उगते-ढलते
सूर्य की, उपासना का पर्व।। भारतवासी
कर रहे, छठ-पूजा पर गर्व।१। मौसम
के बदलाव से, शीतल हुआ समीर। छठ-पूजा
पर आ गये, लोग सरोवर तीर।२। ढलते
सूरज का जहाँ, होता है गुणगान। सर्वधर्म
समभाव का, भारत देश महान।३। समरसता
के मन्त्र का, बाँट रहा उपहार। उत्सव
मानव मात्र के, जीवन के आधार।४। परम्परा-त्यौहार
हैं, जन गण मन के प्राण। नहीं
चाहिए विश्व से, हमको पत्र-प्रमाण।५। छठपूजा
पर कीजिए, निष्ठा से उपवास। लोग
घाट पर कर रहे, माता की अरदास।६। लाया
है उल्लास को, छठ-माँ का त्यौहार। व्रत-पूजन
करके करो, अपने शुद्ध विचार।७। होता
है सन्तान से, माता का सम्बन्ध। रिश्ते-नातों
में नहीं, होता है अनुबन्ध।८। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

जी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार(३१-१०-२०२२ ) को 'मुझे नहीं बनना आदमी'(चर्चा अंक-४५९७) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर
बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुन्दर दोहे
जवाब देंहटाएंछठ पर्व की अनुपम झांकी ।
जवाब देंहटाएं