेंदे के पात्र" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- गरजे तो, बरसे नहीं, किया दिखावा मात्र। उल्लू सीधा कर रहे, बे-पेंदे के पात्र।। -- सुनकर मीठी बात को, बनना नहीं उलूक। यथायोग ही कीजिए, शठ के साथ सुलूक।। -- रूप-रंग गुण-ज्ञान के, जो हों मद में चूर। साधारण को चाहिए, उनसे रहना दूर।। -- बेर-केर का साथ में, होता नहीं निभाव। जीत गयी टेढ़ी नजर, हारा सरल सुभाव।। -- मतलब क्या उस मेल का, जब मन में हो मैल। लीक छोड़ चलना नहीं, ओ कोल्हू के बैल।। -- बैरी की करना नहीं, बार-बार मनुहार। घर जाकर मक्कार के, मत बाँटो उपहार।। -- थूक-थूककर चाटते, उनका क्या आधार। जंगल में जनतन्त्र के, रँगे हुए हैं स्यार।। -- |
बुधवार, 23 नवंबर 2022
गीत "जीवन-चक्र" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
-- अपने छोटे से जीवन में कितने सपने देखे मन में -- इठलाना-बलखाना सीखा हँसना और हँसाना सीखा सखियों के संग झूला-झूला मैंने इस प्यारे मधुबन में कितने सपने देखे मन में -- भाँति-भाँति के सुमन खिले थे आपस में सब हिले-मिले थे प्यार-दुलार दिया था सबने बचपन बीता इस गुलशन में कितने सपने देखे मन में -- एक समय ऐसा भी आया जब मेरा यौवन गदराया विदा किया बाबुल ने मुझको भेज दिया अनजाने वन में कितने सपने देखे मन में -- मिला मुझे अब नया बसेरा नयी शाम थी नया सवेरा सारे नये-नये अनुभव थे अंजाने से इस आँगन में कितने सपने देखे मन में -- कुछ दिन बाद चमन फिर महका बिटिया आयी, जीवन चहका चहका लेकिन करनी पड़ी विदाई भेज दिया नूतन उपवन में कितने सपने देखे मन में -- नारी की तो कथा यही है आदि काल से प्रथा रही है पली कहीं तो, फली कहीं है दुनिया के उन्मुक्त गगन में कितने सपने देखे मन में -- |
मंगलवार, 22 नवंबर 2022
ग़ज़ल "आदमी मजबूर है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
-- राह
है काँटों भरी, मंजिल बहुत ही दूर है देख
कुदरत का करिश्मा, आदमी मजबूर है -- है
हवाओं में जहर, आतंक का बरपा कहर आजकल
का आदमी, कितना नशे
में चूर है -- आशिकी में के खेल में, ऐसी दगाबाजी मिली प्यार की दीवानगी में, लुट गया सब नूर है -- नेह
के बिन तोड़ता दम, भाईचारे का दिया देश-दुनिया
में भरी, अब नफरतें
भरपूर है -- इंसानियत
की हो हिफाजत, अब यहाँ कैसे भला वादियों
में मौत का, अब बन गया दस्तूर है -- अमन
के नारे चमन से, हो गये हैं अलविदा शायरी के नाम पर, शायर हुए मगरूर है बिक
रही है आज अस्मत, 'रूप' के बाजार में, सभ्यता
मेरे वतन की, आज चकनाचूर है -- |
सोमवार, 21 नवंबर 2022
ग़ज़ल "पहाड़ों के मचानों पर" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- बनाये नीड़ हैं हमने, पहाड़ों के मचानों पर उगाते फसल अपनी हम, पहाड़ों के ढलानों पर -- मशीनों से नहीं हम हाथ से रोज़ी कमाते हैं नहीं हम बेचते गल्ला, लुटेरों को दुकानों पर -- बशर करते हैं अपनी ज़िन्दग़ी, दिन-रात श्रम करके वतन के वास्ते हम जूझते, दुर्गम ठिकानों पर -- हमारे दिल के टुकड़े, होटलों में माँजते बर्तन बने दरबान कुछ लड़के, सियासत के मुकामों पर -- पहाड़ी "रूप" की अपने, यही असली कहानी है हमारी तो नहीं गिनती, चमन के पायदानों पर -- |
रविवार, 20 नवंबर 2022
दोहे "जीवन के हैं मर्म" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- मात-पिता
को तुम कभी, मत देना सन्ताप। नित्य
नियम से कीजिए, इनका वन्दन-जाप।। -- आदिकाल
से चल रही, यही जगत में रीत। वर्तमान
ही बाद में, होता सदा अतीत।। -- जग
में आवागमन का, चलता रहता चक्र। अन्तरिक्ष
में ग्रहों की, गति होती है वक्र।। -- जिनके
पुण्य-प्रताप से, रिद्धि-सिद्धि का वास। उनका
कभी न कीजिए, जीवन में उपहास।। -- शीतकाल
में बदन को, ताकत देती धूप। वस्त्र
हमेशा पहनिए, मौसम के अनुरूप।। -- यौवन
जब ढलने लगे, तभी घेरते रोग। वृद्धावस्था
में कभी, मत करना हठयोग।। बुरा
कभी मत सोचिए, करना मत दुष्कर्म। सेवा
और सहायता, जीवन के हैं मर्म।। -- |
शनिवार, 19 नवंबर 2022
दोहे "बदल गया परिवेश" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- छल-बल की भरमार है, नहीं इरादे नेक। दूषित गंगानीर से, देवों का अभिषेक।। -- नवयुग में लगता मुझे, बदला हुआ समाज। सागर को धमका रहीं, मिलकर बूँदें आज।। चिड़िया तिनके जोड़कर, कहाँ बनाये नीड़। घटते जाते भूमि पर, पीपल-बरगद-चीड़।। हरियाली के बीच में, खिला चमन में फूल। आँखों को सुख दे रहा, मौसम के अनुकूल।। जीवन के इस समर में, विजय नहीं आसान। महज दिखाने के लिए, होठों पर मुस्कान।। गुणा-भाग भी आजकल, दुनिया रही मरोड़। दूषित वातावरण में, ज्ञान रहा दम तोड़।। पहले जैसा कुछ नहीं, बदल गया परिवेश। शब्दों से ही चल रहा, अपना प्यारा देश।। |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






