सागर तट पर देखिए, लगे चहकने बीच।१।
--
तोता-तोती पर चढ़ा, प्रेम-दिवस का रंग।
दोनों ही सहला रहे, इक-दूजे के अंग।२।
--
प्रेम दिवस में हो रहा, खेल बहुत संगीन।
शब्द-ज़ाल में फँस गई, नाजुक उम्र हसीन।३।
--
नादानी में भूल से, कभी न करना प्यार।
बुरे-भले को सोचलो, फिर करना इकरार।४।
--
प्रेम दिवस पर लीजिए, जीवन में व्रत धार।
प्रतिदिन पल-पल कीजिए, सच्चा-सच्चा प्यार।५।
--
चहक रहे हैं बाग में, कलियाँ-सुमन अनेक।
धीरज और विवेक से, चुनना केवल एक।६।
--
कंकड़-काँटों से भरी, नहीं राह अनुकूल।
लेकर प्रीत कुदाल को, सभी हटाना शूल।७।
--
मन-विचार मिल जाय जब, समझो तभी बसन्त।
मास-दिवस मधुमास है, समझो आदि न अन्त।८।
--
सुख सरिता बहती रहे, धार न हो अवरुद्ध।
निशि-दिन प्रेम प्रवाह से, इसको करो समृद्ध।९।
--
दिल से मत तजना कभी, प्रीत-रीत उद्गार।
सारस से लो सीख तुम, क्या होता है प्यार।१०।
--
चिकनी-चुपड़ी देखकर,मत टपकाओ लार।
सोच-समझकर ही सदा, देना कुछ उपहार।११।
--
पश्चिम की है सभ्यता, प्रेमदिवस का वार।
लेकिन अपने देश में, प्रतिदिन प्रेम अपार।१२।
--
जीवनभर जो अमिट हो, बरसाओ वह रंग।
सिखलाओ संसार को, प्रेम-प्रीत के ढंग।१३।
--
आडम्बर से युक्त है, प्रेमदिवस का खेल।
चमक-दमक में खो गया, अब सुमनों का मेल।१४।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
बुधवार, 13 फ़रवरी 2019
दोहे "प्रेमदिवस का खेल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
ग़ज़ल "सभ्यता के हिमालय पिघलने लगे" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019
दोहे "छोड़ विदेशी ढंग (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
मिलन नहीं है वासना, आलिंगन उपहार।।
पश्चिम के परिवेश की, ले करके हम आड़।
आलिंगन के नाम पर, करते हैं खिलवाड़।।
एकदिवस के लिए क्यों, करते हो व्यापार।
जीवनभर करते रहो, मीठा-मीठा प्यार।।
मानवता अपनाइए, यही हमारा मन्त्र।
वासनाओं के लिए क्यों, ढोंग और षड़यन्त्र।।
अपनाओ निज सभ्यता, छोड़ विदेशी ढंग।
आलिंगन के साथ हो, जीवनभर का संग।।
|
सोमवार, 11 फ़रवरी 2019
दोहे "फीका पड़ा बसन्त" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
आम आदमी के नहीं,
हुआ दुखों का अन्त।
शीत और बरसात से, फीका
पड़ा बसन्त।।
वासन्ती परिवेश
में, काँप रहा है गात।
अब भी रोज पहाड़
पर, होता है हिमपात।।
मौसम को भगवान भी,
गया आज तो भूल।
टेसू के भी पेड़
पर, खिले न अब तक फूल।।
बदल रहा है आदमी, ज्यों-ज्यों
अपने रंग।
मौसम भी है बदलता,
त्यों-त्यों अपने ढंग।।
रण कौशल के नाम पर, थोथी है हुंकार।
चूहे बूढ़े शेर
को, रोज रहे ललकार।।
|
रविवार, 10 फ़रवरी 2019
गीत "खेतों ने परिधान बसन्ती पहना है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
हर्षित होकर राग भ्रमर ने गाया है!
लगता है बसन्त आया है!!
नयनों में सज उठे सिन्दूरी सपने से,
कानों में बज उठे साज कुछ अपने से,
पुलकित होकर रोम-रोम मुस्काया है!
लगता है बसन्त आया है!!
खेतों ने परिधान बसन्ती पहना है,
आज धरा ने धारा नूतन गहना है,
आम-नीम पर बौर उमड़ आया है!
लगता है बसन्त आया है!!
पेड़ों ने सब पत्र पुराने झाड़ दिये हैं,
बैर-भाव के वस्त्र सुमन ने फाड़ दिये है,
होली की रंगोली ने मन भरमाया है!
लगता है बसन्त आया है!!
|
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019
दोहे "तम्बाकू दो त्याग" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
गघे नहीं खाते जिसे, तम्बाकू वो चीज।
खान-पान की मनुज को, बिल्कुल नहीं तमीज।।
--
रोग कैंसर का लगे, समझ रहे हैं लोग।
फिर भी करते जा रहे, तम्बाकू उपयोग।।
--
खैनी-गुटका-पान का, है हर जगह रिवाज।
गाँजा, भाँग-शराब का, चलन बढ़ गया आज।।
--
तम्बाकू को त्याग दो, होगा बदन निरोग।
जीवन में अपनाइए, भोग छोड़कर योग।।
--
पूरब वालो छोड़ दो, पश्चिम की सब रीत।
बँधा हुआ सुर-ताल से, पूरब का संगीत।।
--
खोलो पृष्ठ अतीत के, आयुध के संधान।
सारी दुनिया को दिया, भारत ने विज्ञान।।
--
जगतगुरू यह देश था, देता जग को ज्ञान।
आज नशे की नींद में, सोया चादर तान।।
|
दोहे "प्रेम का सचमुच हुआ अभाव" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
पश्चिम के अनुकरण का, बढ़ने लगा रिवाज।
प्रेमदिवस सप्ताह का, दिवस दूसरा आज।।
--
कल गुलाब का दिवस था, आज दिवस प्रस्ताव।
लेकिन सच्चे प्रेम का, सचमुच दिखा अभाव।।
--
राजनीति जैसा हुआ, आज प्रणय का खेल।
झूठे हैं प्रस्ताव सब, झूठा मन का मेल।।
--
मिला कनिष्ठा अंगुली, होते हैं प्रस्ताव।
खींचातानी में भला, कैसे हो समभाव।।
--
किया जिसे गत वर्ष था, दिल से अंगीकार।
उससे क्यों इस साल में, नहीं रहा अब प्यार।।
--
पश्चिम का किरदार ले, बदल गये हैं लोग।
भोगवाद में लिप्त हो, छोड़ दिया है योग।।
--
जीवनभर की प्रीत का, सिमट रहा आधार।
रासरंग के लिए ही, उमड़ रहा अब प्यार।।
--
ऋतुओं का राजा हमें, देता है सन्देश।
दिल से सच्चे मिलन का, उपजाओ परिवेश।।
--
छोड़ो ढोंग-ढकोसले, तजो पश्चिमी रीत।
अमर हमेशा जो रहे, वो होती है प्रीत।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...







