झिलमिल-झिलमिल जल रहे, ये माटी के दीप। देवताओं के चित्र के, रखना इन्हें समीप।। -- दीपों की दीपावली, देती है सन्देश। घर-आँगन के साथ में, रौशन हो परिवेश।। -- पाकर बाती-नेह को, लुटा रहा है नूर। नन्हा दीपक कर रहा, अन्धकार को दूर।। -- लछमी और गणेश के, रहें शारदा साथ। चरणों में इनके सदा, रोज झुकाओ माथ।। -- कभी विदेशी माल का, करना मत उपयोग। सदा स्वदेशी का करो, जीवन में उपभोग।। -- मेरे भारतवासियों, ऐसा करो चरित्र। दौलत अपने देश की, रखो देश में मित्र।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
रविवार, 23 अक्टूबर 2022
दोहे "दीपावली-पंच पर्वों की शुभकामनाएँ" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
गीत "नीड़ को नन्हें दियों से जगमगायें" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- रोशनी का पर्व है, दीपक जलायें। नीड़ को नन्हें दियों से जगमगायें।। -- बातियाँ नन्हें दियों की कह रहीं, वेदना का ताप हँसकर सह रहीं, तम मिटाकर, हम उजाले को बुलायें। नीड़ को नन्हें दियों से जगमगायें।। -- डूबते को एक तिनके का सहारा, जिन्दगी को अन्न के कण ने उबारा, धरा में धन-धान्य को जम कर उगायें। नीड़ को नन्हें दियों से जगमगायें।। -- जेब में ज़र है नहीं तो क्या दिवाली, मालखाना माल बिन होता है खाली, किस तरह दावा उदर की अब बुझायें। नीड़ को नन्हें दियों से जगमगायें।। -- आओ सब मिल-बाँटकर खायें मिठाई, दीपकों में नेह-बाती जगमगाई, सदन सबके रोशनी से झिलमिलायें। नीड़ को नन्हें दियों से जगमगायें।। -- |
शनिवार, 22 अक्टूबर 2022
दोहे "त्यौहारों की शृंखला" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- आई चौदस रूप की, चहक रहे घर द्वार। कुटिया-महलों में सजे, झालर-बन्दनवार।१। -- सारी दुनिया से अलग, भारत के अंदाज। दीपक यम के नाम का, जला दीजिए आज।२। -- साफ-सफाई को करो, सुधरेगा परिवेश। देती नरकचतुर्दशी, सबको यह सन्देश।३। -- जन्मे थे धनवन्तरी, करने को कल्याण। रहें निरोगी सब मनुज, जब तक तन में प्राण।४। -- भेषज लाये धरा से, धन्वन्तरि भगवान। वैद्यराज संसार को, देते जीवनदान।५। -- रोग किसी के भी नहीं, आये कभी समीप। सबके जीवन में जलें, हँसी-खुशी के दीप।६। -- त्यौहारों की शृंखला, पावन है संयोग। इसीलिए दीपावली, मना रहे सब लोग।७। -- कुटिया-महलों में जलें, जगमग-जगमग दीप। सरिताओं के रेत में, मोती उगले सीप।८। -- पंचपर्व की शृंखला, लाती हर्ष-उमंग। प्यार और उपहार के, भारत में हैं रंग।९। -- मौसम शीतल सा हुआ, गर्मी का अवसान। ऋतुओं के अनुकूल ही, पहनों अब परिधान।१०। -- |
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022
गीत "पथ हमें प्रकाश का दिखला रही दीपावली" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
