![]()
लालन-पालन में दिया, ममता और
दुलार।
बोली-भाषा को सिखा, माँ करती उपकार।।
हर हालत में जो रहे, कोमल और उदार।
पत्नी-बेटी-बहन का, नारी देती
प्यार।।
मत उसको अबला कहो, वो है बल
से युक्त।
नारी के ऋण से नहीं, हो
पायेंगे मुक्त।।
होता है सन्तान का, सीधा है
सम्वाद।
माता को करते सभी, दुख आने पर
याद।।
जगदम्बा के रूप में, रहती है
हर ठाँव।
माँ के आँचल में सदा, होती सुख
की छाँव।।
नारायण से भी बड़ी, नारी की
है जात।
सृजन कर रही सृष्टि का, इसीलिए
है मात।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 8 मार्च 2014
"नारी दिवस पर कुछ दोहे" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
"काव्य का मर्म" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
काव्य में रुचि रखने वालों के लिए और विशेषतया कवियों के लिए तो गणों की जानकारी होना बहुत जरूरी है ।
गण आठ माने जाते हैं!
१ - य - यगण
२ - मा - मगण
३ - ता - तगण
४ - रा - रगण
५ - ज - जगण
६ - भा - भगण
७ - न - नगण
८ - स - सगण - सलगा
इसके लिए मैं एक सूत्र को लिख रहा हूँ-
"यमाताराजभानसलगा"
--
और अन्त में लिखा था कि
समय मिला तो आगामी किसी पोस्ट में
छन्दों में इनका प्रयोग भी बताऊँगा...!
तो आज इससे आगे कुछ लिखने का प्रयास किया है।
--
मित्रों! काव्य में छन्दों का बहुत महत्व होता है।
छंद से हृदय को सौंदर्यबोध होता है।
छंद मानवीय भावनाओं को झंकृत करते हैं।
छंद में स्थायित्व होता है।
छंद सरस होने के कारण मन को भाते हैं।
छंद में गेयता होने के कारण वे कण्ठस्थ हो जाते हैं।
छन्दों को तीन श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है-
मात्रिक छन्द
मात्रिक छन्द वह कहलाते हैं जिनमें मात्राओं की गणना की जाती है।
वार्णिक छन्द
वार्णिक छन्द वह कहलाते हैं जिनमें वर्णों की गणना की जाती है।
मुक्त छन्द
मुक्त छन्द उन्हें कहा जाता है जिनमें मात्राओं और वर्णों की किसी भी मर्यादा का पालन करना आवश्यक नहीं होता है।
मात्रा
जिस अक्षर को बोलने में एक गुना समय लगता है वह हृस्व (लघु) माना जाता है और उसको हमI चिह्न से प्रकट करते हैं। जिस अक्षर को बोलने में दो गुना समय लगता है वह गुरू (दीर्घ) माना जाता है और उसको हम S चिह्न से प्रकट करतेहैं। यदि ह्रस्व स्वर के बाद संयुक्त वर्ण, अनुस्वार अथवा विसर्ग हो तब ह्रस्व स्वर की दो मात्राएँ गिनी जाती है । पाद का अन्तिम ह्रस्व स्वर आवश्यकता पडने पर गुरु मान लिया जाता है । ह्रस्व मात्रा का चिह्न ‘ ।‘ यह है और दीर्घ का‘S‘ है । जैसे ‘अत्याचार’ शब्द में कितनी मात्राएँ हैं, इसे हम इस प्रकार समझेंगे।
I S S I = 6 मात्राएँ।
चरण या पाद
छन्द के प्रायः चार चरण या पाद होते हैं। जिनको हम दो भागों में बाँट कर, सम और विषम चरणों के रूप में जान सकते हैं।
दूसरा तथा चौथा पाद या चरण सम
और प्रथम और तीसरा पाद या चरण विषम कहलाता है।
यति
