| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 13 जुलाई 2019
गुरुवार, 11 जुलाई 2019
दोहे "बनना पानीदार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
कीचड़ से बरसात
में, सड़के हैं लवरेज।
कोशिश करके घरों
को, निर्धन रहे सहेज।।
--
जगह-जगह होने लगा,
पानी का ठहराव।
नदियाँ भी तटबन्ध
का, करने लगीं कटाव।।
--
नक्शा बदला नगर
का, बिगड़ गया भूगोल।
पहली बारिश में
खुली, इन्तजाम की पोल।।
--
उगने लगी जमीन पर,
हरी-हरी अब घास।
बारिश से पूरी
हुई, पशुओं की भी आस।।
--
बदल गयी बरसात से,
नदियों की तकदीर।
बारिश ने है भर दिया, तालाबों में नीर।।
--
इन्द्रदेवता देश
में, बाँट रहे उपहार।
बहा ले गयी
गन्दगी, सब नदियों की धार।।
--
लालच में पड़कर
कभी, खोना मत किरदार।।
पहरेदारों देश के,
बनना पानीदार।
--
|
दोहे "कविता का आकार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
शब्दों
को दे दीजिए, कविता का आकार।।
बनते
नवल विचार से, दोहे-कविता-गीत।
सतत
साधना से मिले, फल भी आशातीत।।
उपवन
में जाकर मिले, भँवरों को मकरन्द।
मोहक वातावरण
में, बन जाते हैं छन्द।।
रखिए
मत मन पर कभी, कुण्ठाओं का भार।
मंथन
करके कीजिए, भूलों को स्वीकार।।
पंचायत
में ज्ञान की, आते जब विद्वान।
मन की
सब शंकाओं का, होता वहाँ निदान।।
सुखमय
जीवन के लिए, होते नियम-विधान।
जो खुद
को अच्छा लगे, पहनो वो परिधान।।
सोच-समझकर बाँटना, लोगों को उपदेश।
रचना उस साहित्य को, जिसमें हों सन्देश।।
|
मंगलवार, 9 जुलाई 2019
बालगीत "माटी को महकाते बादल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
जल की बूँदे लाते
बादल
पड़ी फुहारें
रिमझिम-रिमझिम
पिघल रहा है पर्वत
से हिम
अनुपम छटा दिखाते
बादल
जल की बूँदे लाते
बादल
बच्चे फूले नहीं लुभाते
ओढ़ रहे
बरसाती-छाते
भीग रहे हैं
उपवन-कानन
जल की बूँदे लाते
बादल
श्याम घटा नभ में
गहराती
पौध धान की है
लहराती
माटी को महकाते
बादल
जल की बूँदे लाते
बादल
जब पुरवा चलती मस्तानी
बरखा की करती
अगवानी
खेतों को सरसाते बादल
जल की बूँदे लाते
बादल
|
दोहे "दिनकर है भयभीत" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
आज
हमारे गाँव में, बारिश का है जोर।।
अभी
भयंकर धूप थी, छाये अब घनश्याम।
भीषण
गरमी से मिला, लोगों को आराम।।
नभ में
बादल देखकर, दिनकर है भयभीत।
खुशियाँ
मेघ मना रहा, देख स्वयं की जीत।।
आसमान
से गिर रहीं, मोटी जल की बूँद।
बया
नीड़ में सो रहा, अपनी आँखें मूँद।।
भारी
बारिश से हुए, आहत पेड़-पहाड़।
कलकल-छलछल
कर रहे, नदी-गधेरे-गाड़।।
सड़कों
में पानी भरा, आवाजाही बन्द।
सोचो
लोग पहाड़ के, कैसे लें आनन्द।।
बरखा
से सहमा हुआ, प्रान्त उत्तराखण्ड।
जनमानस
को शैल के, बारिश देती दण्ड।।
|
सोमवार, 8 जुलाई 2019
दोहे "लिखता मन की बात" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
मिट
जाता है बदन का, मेरे सारा रोग।।
रोज
सवेरे जागकर, लिखता मन की बात।
चलकर आ
जाते स्वयं, जुमले और जमात।।
तुकबन्दी
के साथ में, जब बन जाते छन्द।
एक
अनोखा तब मुझे, मिल जाता आनन्द।।
पढ़ने-लिखने
से खुलें, भावनाओं के द्वार।
पढ़ना-लिखना
सुमन का, है असली आहार।।
अगर
चाहते आप हो, मन में पनपे हर्ष।
जीवन
में करते रहो, भावों का उत्कर्ष।।
अगर
चाहते हो मिले, दुनिया में सम्मान।
अनासक्ति
के भाव से, विद्या का दो दान।।
मंजिल
उसको ही मिले, जो चढ़ता सोपान।
बिना
त्याग कोई कभी, बनता नहीं महान।।
|
रविवार, 7 जुलाई 2019
बालगीत "काले बादल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मन
भरमाते काले बादल।।
दिन
में छाया है अँधियारा,
बादल
से सूरज है हारा,
बौराये
हैं काले बादल।
मन भरमाते काले बादल।।
चपला
चम-चम चमक रही है,
आसमान
मॆं दमक रही है,
बरस
रहे हैं काले बादल।
मन भरमाते काले बादल।।
बादल
होते हैं मतवाले,
जीवन जग
को देने वाले,
बारिश
लाते काले बादल।
मन भरमाते काले बादल।।
जब
गरमी ज्यादा बढ़ जाती।
लू
तन-मन को तब झुलसाती।
फिर गहराते
काले बादल।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






