|
अब नहीं आँखों में कोई भी शरम
हो गये हैं लोग कितने बेशरम
--
की नहीं जिसने कभी कोई मदद
चाहते वो दूसरों से क्यों करम
--
जब जनाजा उठ गया ईमान का
क्या करेगा फिर वहाँ दीनो-धरम
--
तम्बुओं में रह रहा जब राम हो
दिल में अपने पालते हो क्यों भरम
--
चोट कब मारोगे ओ मेरे सनम
ढाल दो साँचे में लोहा है गरम
--
जर्रे-जर्रे में समाया है खुदा
हैं दिखावे के लिए दैरो-हरम
--
रूप पर अभिमान मत इतना करो
दिल को अपने कीजिए थोड़ा नरम
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
गुरुवार, 5 सितंबर 2019
जय विजय मेरी ग़ज़ल "हैं दिखावे के लिए दैरो-हरम"
बुधवार, 4 सितंबर 2019
दोहे "अध्यापक दिवस" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
राधाकृष्णन
के हुए, सारे सपने चूर।
जगत
गुरू के लक्ष्य से, आज हुए हम दूर।।
सद्गुरु
अपने देश में, सोये चादर तान।
नगर-गाँव
में चल रहीं, शिक्षा की दूकान।।
बाँट
रहे अनपढ़ जहाँ, गली-गली में ज्ञान।
ज्ञान-सूर्य
का गगन में, हुआ आज अवसान।।
भारत
के परिवेश में, लगे बदनुमा दाग।
पश्चिम
के अनुकरण का, करना होगा त्याग।।
शालाओं
में आजकल, पसरा है अज्ञान।
कैसे
होगा फिर यहाँ, शिक्षा का उत्थान।।
गुरू-शिष्य
मिलकर करें, अगर प्रतिज्ञा आज।
वेदों
के वित्रान से, बदलें देश-समाज।
आओ शिक्षक
दिवस पर, बदलें हम परिवेश।
जीवन
में धारण करें, गुरुओं के उपदेश।।
शिष्यों
अब अज्ञान को, करो नहीं स्वीकार्य।
माणिक-मोती
ज्ञान के, तब देंगे आचार्य।।
|
मंगलवार, 3 सितंबर 2019
मेरा गीत "जय विजय" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
ज़िन्दगी को आज खाती है सुरा।
मौत का पैगाम लाती है सुरा।।
उदर में जब पड़ गई दो घूँट हाला,
प्रेयसी लगनी लगी हर एक बाला,
जानवर जैसा बनाती है सुरा।
मौत का पैगाम लाती है सुरा।।
ध्यान जनता का हटाने के लिए,
नस्ल को पागल बनाने के लिए,
आज शासन को चलाती है सुरा,
मौत का पैगाम लाती है सुरा।।
आज मयखाने सजे हर गाँव में,
खोलती सरकार है हर ठाँव में,
सभ्यता पर ज़ुल्म ढाती है सुरा।
मौत का पैगाम लाती है सुरा।।
इस भयानक खेल में वो मस्त हैं,
इसलिए भोले नशेमन त्रस्त हैं,
हर कदम पर अब सताती है सुरा।
मौत का पैगाम लाती है सुरा।।
सोमरस के दो कसैले घूँट पी,
तोड़ कर अपनी नकेले ऊँट भी,
नाच नंगा अब नचाती है सुरा।
मौत का पैगाम लाती है सुरा।।
डस रहे हैं देश काले नाग अब,
कोकिला का “रूप" भऱकर काग अब,
गान गाता आज नाती बेसुरा।
मौत का पैगाम लाती है सुरा।।
--
|
सोमवार, 2 सितंबर 2019
गणेश वन्दना "विघ्न विनाशक-सिद्धि विनायक" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
विघ्न विनाशक-सिद्धि विनायक।
कृपा करो हे गणपति नायक!!
सबसे पहले तुमको ध्याता,
चरणयुगल में शीश नवाता,
आदि देव जय-जय गणनायक।
कृपा करो हे गणपति नायक!!
पार्वती-शिव के तुम नन्दन,
करते सभी तुम्हारा वन्दन,
सबको देते फल शुभदायक!
कृपा करो हे गणपति नायक!!
लेकर धूप-दीप और चन्दन,
सारा जग करता अभिनन्दन,
मैं अबोध अनुचर अनुगायक!
कृपा करो हे गणपति नायक!!
मूषक-मोदक तुमको प्यारे,
विपदाओं को टारनहारे,
निर्बल के तुम सदा सहायक!
कृपा करो हे गणपति नायक!!
|
रविवार, 1 सितंबर 2019
दोहे "राज्य उत्तराखण्ड" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
तभी खटीमा में हुआ, गोलीकाण्ड प्रकाण्ड।।
--
जिसमें थे मारे गये, बेगुनाह सब लोग।
मगर कातिलों पर नहीं, सिद्ध हुआ अभियोग।।
--
उमड़ पड़ा उस समय था, जन सैलाब प्रचण्ड।
बना खटीमा काण्ड से, राज्य उत्तराखण्ड।।
--
देवभूमि है के नाम से, अवगत है संसार।
भारत में इस राज्य का, हिम आलय आधार।।
--
देवभूमि में जन्मते, रणबाँकुरे जवान।
सेनाओं में देश की, जिनका है प्रतिदान।।
--
भारत का शिरमौर है, यह पहाड़ी प्रान्त।
रहते शान्त प्रदेश में, लोग यहाँ सम्भ्रान्त।।
--
सीधे-सादे लोग हैं, उन्नत है परिवेश।
परम्पराओं से भरा, अपना पुण्य-प्रदेश।।
|
शनिवार, 31 अगस्त 2019
दोहे "भारत की ललकार" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
अभिमानी का एक दिन, होगा चूर गरूर।।
अपना हक लेना नहीं, कहलाता है पाप।
पीओके के राग का, बन्द करो आलाप।।
सारा जग है जानता, सिंहों की हुंकार।
गीदड़-भभकी है नहीं, भारत की ललकार।।
है सिर पर लटकी हुई, दोधारी तलवार।
टुकड़े पाकिस्तान के, देखेगा संसार।।
सारी दुनिया में बना, पाकिस्तान कलंक।
भारत देगा अब मिटा, उग्रवाद-आतंक।।
अपना है करतारपुर, अपना है लाहौर।
पूरा ही कशमीर है, भारत का शिरमौर।।
आज उठाने हैं हमें, वीरों कदम कठोर।
सरसेगी तब देश में, निशदिन सुख की भोर।।
|
गुरुवार, 29 अगस्त 2019
दोहे "उपमा में उपमान" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
जीवन के हर क्षेत्र में, साँठ-गाँठ भरपूर।
अब मयंक की चाँदनी, शीतलता से दूर।।
--
सूखा है बरसात में, आती नहीं उमंग।
चौमासे में खो गयी, जाने कहाँ तरंग।।
बदल गया है आदमी, बदल गया किरदार।
खोजो पानीदार को, करो प्रीत-मनुहार।।
तौल रहे सामान को, सब अपने अनुसार।
निर्मल अब बहती नहीं, गंगा जी की धार।।
मन के घोड़े पर हुआ, लालच आज सवार।
मधुमक्खी सा हो गया, लोगों का व्यवहार।।
नवयुग के इंसान में, नहीं रही वो बात।
बता रहा है समय अब, दुनिया को औकात।।
छन्दशास्त्र गायब हुए, है भेड़िया-धसान।
नहीं रहा साहित्य में, उपमा में उपमान।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...





