|
जो लगता था कभी पराया,
जाने कब मनमीत हो गया।
पतझड़ में जो लिखा तराना,
वो वासन्ती गीत हो गया।।
अच्छे लगते हैं अब सपने,
अनजाने भी लगते अपने,
पारस पत्थर को छू करके,
रिश्ता आज पुनीत हो गया।
मैंने जब सरगम को गाया,
उसने सुर में ताल बजाया,
गायन-वादन के संगम से,
मनमोहक संगीत हो गया।
सुलझ गया है ताना-बाना,
लगता है संसार सुहाना,
बासन्ती अब सुमन हो गये,
जीवन आशातीत हो गया।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
बुधवार, 20 फ़रवरी 2019
गीत "रिश्ता आज पुनीत हो गया" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019
गीत "जीत का आचरण" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
सीखिए गीत से, गीत का व्याकरण।।
बात कहने से पहले विचारो जरा
मैल दर्पण का अपने उतारो जरा
तन सँवारो जरा, मन निखारो जरा
आइने में स्वयं को निहारो जरा
दर्प का सब हटा दीजिए आवरण।
सीखिए गीत से, गीत का व्याकरण।।
मत समझना सरल, ज़िन्दग़ी की डगर
अज़नबी लोग हैं, अज़नबी है नगर
ताल में जोहते बाट मोटे मगर
मीत ही मीत के पर रहा है कतर
सावधानी से आगे बढ़ाना चरण।
सीखिए गीत से, गीत का व्याकरण।।
मनके मनकों से होती है माला बड़ी
तोड़ना मत कभी मोतियों की लड़ी
रोज़ आती नहीं है मिलन की घड़ी
तोड़ने में लगी आज दुनिया कड़ी
रिश्ते-नातों का मुश्किल है पोषण-भरण।
सीखिए गीत से, गीत का व्याकरण।।
वक्त की मार से तार टूटे नहीं
भीड़ में मीत का हाथ छूटे नहीं
खीर का अब भरा पात्र फूटे नहीं
लाज लम्पट यहाँ कोई लूटे नहीं
प्रीत के गीत से कीजिए जागरण
सीखिए गीत से, गीत का व्याकरण।।
|
सोमवार, 18 फ़रवरी 2019
दोहे "आती इन्दिरा याद" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
बिना युद्ध के वीर
क्यों, होते रोज शहीद।
माँ-बहनों की
दिनों-दिन, टूट रही उम्मीद।।
अच्छी लगती है
बहुत, जोशीली तकरीर।
लेकिन भाषण पर अमल,
कब होगा प्रणवीर।।
जो कुछ भाषण में
कहा, पूर्ण करो वागीश।
बैरी के अब काटिए,
बदले में सौ शीश।।
अब तक पाकिस्तान
को, किया नहीं बरबाद।
लोगों को आने लगी,
इन्दिरा जी फिर याद।।
सरहद पर निर्दोष
का, अगर बह गया खून।
नहीं थमेगा फिर
कभी, सिर पर चढ़ा जुनून।।
लोकतन्त्र में लोक
का, होता बहुत महत्व।
रखो बनाकर परस्पर,
इनमें ठोस घनत्व।।
|
रविवार, 17 फ़रवरी 2019
दोहे "करना पूरी मात" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
सीमाओं पर देश की, सैनिक हैं तैनात।
बैरी से सीधे करो, गोली से अब बात।।
बैरी कायर की तरह, जब करता हो घात।
रुकना शह देकर नहीं, करना पूरी मात।।
मन में अब तो प्रीत के, नहीं रहे ज़ज़्बात।
अब लातों के भूत से, करो न कोई बात।।
दिखला दो अब दुष्ट को, उसकी असली जात।
हो पायेगी कारगर, तभी काम की बात।।
जो सेना की राह में, छिप कर करते घात।
अब होनी ही चाहिए, उनकी नष्ट जमात।।
बन्द कीजिए दुष्ट से, कूटनीति की बात।
बता दीजिए नीच को, अब उसकी औकात।।
कहता शासन से यही, नगर और देहात।
सुलह-सफाई की नहीं, बैरी से हो बात।।
नफरत का अब बढ़ गया, बहुत अधिक अनुपात।
बन्द कीजिए मान्यवर, कूटनीति की बात।।
|
शनिवार, 16 फ़रवरी 2019
दोहे "धधक रही है आग" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
माँ-बहनों के लाडले,
सजनी के सिन्दूर।
रखवाले अब हो गये, भारत माँ से दूर।
भाषण तक सीमित ने
हों, भीषण-भाषणवीर।
जन-गण अब यह
चाहता, नेता हों प्रणवीर।।
जन-जन में
प्रतिशोध की, धधक रही है आग।
कब बैरी के खून
से, खेलोगे तुम फाग।।
दिखा दीजिए जगत
को, अपना आज वजूद।
पापी पाकिस्तान को,
करो नेस्त-नाबूद।।
सीमा पर बिन युद्ध
के, मरते हों जब वीर।
शासक अब संग्राम
की, करो ठोस तदबीर।।
मोदी पापी पाक को, कभी
न करना माफ।
कर दो ऐसे देश को, नक्शे
पर से साफ।।
|
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019
दोहे "बदला लो सरकार" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
सहन करोगे कब तलक,
चूहों की ललकार।
अब तो पाकिस्तान
से, बदला लो सरकार।।
सीना छप्पन इंच
का, कहाँ गया श्रीमान।
सीधे-सीधे युद्ध
का, कर दो अब ऐलान।।
नीच कर्म पर जो
कभी, करता नहीं विचार।
उसके प्रति है
किसलिए, चौकीदार उदार।।
केवल निन्दा से
नहीं, आज चलेगा काम।
पापी पाकिस्तान
का, कर दो काम तमाम।।
भारत माता कर रही,
कब से यही पुकार।
पूरे पाकिस्तान
पर, करलो अब अधिकार।।
अपनी ताकत का करो,
अब प्रयोग भरपूर।
झगड़ा खुद कश्मीर
का, हो जायेगा दूर।
गिरगिट जैसे जो
सदा, बदल रहा हो रंग।
दिखला दो रणक्षेत्र
में, उसको अपने ढंग।।
|
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019
दोहे "करना मत हठयोग" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