दीप खुशियों के जलाओ, आ रही दीपावली। रौशनी से जगमगाती, भा रही दीपावली।। -- क्या करेगा तम वहाँ, होंगे अगर नन्हें दिये, नभ सुशोभित हो रहा, नन्हें सितारों को लिये, हार जायेगी अमावस, छा रही दीपावली। रौशनी से जगमगाती, भा रही दीपावली।। -- नित्य घर में नेह के, दीपक जलाना चाहिए, उत्सवों को हर्ष से, हमको मनाना चाहिए, पथ हमें प्रकाश का, दिखला रही दीपावली। रौशनी से जगमगाती, भा रही दीपावली।। -- शायरों को शम्मा से, कवियों को दीपक से लगाव, महकते मिष्ठान से, होता सभी को है लगाव, गीत-ग़ज़लों का तराना, गा रही दीपावली। रौशनी से जगमगाती, भा रही दीपावली।। -- गजानन के साथ, लक्ष्मी-शारदा की वन्दना, देवताओं के लिए अब, द्वार करना बन्द ना, मन्त्र को उत्कर्ष के, सिखला रही दीपावली। रौशनी से जगमगाती, भा रही दीपावली।। -- |
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022
गीत "कृष्ण-कन्हैया के माखन नवनीत बदल जाते हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- समय
चक्र में घूम रहे जब मीत बदल जाते हैं। उर
अलिन्द में झूम रहे नवगीत मचल जाते है।। जब
मौसम अंगड़ाई लेकर झाँक रहा होता है, देख-देख
अपने को मन कितना खुश होता है, नये
सुरों के साथ सभी संगीत बदल जाते हैं। उर
अलिन्द में झूम रहे कुछ गीत मचल जाते है।। उपवन
में जब नये पुष्प अवतरित हुआ करते हैं, बंजर
धरती में ही पौधे अंकुरित हुआ करते हैं, पल्लव-परिधानों
के तब उपवीत बदल जाते हैं। उर
अलिन्द में झूम रहे कुछ गीत मचल जाते है।। रात
अमावस में 'मयंक' जब कारा में रहता है, जगमग
करती हुई दिवाली से मनवा कहता है, कृष्ण-कन्हैया
के माखन नवनीत बदल जाते हैं। उर
अलिन्द में झूम रहे कुछ गीत मचल जाते है।। चलते-चलते
भुवन-भास्कर जब कुछ थक जाता है, तन्द्रा
के के आभासी जग में सारा जग अलसाता है, मुल्ला-पण्डित
के पावन उद्गीथ बदल जाते है। उर
अलिन्द में झूम रहे कुछ गीत मचल जाते है।। जीवन
का अवसान देखकर यौवन भी ढल जाता है, मुख-मण्डल
का सारा ही तब ओज-तेज-बल जाता है, रंग-ढंग,
आचरण,
रीत और प्रीत बदल जाते हैं।। उर
अलिन्द में झूम रहे कुछ गीत मचल जाते है।। -- |
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022
गीत "कर्ता-धर्ता ईश्वर है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- पागल
तो हो सकता हूँ, पर
डरा हुआ नही हो सकता हूँ। निद्रा
में हो सकता हूँ, पर
मरा हुआ नही हो सकता हूँ।। जो
परिवेशों में घटता है, उसको
ही मैं गाता हूँ। गूँगे-बहरे
इस समाज को, लिख-लिखकर
समझाता हूँ।। अच्छा
तो हो सकता हूँ, पर
बहुत बुरा नही हो सकता।। निद्रा
में हो सकता हूँ, पर
मरा हुआ नही हो सकता हूँ।। -- चाहे कितने गाल बजा लो, यह जीवन तो नश्वर है। कितने ही अरमान सजा लो, कर्ता-धर्ता ईश्वर है।। मैं तो एक अधूरा घट हूँ, भरा नहीं हो सकता हूँ। निद्रा
में हो सकता हूँ, पर
मरा हुआ नही हो सकता हूँ।। मैं
दरख़्त का पीला पत्रक, मद्धम
सुर में गाता हूँ। भोजन
का अम्बार लगा है, फिर
भी मैं नही खाता हूँ।। लगीं
सूखने शाखाएँ तो, हरा
नही हो सकता हूँ।। निद्रा
में हो सकता हूँ, पर
मरा हुआ नही हो सकता हूँ।। -- |
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022
संस्मरण "मालिक के वफादार और सच्चे चौकीदार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...









