प्रातःस्मरणीय मेरी पूज्या माता जी आज से ठीक 7 वर्ष पहले आज ही के दिन पंचतत्व में विलीन हो गयी थीं। ![]() सूना घर-आँगन पड़ा, सूना ही है द्वार। माँ के बिन सूना हुआ, मेरा सब संसार।१। -- नहीं भुलाए भूलती, माता तेरी याद। अब होगा किससे भला, माता सा सम्वाद।२। -- माँ ममता का “रूप” है, पिता सबल आधार। मात-पिता सन्तान को, करते प्यार अपार।३। -- बातें माता-पिता की, सह लेना चुपचाप। मात-पिता को कभी भी, मत देना सन्ताप।४। -- एक साल पहले गये, पूज्य पिता परलोक। अब माता भी चल बसी, छाया घर में शोक।५। -- दोनों के आशीष से, वंचित हूँ मैं आज। तरस रहा माँ-बाप की, सुनने को आवाज़।६। -- जीवनभर मिलता नहीं, मात-पिता का साथ। होना पड़ता सभी को, कभी न कभी अनाथ।७। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

"दोनों के आशीष से, वंचित हूँ मैं आज। तरस रहा माँ-बाप की, सुनने को आवाज़"
जवाब देंहटाएंमाँ-बाप की याद ता-उम्र बनी रहती है !
भावभीनी श्रद्धांजलि
जी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार(१५-०४ -२०२२ ) को
'तुम्हें छू कर, गीतों का अंकुर फिर उगाना है'(चर्चा अंक -४४०१) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर
विनम्र श्रद्धांजलि
जवाब देंहटाएंमां-बाप की कमी कोई नहीं पूरी कर सकता है
जवाब देंहटाएं, भावभीनी श्रद्धांजलि एवं नमन 🙏
नमन 🙏
जवाब देंहटाएंसादर नमन
जवाब देंहटाएं