|
कर रही हूँ प्रभू से यही प्रार्थना।
ज़िन्दगी भर सलामत रहो साजना।।
--
चन्द्रमा की कला की तरह तुम बढ़ो,
उन्नति की सदा सीढ़ियाँ तुम चढ़ो,
आपकी सहचरी की यही कामना।
--
ज़िन्दगी भर सलामत रहो साजना।।
आभा-शोभा तुम्हारी दमकती रहे,
मेरे माथे पे बिन्दिया चमकती रहे,
मुझपे रखना पिया प्यार की भावना।
ज़िन्दगी भर सलामत रहो साजना।।
--
तीर्थ और व्रत सभी हैं तुम्हारे लिए,
चाँद-करवा का पूजन तुम्हारे लिए,
मेरे प्रियतम तुम्ही मेरी आराधना।
ज़िन्दगी भर सलामत रहो साजना।।
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019
गीत "सलामत रहो साजना" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
बुधवार, 16 अक्टूबर 2019
गीत "करवाचौथ पर" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
आ भी जाओ चन्द्रमा तारों भरे आकाश में।।
चमकते लाखों सितारें किन्तु तुम जैसे कहाँ,
साँवरे के बिन कहाँ अटखेलियाँ और मस्तियाँ,
गोपियाँ तो लुट गईं है कृष्ण के विश्वास में।
आ भी जाओ चन्द्रमा तारों भरे आकाश में।।
आ गया मौसम गुलाबी, महकता सारा चमन,
छेड़ती हैं साज लहरें, चहकता है मन-सुमन,
पुष्प, कलिकाएँ, लताएँ मग्न हैं परिहास में।
आ भी जाओ चन्द्रमा तारों भरे आकाश में।।
आज करवाचौथ पर मन में हजारों चाह हैं,
सब सुहागिन तक रही केवल तुम्हारी राह हैं,
चाहती हैं सजनियाँ साजन बसे हों पास में।
आ भी जाओ चन्द्रमा तारों भरे आकाश में।।
|
दोहे "आँखों का उपहार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
--
कह देती हैं सहज ही, सुख-दुख-करुणा-प्यार।
कुदरत ने हमको दिया, आँखों का उपहार।।
--
आँखें नश्वर देह का, बेशकीमती अंग।
बिना रौशनी के लगे, सारा जग बेरंग।।
--
मिल जाती है आँख जब, तब आ जाता चैन।
गैरों को अपना करें, चंचल चितवन नैन।।
--
दुनिया में होती अलग, दो आँखों की रीत।
होती आँखें चार तो, बढ़ जाती है प्रीत।।
--
पोथी में जिनका नहीं, कोई भी उल्लेख।
आँखें पढ़ना जानती, वो सारे अभिलेख।।
--
माता-पत्नी-बहन से, कैसा हो व्यवहार।
आँखें ही पहचानतीं, रिश्तों का आकार।।
--
सम्बन्धों में हो रहा, कहाँ-कहाँ व्यापार।
आँखों से होता प्रकट, घृणा और सत्कार।।
--
|
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019
गीत "बिन आँखों के जग सूना है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
--
आशा और निराशा की जो,
पढ़ लेते हैं सारी भाषा।
दो नयनों में ही होती हैं,
दुनिया की पूरी परिभाषा।।
--
दुख के बादल आते ही ये,
खारे जल को हैं बरसाते।
सुख का जब अनुभव होता है,
तब ये फूले नहीं समाते।
सरल बहुत हैं-चंचल भी हैं,
इनके भीतर भरी पिपासा।
दो नयनों में ही होती हैं,
दुनिया की पूरी परिभाषा।।
--
कुछ में होती है खुद्दारी,
कुछ में होती है मक्कारी।
कुछ ऐसी भी आँखें होती,
जिनमें होती है गद्दारी।
ऐसी बे-ग़ैरत आँखों से,
मन में होती बहुत हताशा।
दो नयनों में ही होती हैं,
