गाथाओं से भुजबल फड़कें, जिनकी शौर्य कथाओं से। गूँज रहा है चमन देश का, वीरों की गाथाओं से।। जाँबाजी से जो उत्तर देते हैं, शातिर तोपों का, डट कर करते रोज सामना, आतंकी दुर्योगों का, कभी न हार मानते सैनिक, सीमा पर बधाओं से। गूँज रहा है चमन देश का, वीरों की गाथाओं से।। लोग सिरफिरे दल-दलदल है, जिसमें मैली-पंक भरी, नहीं सुहाती उनको अपनी, सौम्य वाटिका हरी-भरी, कृष्ण-कन्हैया बन कर करते, छेड़-छाड़ राधाओं से। गूँज रहा है चमन देश का, वीरों की गाथाओं से।। डींग मारते बड़ी-बड़ी वो, बेमतलब बतियाते हैं, निर्धन श्रमिक-किसानों की जो धरती को हथियाते हैं, सुख मिलता ऐसे लोगों को, उमड़ी हुई व्यथाओं से। गूँज रहा है चमन देश का, वीरों की गाथाओं से।। ओछी हरकत करके जो, इतिहास कलंकित करते हैं, वो भारत-माँ के माथे पर, कालिख अंकित करते हैं, करते हैं परिहास हमारे, सीमा के योद्धाओं से। गूँज रहा है चमन देश का, वीरों की गाथाओं से।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

देश के वीरों को समर्पित सुंदर रचना।
जवाब देंहटाएंसदैव की भाँति आपकी प्रेरक रचना...कारगिल दिवस पर भारतीय वीरों को सलाम...🇮🇳🇮🇳🇮🇳
जवाब देंहटाएंसुन्दर, गौरवान्वित करती रचना!
जवाब देंहटाएंवीरों को समर्पित सुंदर गीत।
जवाब देंहटाएं