छन्द को गाते समय हम जिस स्थान पर रुकते हैं या स्वराघात करते हैं उसे यति कहते हैं और इसी से पद्य की लय बनती है।
विषयान्तर में न जाते हुए अब गणों के प्रयोग पर थोड़ा सा प्रकाश डालता हूँ।
सबसे पहले सममात्रिक छन्द
चतुष्पदी सममात्रिक छन्द है-
विधान - ४ पद, प्रत्येक पद में १६ मात्रा
उदाहरण -
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर
राम दूत अतुलित बल धामा
अंजनि पुत्र पवन सुत नामा
मात्रा गणना
ज१ य१ ह१ नु१ मा२ न१ ज्ञा२ न१ गु१ न१ सा२ ग१ र१ = १६ मात्रा
ज१ य१ क१ पी२ स१ ति१ हुं१ लो२ क१ उ१ जा२ ग१ र१ = १६ मात्रा
रा२ म१ दू२ त१ अ१ तु१ लि१ त१ ब१ ल१ धा२ मा२ = १६ मात्रा
अं२ ज१ नि१ पु२ त्र१ प१ व१ न१ सु१ त१ ना२ मा२ = १६ मात्रा
इसमें मर्यादा यह है कि छन्द के प्रत्येक चरण में भगण S I I की मर्यादा को निभाया गया है।
चौपाई
चौपाई मात्रिक सम छन्द का एक भेद है। प्राकृत तथा अपभ्रंश के १६ मात्रा के वर्णनात्मक छन्दों के आधार पर विकसित हिन्दी का सर्वप्रिय और अपना छन्द है। चौपाई में चार चरण होते हैं,प्रत्येक चरण में १६-१६ मात्राएँ होती हैं तथा अन्त में गुरु होता है।
उदाहरण
जे गावहिं यह चरित सँभारे।
तेइ एहि ताल चतुर रखवारे॥
सदा सुनहिं सादर नर नारी।
तेइ सुरबर मानस अधिकारी॥
इसमें छन्द के प्रत्येक चरण में यगण I S S की मर्यादा को निभाया गया है।
दोहा
दोहा छन्द में चार चरण होते हैं। जिसमें विषम चरणों में 13 तथा सम चरणों में 11 मात्राएँ होती हैं। विषम चरणों के अन्त में जगण I S I का प्रयोग वर्जित माना जाता है तथा सम चरणों के अन्त में मगण I S S या यगण S S S का प्रयोग होना चाहिए।
उदाहरण-
देव भूमि में हो रहा, निर्वाचन का काम।
मैले इस तालाब में, कैसे करें हमाम।।
नवीनचन्द्र चतुर्वेदी जी ने अपने ब्लॉग “ठाले बैठे” में कुण्डलिया छन्द को कुण्डलिया में ही रचकर निम्नवत् समझाया है-
कुण्डलिया है जादुई
२११२ २ २१२ = १३ मात्रा / अंत में लघु गुरु के साथ यति
छन्द श्रेष्ठ श्रीमान|
२१ २१ २२१ = ११ मात्रा / अंत में गुरु लघु
दोहा रोला का मिलन
२२ २२ २ १११ = १३ मात्रा / अंत में लघु लघु लघु [प्रभाव लघु गुरु] के साथ यति
इसकी है पहिचान||
११२ २ ११२१ = ११ मात्रा / अंत में गुरु लघु
इसकी है पहिचान,
११२ २ ११२१ = ११ मात्रा / अंत में लघु के साथ यति
मानते साहित सर्जक|
२१२ २११ २११ = १३ मात्रा
आदि-अंत सम-शब्द,
२१ २१ ११ २१ = ११ मात्रा / अंत में लघु के साथ यति
साथ, बनता ये सार्थक|
२१ ११२ २ २११ = १३ मात्रा
लल्ला चाहे और
२२ २२ २१ = ११ मात्रा / अंत में लघु के साथ यति
चाहती इसको ललिया|
२१२ ११२ ११२ = १३ मात्रा
सब का है सिरमौर
११ २ २ ११२१ = ११ मात्रा / अंत में लघु के साथ यति
छन्द प्यारे कुण्डलिया||
२१ २२ २११२ = १३ मात्रा
मित्रों!
अभी पोस्ट में बहुत कुछ लिखने को शेष है मगर आलेख का आकार अधिक न बढ़ जाये। इसलिए आगामी किसी पोस्ट में इस विषय से सम्बन्धित कुछ और जानकारी देने का प्रयास करूँगा।....
