भारत ने दिखला
दिया, सारे जग को जोर।।
--
नहीं सहेगा देश अब,
कोई भी आतंक।
अब पूरे कशमीर से,
होगा दूर कलंक।।
दुनिया को बेखौफ
हो, दिया यही सन्देश।
धमकी पाकिस्तान
की, नहीं सहेगा देश।।
--
अपने कामों से
मिले, मान और अपमान।
माँगे से मिलता
नहीं, कभी कहीं सम्मान।।
--
अमरीका में पाक
को, मिली नहीं खैरात।
दो कौड़ी की भी
नहीं, अब उसकी औकात।।
--
जो पल-पल में बदलता,
चोला और इमान।
बन्दर घुड़की दे
रहा, अब झूठा इमरान।।
--
टूट रहे अनुबन्ध
सब, टूटे कौल करार।
सम्बन्धों में पाक
के, भारी पड़ी दरार।।
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
मंगलवार, 24 सितंबर 2019
दोहे "मिली नहीं खैरात" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
रविवार, 22 सितंबर 2019
दोहा गीत "बेटो जैसा प्यार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
|
शनिवार, 21 सितंबर 2019
दोहे "सन्त हो गये लुप्त" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
तुलसी सूर-कबीर की,
परम्परा है सुप्त।
कविता के आकाश से,
सन्त हो गये लुप्त।।
--
कविताओं का नाम है,
लेकिन हैं आलेख।
छन्द बन्द ताबूत
में, ठुकी हुई गुलमेख।।
--
कविताओं का अब
नहीं, रहा पुराना ढंग।
छन्दबद्ध रचनाओं
पर, लगा हुआ है जंग।।
--
बदल गयी है सभ्यता,
बदल गया है काल।
परिवर्तन के दौर
में, कविता है बदहाल।।
--
शिक्षा की दूकान
में, सिसक रहा है ज्ञान।
धन के बल पर तो
नहीं, मिटता है अज्ञान।।
--
पाठन और पठन हुआ, पुस्तक
में मजबूर।
छात्र और शिक्षक
हुए, आलस में अब चूर।।
--
पुत्र-पिता के अब
नहीं, मिलते यहाँ विचार।
पश्चिम के परिवेश
में, रँगे हुए परिवार।।
--
|
शुक्रवार, 20 सितंबर 2019
दोहे "पाक आज कुख्यात" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
बद से बदतर हो रहे, सीमा पर
हालात।
दिखला दो नापाक को, उसकी अब औकात।।
--
अल्पसंख्यकों के लिए, चिन्ता
की है बात।
होते पाकिस्तान में, उन पर
हैं जुल्मात।।
--
बन्द कीजिए पाक से, कूटनीति
की बात।
बता दीजिए नीच को, अब उसकी
औकात।३।
--
बाँटी हमने पाक को, अब तक
जो खैरात।
सदा-सदा के लिए अब, उससे
पाओ निजात।।
--
दुनियाभर में हो गया, पाक आज कुख्यात।
सुलह-सफाई की नहीं, मत करना अब बात।।
--
पीओके लेकर करो, अपना साफ हिसाब।
उसकी भाषा में उसे, दे दो
आज जवाब।।
--
सेना के जो शिविर में, छिप कर
करते घात।
अब होनी ही चाहिए, उनकी
नष्ट जमात।।
--
सहने की सीमा गयी, अब तो
करो प्रहार।
गीदड़ की अब माँद में, घुस कर
कर दो वार।।
--
|
ग़ज़ल "भौंहें वक्र-कमान न कर" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
भौंहें वक्र-कमान न कर
लक्ष्यहीन संधान न कर
ओछी हरक़त करके बन्दे
दुनिया को हैरान न कर
दीन-धर्म पर करके दंगे
ईश्वर का अपमान न कर
मन पर काबू करले प्यारे
दिल को बेईमान न कर
जल-जंगल से ही जीवन है
दोहन और कटान न कर
जो जनता को आहत करदे
ऐसे कभी बयान न कर
जिससे हो नुकसान वतन का
ज़ारी वो फ़रमान न कर
नहीं सलामत 'रूप' रहेगा
सूरत पर अभिमान न कर
|
गुरुवार, 19 सितंबर 2019
गीत "छीनी है हिन्दी की बिन्दी" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
गौरय्या का नीड़, चील-कौओं
ने हथियाया है
हलो-हाय का पाठ हमारे बच्चों को सिखलाया है
जाल बिछाया अपना छीनी है, हिन्दी की
बिन्दी भी
अपने घर में हुई परायी, अपनी भाषा हिन्दी भी
खोटे सिक्के से लोगों के मन को बहलाया है
हिन्दीभाषा से हमने, भारत स्वाधीन कराया था
हिन्दी में भाषण करके, सत्ता का आसन पाया था
लेकिन गद्दी पाते ही उस हिन्दी को बिसराया है
चीन और जापान आज भाषा के बल पर आगे हैं
किन्तु हमारे खेवनहारे नहीं नींद से जागे हैं
अन्न देश का खाकर हमने, राग विदेशी गाया है
विश्वपटल पर कैसे होगी, अब पहचान हमारी
वाणी क्यों हो गयी विदेशी, ऐसी क्या है लाचारी
पुरखों के गौरव-गुमान पर भी संकट गहराया है
हुक्मरान हिन्दी के दिन को, हिन्दी-डे बतलायें जब
उन गूँगे-बहरों को अपनी, कैसे व्यथा सुनायें अब
हलवा-पूड़ी व्यञ्जन छोड़े, पिज्जा-बर्गर खाया है
|
बुधवार, 18 सितंबर 2019
दोहे "एला और लवंग" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
सज्जनता का हो गया, दिन में सूरज अस्त।
शठ करते हठयोग को, होकर कुण्ठाग्रस्त।।
--
नित्य-नियम से था दिया, जिनको भी
गुण-ज्ञान।
वो चोरी में लिप्त हो, बन बैठे शैतान।।
--
भूल गये कर्तव्य को, पण्डित और इमाम।
पका-पकाया खा रहे, सारे नमक हराम।।
--
रोज बदलते जा रहे, चोला और जबान।
बन्दीग्रह में बन्द है, लोगों का ईमान।।
--
मंजिल पाने के लिए, राह चुनी आसान।
लगे बाँटने ज्ञान को, दुनिया को नादान।।
--
बिगड़ गया है आचरण, बिगड़ा जीवन ढंग।
निगल रहे हैं महक को, एला और लवंग।।
--
लूट रहे हैं शान से, कथित सुखनवर कोष।
छलनी को दिखते नहीं, खुद अपने ही दोष।।
--
उजड़ गयी है वाटिका, दूषित हुआ समीर।
कालजयी साहित्य का, हरण हो रहा चीर।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






