"मानव है अंजान" -- कुछ दिनों पहले मेरे बाँयीं ओर के जबड़े की ऊपर की एक दाढ़ खुक्खल हो कर टूट गयी थी। जिससे खाना खाते समय भोजन का अंश उसमें फँस जाता था। इसलिए मैं भोजन को चबाने का काम दायी ओर से ही करता था। कुछ समय बाद दायीं ओर की नीचे की एक दाढ़ हिलने लगी लेकिन खाना खाने में कोई दिक्कत नहीं होती थी। कल अचानक दायीं ओर की इस दाढ़ को ऊपर वाली दाढ़ ने इस प्रकार कुचला कि यह एक और को झुक गयी और टूट गयी। मन में बहुत चिन्ता हुई और इस चिन्ता ने सोचने को मजबूर कर दिया कि आखिर अपने ही घर के अभिन्न साथी को दूसरे साथी घर से बाहर क्यों कर देते हैं? तभी विचार आया कि जब घर का कोई सदस्य मर जाता है तो उसे जल्दी से जल्दी घर से बाहर कर दिया जाता है। शायद इसीलिए मेरे मुख रूपी घर से एक सदस्य के निष्प्राण होने पर घर के दूसरे सदस्यों ने यह किया होगा। अर्थात कुदरत के कानून से ही लौकिक कानून बने होंगे। समझ न आया आज तक, कुदरत का विज्ञान। निर्बल को जीने नहीं, देते हैं बलवान।। -- कुदरत के कानून से, मानव है अंजान। इसीलिए अभिमान में, रहता है इंसान।। -- जग में सब कुछ है सुलभ, रखना हरदम ध्यान। कर्मों के अनुसार ही, मिले मान-अपमान।। -- जीते जी आया नहीं, कभी गाय का ध्यान। मर जाने के बाद क्यों, करते हैं गोदान।। -- मानव कितना ही रहे, बनकर अफलातून। दया कभी करता नहीं, कुदरत का कानून।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।