|
होली की ज्वाला जली, हुई
होलिका खाक।।
--
जग में सज्जनवृन्द की, होती
है मनुहार।
निश्छल लोगों को सभी, करते
प्यार अपार।।
--
देता है सन्देश ये, रंगों
का त्यौहार।
अच्छाई के सामने, गयी बुराई
हार।।
--
सम्बन्धों में प्यार का, बरस
रहा है रंग।
होली के त्यौहार का,
अजब-ग़ज़ब है ढंग।।
--
मिलिए सबसे प्यार से,
बैर-भाव को भूल।
प्यार-प्रीत के रंग हैं,
खुशबू वाले फूल।।
--
पर्वों में ही निहित है, खुशियों
का परिवेश।
उगता जिसमें प्यार है, वो
है भारत देश।।
--
खुश होकर बौरा रहे,
गेहूँ-जामुन-आम।
उपवन-कानन-बाग की, शोभा है अभिराम।।
--
होली अब होली हुई, बीत गया है
पर्व।
अपने रीति-रिवाज पर, होता
हमको गर्व।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
गुरुवार, 24 मार्च 2016
दोहे "हुई होलिका खाक" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
बुधवार, 23 मार्च 2016
दोहे "बाँटो सबको प्यार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
रूठे सुजन मनाइए, करके यत्न हजार।।
होली के त्यौहार में, बाँटो सबको प्यार।
रंगों की बौछार से, निर्मल करो विकार।।
बच्चों-बूढ़ों के लिए, रहना सदा उदार।
रंग-अबीर-गुलाल है, होली का उपहार।।
हँसी-ठिठोली को करो, मर्यादा के संग।
जो लगवाये प्यार से, उसे लगाओ रंग।।
देख खेत में अन्न को, होता हर्ष अपार।
इसीलिए मधुमास में, आता ये त्यौहार।।
|
सोमवार, 21 मार्च 2016
"होली आयी है" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
"शिकवे-गिले मिटायें होली में" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]() दिल से दिल को आज मिलाएँ, रंगों की रंगोली में।
आओ शिकवे-गिले मिटायें, प्रीत बढ़ाएँ होली में।।
एक साल में एक बार यह पर्व सलोना आता है,
फाग-फुहारों के पड़ने से जुड़ता दिल से नाता है,
संगी-साथी को बैठाएँ, अरमानों की डोली में।
आओ शिकवे-गिले मिटायें, प्रीत बढ़ाएँ होली में।।
पड़े हुए हैं अलग-थलग जो, रिश्तों में दरार आई,
उनको टीका कर गुलाल का, भर दो अब गहरी खाई,
आओ फिर सम्बन्ध बनाएँ, बिछुड़े दामन-चोली में।
आओ शिकवे-गिले मिटायें, प्रीत बढ़ाएँ होली में।।
नहीं साँच को आँच, होलिका जली दर्प की ज्वाला में,
शक्ति असीमित भरी हुई है प्रभू नाम की माला में,
प्यार भरा आशीष निहित है, अक्षत्-चन्दन रोली में।
आओ शिकवे-गिले मिटायें, प्रीत बढ़ाएँ होली में।।
|
रविवार, 20 मार्च 2016
दोहे "होली का त्यौहार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]() अब पछुआ चलने लगी, सर्दी गयी सिधार।
घर-घर दस्तक दे रहा, होली का त्यौहार।१।
सारा उपवन महकता, चहक रहा मधुमास।
होली का होने लगा, लोगों को आभास।२।
अंगारा बनकर खिला, सेमल और पलाश।
रंग, गुलाल-अबीर की, आने लगी सुवास।३।
गेहूँ पर हैं बालियाँ, कुन्दन सा है रूप।
बादल-कुहरा छँट गया, खिली-खिली है धूप।४।
अम्मा मठरी बेलती, सजनी तलती जाय।
सजना इनको प्यार से, चटकारे ले खाय।५।
|
शनिवार, 19 मार्च 2016
"होली लेकर फागुन आया" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)

फागों और फुहारों की।।

गूँज सुनाई देती अब भी,
बम-भोले के नारों की।।
पवन बसन्ती मन-भावन है,
मुदित हो रहा सबका मन है,
चहल-पहल फिर से लौटी है,
घर - आँगन, बाजारों की।।
जंगल की चूनर धानी है,कोयल की मीठी बानी है,
परिवेशों में सुन्दरता है,
दुल्हिन के शृंगारों की।।
होली लेकर, फागुन आया,शुक्रवार, 18 मार्च 2016
"मेरा एक पुराना गीत-व्याकरण चाहिए" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]()
मोक्ष के लक्ष को मापने के लिए,
जाने कितने जनम और मरण चाहिए ।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण चाहिए।।
लैला-मजनूँ को गुजरे जमाना हुआ,
किस्सा-ए हीर-रांझा पुराना हुआ,
प्रीत की पोथियाँ बाँचने के लिए-
ढाई आखर नही व्याकरण चाहिए ।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण चाहिए।।
सन्त का पन्थ होता नही है सरल,
पान करती सदा मीराबाई गरल,
कृष्ण और राम को जानने के लिए-
सूर-तुलसी सा ही आचरण चाहिए ।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण चाहिए।।
सच्चा प्रेमी वही जिसको लागी लगन,
अपनी परवाज में हो गया जो मगन,
कण्टकाकीर्ण पथ नापने के लिए-
शूल पर चलने वाले चरण चाहिए।।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण चाहिए।।
झर गये पात हों जिनके मधुमास में,
लुटगये हो वसन जिनके विश्वास में,
स्वप्न आशा भरे देखने के लिए-
नयन में नींद का आवरण चाहिए ।।
प्यार का राग आलापने के लिए,
शुद्ध स्वर, ताल, लय, उपकरण चाहिए।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...





