-- होने को अब जा रहा, जीवन का अवसान। कलुषित मन की कामना, बन्द करो श्रीमान।। -- बढ़ती ज्यों-ज्यों है उमर, त्यों-त्यों बढ़ती प्यास। कामी भँवरे की नहीं, पूरी होती आस।। -- लिखिए मत साहित्य में, कुण्ठा भरे विचार। अच्छे लेख-विचार को, सब करते स्वीकार।। -- जितना मिला नसीब से, अधिक न माँगो मित्र। मीठे जल के कूप में, कभी न घोलो इत्र।। -- सबके भरा दिमाग में, शब्दों का है कोश। लोगों अपने ज्ञान पर, मत होना मदहोश।। -- लिखकर सत्-साहित्य को, सफल करो यह लोक। आधारित प्रारब्ध पर, रहते हैं डरपोक।। -- थोड़ा सा जीवन बचा, करलो अच्छे काम। मर जाने के बाद भी, अमर रहेगा नाम।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 5 नवंबर 2022
दोहे "करलो अच्छे काम" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022
दोहे "आया देवउठान" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-1- आया देवउठान फिर, होंगे मंगल काज। हँसी-खुशी
से कीजिए, अपने रीति-रिवाज।। -2- करना
देवउठान पर, देवों का गुणगान। महक
उठेंगे आपके, जीवन के उद्यान।। -3- आदिकाल
से चल रहा, त्यौहारों का चक्र। आसमान
में ग्रहों की, गति होती है वक्र।। -4- मौसम
प्रतिदिन भेजता, हमें गुलाबी पत्र। जो
तन को अनुकूल हों, वही पहनना वस्त्र।। -5- शीतलता बढ़ने लगी, रही उष्णता हार। धूप गुनगुनी अब हुई, जीवन का आधार।। -6- चन्दामामा में नहीं, सूरज जैसी धूप। आँखों को अच्छा लगे, सबको उसका रूप।। -7- चन्दा चमका गगन में, छाया धवल प्रकाश। लगे दमकने प्रीत से, धरा और आकाश।। -- |
गुरुवार, 3 नवंबर 2022
"पाषाण हैं अनमोल सोना" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
है यहाँ जीवन कठिन, वातावरण कितना सलोना। बाँटता सुख है सभी को, मखमली जैसा बिछौना। पेड़-पौधें हैं सजीले, खेत हैं सीढ़ीनुमा, पर्वतों की घाटियों में, पल रही है हरितिमा, प्राणदायक बूटियों से, महकता जंगल का कोना। शारदा, गंगो-जमुन का, है यहीं पर स्रोत-उदगम, मन्दिरों-देवालयों की, छटा अद्भुत और अनुपम, किन्तु आकर कुछ दरिन्दे, खेल रचते हैं घिनौना। चोटियों पर बर्फ की चादर यहाँ किसने बिछायी, घाटियों में नीर की गागर, छनक-छन-छनछनायी, देख कुदरत का करिश्मा, हो गया इन्सान बौना। इन पहाड़ों की सतह में, बस रहे कुछ प्राण भी हैं कंकड़ों और पत्थरों में रम रहे भगवान भी हैं, नाम है पत्थर मगर, पाषाण हैं अनमोल सोना। बाँटता सुख है सभी को, मखमली जैसा बिछौना।। |
बुधवार, 2 नवंबर 2022
गीत "आदमी उदास है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
देवताओं के नगर में, दानवों का वास है। आदमी के देश में, आदमी उदास है।। रो रही हैं कोपलें, हँस रहे हैं जानवर, मस्त हो रहे नगर, उजड़ रहे हैं गाँव-घर, लुट गया लिबास है, छुट गया निवास है। आदमी के देश में, आदमी उदास है।। ताल-पोखरों के आज, मिट गये निशान हैं, खेत-चरागाह में, बन गये मकान हैं, किस तरह का देश में, हो रहा विकास है। आदमी के देश में, आदमी उदास है।। खोजने की चाह में, ढूँढते हैं राह