दुनिया की पूरी परिभाषा।।
--
दुनिया भर की सरिताओं का,
इसमें आकर पानी ठहरा।
लहर-लहरकर लहरें उठतीं,
ये भावों का सागर गहरा।
बिन आँखों के जग सूना है,
ये जीवन की हैं अभिलाषा।
दो नयनों में ही होती हैं,
दुनिया की पूरी परिभाषा।।
--
|
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019
दोहे "कालातीत बसन्त" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
--
भाव सुप्त अब हो
गये, हुई शायरी बन्द।
नहीं निकलते कलम
से, नये-पुराने छन्द।।
अँधियारा छाने लगा,
गया भास्कर डूब।
लिखने-पढ़ने से
गया, मेरा मन अब ऊब।।
थकी हुई है लेखनी, सूखे कलम-दवात।
वृद्धावस्था में
नहीं, यौवन जैसी बात।।
मंजिल से पहले हुए,
डगमग दोनों पाँव।
जाने कितनी दूर है,
अभी पथिक का गाँव।।
असमंजस में आजकल,
समय रहा है बीत।
झूठा देते हौसला, सुख-दुख
के सब मीत।।
एक सहारा जगत में,
होता केवल ओम।
इदम् न मम् के मन्त्र
से, करता मानव होम।।
दुनिया का तो छोर
है, नहीं व्योम का अन्त।
अन्तरिक्ष में
घूमता, कालातीत बसन्त।।
|
रविवार, 13 अक्टूबर 2019
दोहे "पावस का त्यौहार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शशि की किरणों में भरी, सबसे अधिक उजास।
शरदपूर्णिमा धरा पर, लाती है उल्लास।१।
--
लक्ष्मीमाता धरा पर , आने को तैयार।
शरदपूर्णिमा पर्व पर, लेती हैं अवतार।२।
--
त्यौहारों का आगमन, करे कार्तिक मास।
सरदी का होने लगा, अब कुछ-कुछ आभास।३।
--
दीपमालिका आ रही, लेकर अब उपहार।
देता शुभसन्देश है, पावस का त्यौहार।४।
--
दमक उठे हैं रात में, कोठी-महल-कुटीर।
नदियों में बहने लगा, निर्मल पावन नीर।५।
--
अमृत वर्षा कर रही, शरदपूर्णिमा रात।
आज अनोखी दे रहा, शरदचन्द्र सौगात।६।
--
खिला हुआ है गगन में, उज्जवल-धवल मयंक।
नवल-युगल मिलते गले, होकर आज निशंक।७।
--
निर्मल हो बहने लगा, सरिताओं में नीर।
मन्द-मन्द चलने लगा, शीतल-सुखद समीर।८।
--
शरदपूर्णिमा दे रही, सबको यह सन्देश।
तन-मन, आँगन-गेह का, करो स्वच्छ परिवेश।९।
--
फसल धान की आ गयी, खुशियाँ लेकर साथ।
भरा रहेगा धान्य से, मजदूरों का हाथ।१०।
--
|
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019
दोहे "खुलकर हँसा मयंक" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
गंगा जी के नीर की, दूर हो गयी पंक।।
--
धान घरों में आ गये,
कृषक रहे मुसकाय।
अपने मन के छन्द को,
रचते हैं कविराय।।
--
हरी-हरी उगने लगी,
चरागाह में घास।
धरती से आने लगी,
सोंधी-तरल सुवास।।
--
देख-देख कर फसल को,
खुश हो रहे किसान।
माता जी का हो रहा,
घर-घर में गुणगान।।
--
पंचपर्व नजदीक हैं,
सजे हुए बाजार।
दूकानों में आज तो,
उमड़ी भीड़ अपार।।
--
मिलता है भगवान के,
मन्दिर में सन्तोष।
माता जी का भुवन में,
गूँज रहा उद्घोष।।
--
होता है अन्तःकरण,
जब मानव का शुद्ध।
दर्शन देते हैं तभी,
महादेव अनिरुद्ध।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