बुधवार, 5 मार्च 2014
"जन्मदिन पर आज कुछ उपहार दूँगा" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
आज मेरे पौत्र "प्राञ्जल" के
जन्मदिन की 15वीं वर्षगाँठ है।
जन्मदिन पर आज
कुछ उपहार दूँगा।
हृदय से
निकले हुए उद्गार दूँगा।।
उन्नति की
राह पर बढ़ते रहो तुम,
नित्य नवसोपान
पर चढ़ते रहो तुम,
ज्ञानवर्धक पोथियाँ
पढ़ते रहो तुम,
गर भटक जाओ
कभी मझधार में,
पार करने को
तुम्हें पतवार दूँगा।
हृदय
से निकले हुए उद्गार दूँगा।।
काम से अपने
कभी मत जी चुराना,
प्यार का
वातावरण घर में बनाना,
चापलूसों को
कभी मत मुँह लगाना,
लक्ष्य से अपने
भटकना मत कभी,
सभ्यता का
मैं तुम्हें आधार दूँगा।
हृदय से
निकले हुए उद्गार दूँगा।।
दीप बनकर बाँटना
सबको उजाला,
सदन होता है हमेशा
पाठशाला,
सुमन से अपने
बनाना मंजुमाला,
मत लगाना गलत
सुर संगीत में,
मनुहार के बदले
तुम्हें में प्यार दूँगा।
हृदय से
निकले हुए उद्गार दूँगा।।
आज घर-परिवार
में खुशियाँ समायी,
जन्मदिन की
प्राञ्जल तुमको बधायी,
प्रेम से खाओ
खुशी की तुम मिठायी,
नाम कुल का
तुम बढ़ाना विश्व में,
मैं तुम्हें आशीष
बारम्बार दूँगा।
हृदय से
निकले हुए उद्गार दूँगा।।
|
मंगलवार, 4 मार्च 2014
"मील का पत्थर" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
गड़ा है मील का पत्थर, हमें बढ़ना सिखाता है
खड़ा है
मुद्दतों से खुद, हमें चलना बताता है
न कुछ
मन में उमंगें हैं, न जीवन की तरंगें हैं
दिलों के
हौसले फिर भी, हमेशा ही बढ़ाता है
गुज़रता
हूँ अचानक, जब कभी इन रास्तों से मैं
कोई
भूला हुए मंजर, मुझे फिर याद आता है
नहीं
होगा मिलन धरती-गगन का, जानते हैं सब
खुली पलकों
का सपना, नित नयी चाहत जगाता है
पिपासा से
भरा जीवन, नहीं संतृप्त होता है
छलावा “रूप”
का, उन्माद का ही जन्मदाता है
|
सोमवार, 3 मार्च 2014
"रूप कञ्चन कहीं है, कहीं है हरा" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]()
धानी धरती ने पहना नया घाघरा।
रूप कञ्चन कहीं है, कहीं है
हरा।।
पल्लवित हो रहा, पेड़-पौधों का तन, हँस रहा है चमन, गा रहा है सुमन, नूर ही नूर है, जंगलों में भरा।
रूप कञ्चन कहीं है, कहीं है
हरा।।
देख मधुमास की यह बसन्ती छटा, शुक सुनाने लगे, अपना सुर चटपटा, पंछियों को मिला है सुखद आसरा। रूप कञ्चन कहीं है, कहीं है हरा।। देश-परिवेश सारा महकने लगा, टेसू अंगार बनकर दहकने लगा, सात रंगों से सजने लगी है धरा। रूप कञ्चन कहीं है, कहीं है हरा।। |
रविवार, 2 मार्च 2014
शनिवार, 1 मार्च 2014
"गीत-बिगड़ गये हालात" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
गुज़र
गयी है अब तो, शिवशंकर जी की भी रात।
फागुन में ओले-पानी की, होती है बरसात।।
बदली
छायी नील गगन में, सर्दी फिर से आयी,
स्वाटर-कोट
निकाले फिर से, छूटी नहीं रजायी,
गेहूँ-सरसों
की फसलों के, बिगड़ गये हालात।
आज
किसानों के चेहरों पर, छायी बहुत निराशा,
धूमिल
हुई उमंगों वाली, होली की अभिलाषा,
पर्वत
पर बसन्त में, होता जाता है हिमपात।
मन मैला
कलियुग में सबका, मैला है मधुमास,
इसीलिए
तो मौसम भी, करता खुलकर उपहास,
इंसानों
को बतला दी, उनकी असली औकात।
कर्म-धुरन्धर,
धर्म-धुरन्धर, लगते आज खिलौने,
धरती के
भगवान, आज लगते है कितने बौने,
अवश-विवश-लाचार,
भला देंगे कैसे सौगात।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...







