|
सूरज ने है रूप दिखाया।
गर्मी ने तन-मन झुलसाया।।
धरती जलती तापमान से।
आग बरसती आसमान से।।
लेकिन है भगवान कृपालू।
सबका रखता ध्यान दयालू।।
कुदरत ने फल उपजाये हैं।
जो सबके मन को भाये हैं।।
सूखी नदियों की रेती है।
लेकिन उनमें भी खेती है।।
ककड़ी-खीरा, खरबूजा हैं।
और रसीले तरबूजा हैं।।
रखते सबको सदा निरोगी।
नीम्बू पानी है उपयोगी।।
बेल और शहतूत निराले।
तन को ठण्डक देने वाले।।
नागर हो चाहे देहाती।
लीची सबको बहुत लुभाती।।
सेब-सन्तरा है गुणकारी।
पना आम का है हितकारी।।
मौसम के शीतल फल खाओ।
लू-गर्मी को दूर भगाओ।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
गुरुवार, 6 जून 2019
प्रकाशन "बालकविता-सूरज ने है रूप दिखाया" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
बुधवार, 5 जून 2019
दोहे "धरती का शृंगार" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
--
कंकरीट जबसे बना, जीवन का आधार।
तबसे पर्यावरण की, हुई करारी हार।२।
--
पेड़ कट गये धरा के, बंजर हुई जमीन।
प्राणवायु घटने लगी, छाया हुई विलीन।३।
--
नैसर्गिक अनुभाव का, होने लगा अभाव।
दुनिया में होने लगे, मौसस में बदलाव।४।
--
शस्य-श्यामला धरा को, किया प्रदूषित आज।
कुदरत से खिलवाड़ अब, करने लगा समाज।५।
--
नकली सुमनों में नहीं, होता है मकरन्द।
कृत्रिमता में है नहीं, जीवन का आनन्द।६।
--
जबसे जंगल में बिछा, कंकरीट का जाल।
धरती पर आने लगे, चक्रवात-भूचाल।७।
--
पर्यावरण बचाइए, धरती कहे पुकार।
पेड़ लगाकर कीजिए, धरती का शृंगार।८।
--
एक साल में एक दिन, होती जय-जयकार।
पर्यावरण दिवस कहाँ, होगा फिर साकार।९।
|
मंगलवार, 4 जून 2019
प्रकाशन "जयविजय पत्रिका में मेरी गज़ल" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
खुदा की आजकल, सच्ची इबादत कौन करता है
बिना मतलब ज़ईफों से, मुहब्बत कौन करता है
शहादत दी जिन्होंने, देश को आज़ाद करने को,
मगर उनकी मज़ारों पर, इनायत कौन करता है
सियासत में फक़त है, वोट का रिश्ता रियाया से
यहाँ मज़लूम लोगों की, हिमायत कौन करता है
मिला ओहदा उज़ागर हो गयी, करतूत अब सारी
वतन को चाटने में, अब रियायत कौन करता है
ग़रज़ जब भी पड़ी तो, ले कटोरा भीख का आये
मुसीबत में गरीबों की, हिफ़ाजत कौन करता है
सजीले “रूप” की चाहत में, गुनगुन गा रहे भँवरे
कमल के बिन सरोवर पर, कवायद कौन करता है |
सोमवार, 3 जून 2019
"खटीमा में आयोजितपुस्तक विमोचन के कार्यक्रम की रपट" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
दोहे "जड़े न बदलें पेड़" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
बदलें केवल पत्तियाँ, जड़े
न बदलें पेड़।
माली ऐसा बदलिए, जो जड़
रहा उखेड़।।
मत बदलो सिद्धान्त को, बदल
दीजिए राह।
उसे मीत मत समझिए, जो करता
गुमराह।।
व्यथा बताये वो किसे,
जिसका उजड़ा नीड़।
आँसू देते हैं बता, मन की
सारी पीड़।।
बन्द नहीं करना कभी, आशाओं
के द्वार।
मजबूती से थामना, लहरों
में पतवार।।
दर्प नहीं करना कभी, रहना
सदा उदार।
जो लिखने में कुशल हैं,
करते वही सुधार।।
देख-भालकर कर पग धरो,
राहों के अनुसार।
बाधाओं को देखकर, मान न
लेना हार।।
होता है नभ का नहीं, कोई ओर न
छोर।
उड़ती हुई पतंग की, नाजुक
होती डोर।।
|
रविवार, 2 जून 2019
ग़ज़ल "वहाँ दो जून की रोटी" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
हमारे देश में मजदूर की, किस्मत हुई खोटी
मयस्सर है नहीं ढंग से, उन्हें दो जून की रोटी
दलाली में लगे हैं आज, अपने देश के सेवक
बगावत भी करे कैसे, वहाँ दो जून की रोटी
करे क्या झोंपड़ी फरियाद, महलों की मिनारों से
हमेशा ही रही कंगाल, है दो जून की रोटी
जो ढोते ईंट भट्टे पर, निवाला हाथ में रखकर
नहीं थाली में खाते हैं, कभी दो जून की रोटी
हमारे देश में लाखों, सिकन्दर बीनते कूड़ा
तभी मिलती है मुश्किल से, उन्हें दो जून की रोटी
बुढ़ापा आ गया उनको, पकौड़े तल के खोखे में
सभी की चाय से चलती नहीं, दो जून की रोटी
हुनर को देखता ही कौन है, दौलत की दुनिया में
हमेशा ‘रूप’ को मिलती, जहाँ दो जून की रोटी
|
शनिवार, 1 जून 2019
दोहे "मिलना दिल को खोल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
मन में तो है
कलुषता, रसना में मृदु बोल।
खुशियों को बाधित
करें, सदा बेसुरे ढोल।।
चार दिनों की
जिन्दगी, जीवन है अनमोल।
मीत बनाने में नहीं,
करना टाल-मटोल।।
कंकड़-काँटो से भरा,
जीवन का भूगोल।
पथ पर चलने के लिए, आँखें
रखना खोल।।
होते सच्चे मीत हैं,
दुनिया में अनमोल।
सम्बन्धों के नीर
में, जहर कभी मत घोल।।
मन मतवाला विहग
है, उड़ता चारों ओर।
सावधान हो थामना, मन
की नाजुक डोर।।
कंकड़-पत्थर में छिपे,
रत्न बहुत अनमोल।
पहले उन्हें तराश
लो, फिर कर लेना तोल।।
मीत बनाने के लिए, अपना
हृदय टटोल।
मिलने की यदि चाह
हो, मिलना दिल को खोल।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






