हिन्दी साहित्य का
उभरता हुआ युवा सितारा
अमन चाँदपुरी नहीं रहा...
*****************
मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है।
11 अप्रैल, 2016 कौ मैंने
खटीमा में आयोजित दोहाकार समागम में
उन्हें “दोहा शिरोमणि से अलंकृत किया था।
*****************
श्रद्धांजलि स्वरूप उन्हीं की एक क्षणिका प्रस्तुत है-
---
अमन चाँदपुरी की छणिका
*****************
'मानव जीवन'
कागज की कस्ती-सा है!
मानव का जीवन! पानी में बडे अराम से चले! पानी (कठिनाई) गर बरसे! देह गले! फिर चिता जले!
--- अमन चाँदपुरी
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019
श्रद्धांजलि "अमन चाँदपुरी"
दोहे "समझो मत खिलवाड़" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
झूठ-मूठ का भर गया, जब मन में अभिमान।
तब से लेखन की हुई, उनकी बन्द दुकान।।
नहीं ब्लॉग है चल रहा, मुखपोथी खामोश।
मिला एक आघात तो, हुआ पलायन जोश।।
दुर्गम पथ को नापना, समझो मत खिलवाड़।
चलने में जो दक्ष हैं, चढ़ते वही पहाड़।।
एक-एक करके नहीं, चढ़ते जो सोपान।
मंजिल पाने के कहाँ, पूरे हों अरमान।।
गंगा दूषित कर रहे, जान-बूझकर लोग।
इसीलिए तो देश में, पनप रहे हैं रोग।।
नस-नस में इनसान के, भरा हुआ है दोष।
सिमट गया है ज्ञान का, इसीलिए अब कोष।।
मक्कारी कर्तव्य में, फैली है चहुँ ओर।
आपाधापी का मचा, सारे जग में शोर।।
|
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019
ग़ज़ल "न शह कोई पड़ती, न फिर मात होती" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
--
न मजमून लिखते, न कुछ बात होती
बताओ तो कैसे मुलाकात होती
--
अगर दोस्ती है तो शिकवे भी होंगे
न शक कोई होता, न कुछ घात होती
--
अगर तुम न प्यादे को आगे बढ़ाते
न शह कोई पड़ती, न फिर मात होती
--
दिखाता न सूरत अगर चाँद अपनी
न फिर ईद होती न सौगात होती
--
अगर छुपके ऐसे न मिलते चमन में
सुहानी न फिर चाँदनी रात होती
-- अगर "रूप" अपना दिखाते न दिलवर न बिजली चमकती न बरसात होती
--
|
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019
ग़ज़ल "‘रूप’ की महताब" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
भावनाओं का अचानक भर गया तालाब है
देशभक्ति का वतन में आ गया सैलाब है
अब खुशी पसरी हुई दीवारों दर चहके हुए
जगमगाते हैं मिनारें सज गयी मेहराब है
मानता लोहा हमारा आज सारा ही जहाँ
अपने हुनर की देश में कारीगरी नायाब है
देखकर ऐसी बुलन्दी बहुत सदमा है वहाँ
दुश्मनों को तो हमारे लग गया जुल्लाब है
सिंध और पख्तून के बदले हुए सुर लग रहे
अब पड़ोसी देश में सुलगा हुआ पंजाब है
दहशतों के साये में जनता जहाँ पर जी रही
भीख में मिलता नहीं संसार में अलकाब है
अब चिरागों में नहीं बाकी बचा कुछ तेल है
रौशनी देती नहीं अब ‘रूप’ की महताब है
|
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019
दोहे "दशहरा पर दस दोहे" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
--
रावण का वध हो गया, गयी बुराई हार।
विजयादशमी विजय का, पावन है त्यौहार।१।
जो दुष्टों के दलन का, करता काम तमाम।
उसका ही होता सदा, जग में ऊँचा नाम।२।
मर्यादाओं का रखा, दुनिया में आधार।
इसीलिए तो राम की, होती जय-जयकार।३।
त्यौहारों का कीजिए, नहीं कभी उपहास।
सब पर्वों के मूल में, घटनाएँ हैं खास।४।
विजय पर्व पर बाँचिए, स्वर्णिम निज
इतिहास।
हो जायेगा आपको, गौरव का आभास।५।
सत्यनिष्ठ होकर यहाँ, जो करता काम।
कहलाता है जगत में, वो ही राजा राम।६।
सुख-सुधिधाएँ त्यागना, नहीं यहाँ आसान।
निष्कामी इंसान का, होता है गुण-गान।७।
अन्न उगाकर खेत में, कृषक नहीं सम्पन्न।
फिर भी सुमन समान वो, रहता सदा प्रसन्न।८।
नहीं आज भी सत्य का, कोई कहीं विकल्प।
सत्य बोलने का करो, धारण अब संकल्प।९।
मंजिल पाने के लिए, बदलो अपना ढंग।
अच्छे लोगों का करो, जीवन में तुम संग।१०।
|
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019
दोहे "गयी बुराई हार?" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
अच्छाई के सामने, गयी बुराई हार।।
--
विजयादशमी विजय का, पावन है त्यौहार।
आज झूठ है जीतता, सत्य रहा है हार।।
--
रावण के जब बढ़ गये, भू पर अत्याचार।
लंका में जाकर उसे, दिया राम ने मार।।
--
तब से पुतले दहन का, बढ़ता गया रिवाज।
मन का रावण आज तक, जला न सका समाज।।
--
आज भोग में लिप्त हैं, योगी और महन्त।
भोली जनता को यहाँ, भरमाते हैं सन्त।।
--
दावे करते हैं सभी, बदलेंगे तकदीर।
अपनी रोटी सेंकते, राजा और वजीर।।
--
मनसा-वाचा-कर्मणा, नहीं सत्य भरपूर।
आम आदमी मजे से, आज बहुत है दूर।।
--
|
दोहे "आभासी संसार" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
बिना किसी हथियार के, करते
हैं सब वार।
देखो कितना मुक्त है, आभासी संसार।।
--
बिना किसी आकार के, लगता
जो साकार।
सपनों में सबके बसे, आभासी
संसार।।
--
बिना किसी सम्बन्ध के, भावों
का संचार।
अनुभव करते हृदय से, आभासी
संसार।।
--
होता अन्तर्जाल पर, दूर-दूर
से प्यार।
अच्छा लगता है बहुत, आभासी
संसार।।
--
बिन माँगे मिलते जहाँ, बार-बार
उपहार।
अपनापन है बाँटता, आभासी
संसार।।
--
साझा करते हैं जहाँ, अपने
सभी विचार।
टिप्पणियाँ स्वीकारता, आभासी
संसार।।
--
लिए अधूरे ज्ञान को, भरते
सब हुंकार।
भरा हुआ है दम्भ से, आभासी
संसार।।
--
कवियों के तो नाम की, लम्बी
लगी कतार।
छन्दों को है लीलता, आभासी
संसार।।
--
माली हों जब लूटते, अपनी
स्वयं बहार।
आपाधापी का हुआ, आभासी
संसार।।
--
सत्य बताने के लिए, “रूप” हुआ लाचार।
नौसिखियों के सामने, सर्जक
हैं बेकार।।
--
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






