जो वर माँगे महादेव से, पूरे वो वरदान हो गये। नितिन तुम्हारे आ जाने से पूरे सब अरमान हो गये।। मेरे आँगन के उपवन में, मुरझाये सब सुमन खिल गये। नीरस जीवन, सरस हो गया, सब अनुपम उपहार मिल गये। सूने मन के आँगन-उपवन, वासन्ती उद्यान हो गये। नितिन तुम्हारे आ जाने से, पूरे सब अरमान हो गये।। वर्ष छियालिस बीत गये हैं, जल्दी-जल्दी जाने कैसे। पंख लगाकर वक्त उड़ रहा, जाने क्यों लगता है ऐसे। पगडण्डी पर चलनेवाले, वाहन सभी विमान हो गये। पूरे सब अरमान हो गये।। सपने जो देखे थे मैंने, आज सभी साकार हो गये। पौत्र-पौत्री और पुत्र अब, जीवन का आधार हो गये। सच सारे अनुमान हो गये। पूरे सब अरमान हो गये।। जब तक मेरा साया तुम पर, तब तक रहे सलामत बचपन। कोई अन्तर नहीं समझना, उम्र छियालिस हो या पचपन। मात-पिता के आशीषों से, निर्धन सब धनवान हो गये। पूरे सब अरमान हो गये।। कोरोना का संकट, जब मेरे जीवन पर आया था, दिवस-रैन मेरी सेवा कर, तुमने धर्म निभाया था, मेरी इस जर्जर काया में, स्थापित फिर प्राण हो गये। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा 13.09.2021 को चर्चा मंच पर होगी।
जवाब देंहटाएंआप भी सादर आमंत्रित है।
धन्यवाद
दिलबागसिंह विर्क
जन्मदिवस पर सुंदर उपहार, शुभकामनाएँ!
जवाब देंहटाएंजन्मदिन पर बेटे को हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई 💐💐
जवाब देंहटाएं