में, बह गये हैं रत्न सब, बाढ़ के प्रवाह में, बादलों की ओट से, झाँकती उजास है। आदमी के देश में, आदमी उदास है।। शस्त्र को रगड़ रहे, लड़ रहे झगड़ रहे, ताल-लय बिना सभी, सुर बहुत बिगड़ रहे, मन्त्र की मिठास है, तन्त्र में खटास है। आदमी के देश में, आदमी उदास है।। -- |
मंगलवार, 1 नवंबर 2022
ग़ज़ल "सुख की तमन्ना क्या करें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- आम, जामुन, नीम-शीशम, जल गये हैं आग में कुछ कँटीले पेड़ ही अब, रह गये हैं बाग में -- सुमन तो मुरझा गये हैं, सिर्फ काँटे ही बचे, प्रीत पहले सी नहीं, अब तो रही अनुराग में -- बढ़ रहे हैं आज जंगल, कंकरीटों के यहाँ खेत घटते जा रहे हैं, उर्वरा भूभाग में -- थक गया है हाथ-हाथी, आप आगे बढ़ रहा कमल फिर भी खिल रहे हैं, आज दीन तड़ाग में -- कंटकों की सेज पर, सुख की तमन्ना क्या करें उम्र सारी कट गयी अब, सिर्फ भागम-भाग में -- ताल जब बेताल हो तो, सुर भला कैसे सधे खो गया संगीत देशी, शोर वाले राग में -- लग रही अन्धेर नगरी, और चौपट काज है खा रहे बदमाश काजू, विश्व के अनुभाग में -- बाँटती ठण्डक सभी को, चन्द्रमा की चाँदनी किन्तु मैला हो रहा है, “रूप” अब तो दाग में -- |
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022
गीत "दीप जलते रहे" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-- स्वप्न पलते रहे, रूप छलते रहे। रोशनी
के बिना, दीप जलते रहे।। -- अश्रु
सूखे हुए, मीत रूठे हुए, वायदे
प्यार के, रोज झूठे
हुए, आज झनकार के तार टूटे हुए, राख
में अधजले दिल सुलगते रहे। रोशनी
के बिना, दीप जलते रहे।। -- नभ
में निखरी हुई चाँदनी खल गयी, हारकर
वर्तिका, नेह बिन जल गयी, कारवाँ
लुट गया, रात भी ढल गयी, काल
के चक्र जीवन निगलते रहे। रोशनी
के बिना, दीप जलते रहे।। -- उर
के कोटर में अब प्रीत पलती नहीं, सुख
की धारा, धरा से निकलती नहीं, सीप अब मोतियों को उगलती नहीं, स्वप्न सारे सवालों में ढलते रहे। रोशनी
के बिना, दीप जलते रहे।। -- क्या
करूँ ये सितारों से पूरित गगन, क्या करूँ ये सुहाना-सुहाना पवन, क्या
करूँ चाँदनी
का अनूठा बदन, “रूप” अरमान के हाथ मलते रहे। रोशनी
के बिना, दीप जलते रहे।। |
रविवार, 30 अक्टूबर 2022
दोहे "छठ-माँ का त्यौहार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
उगते-ढलते
सूर्य की, उपासना का पर्व।। भारतवासी
कर रहे, छठ-पूजा पर गर्व।१। मौसम
के बदलाव से, शीतल हुआ समीर। छठ-पूजा
पर आ गये, लोग सरोवर तीर।२। ढलते
सूरज का जहाँ, होता है गुणगान। सर्वधर्म
समभाव का, भारत देश महान।३। समरसता
के मन्त्र का, बाँट रहा उपहार। उत्सव
मानव मात्र के, जीवन के आधार।४। परम्परा-त्यौहार
हैं, जन गण मन के प्राण। नहीं
चाहिए विश्व से, हमको पत्र-प्रमाण।५। छठपूजा
पर कीजिए, निष्ठा से उपवास। लोग
घाट पर कर रहे, माता की अरदास।६। लाया
है उल्लास को, छठ-माँ का त्यौहार। व्रत-पूजन
करके करो, अपने शुद्ध विचार।७। होता
है सन्तान से, माता का सम्बन्ध। रिश्ते-नातों
में नहीं, होता है अनुबन्ध।८। |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...



(01%20copy.jpg)


