![]()
बच्चे गुझिया बना रहे हैं,
होली की है तैयारी।
दहीबड़े, पापड़-मठरी की,
कल को आयेगी बारी।।
जब गुझिया बन जायेंगी,
तब इन को तल देगी दादी,
खाने-पीने, मौज मनाने की,
होली पर आजादी,
खेत-बाग-वन चहक रहे हैं,
महक रही है फुलवारी।
दहीबड़े, पापड़-मठरी
की,
कल
को आयेगी बारी।।
होली
का त्यौहार उमंगें-
आशाएँ
लेकर आता,
बैर-भाव
को भुला दीजिए,
सीख
हमें ये सिखलाता,
खुश
हो करके मिलो सभी से,
है
कुटुम्भ धरती सारी।
दहीबड़े, पापड़-मठरी
की,
कल
को आयेगी बारी।।
![]()
इन मोहक पकवानों को सब,
कई दिनों तक खायेंगे,
गली-मुहल्ले के लोगों को,
रंगों से नहलायेंगे,
बाबा जी पोती-पोतों को,
दिलवायेंगे पिचकारी।
दहीबड़े, पापड़-मठरी
की,
कल
को आयेगी बारी।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
रविवार, 24 मार्च 2013
"होली की है तैयारी" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शनिवार, 23 मार्च 2013
"बुरा न मानो आयी होली" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
तन में होली, मन में होली।
बुरा न मानो आयी
होली।।
कोई गोरा-कोई
काला,
होली की दस्तूर
निराला,
आज थिरकती है रंगोली।।
बुरा न मानो आयी
होली।।
भाभी ले आयी
पिचकारी,
जिसकी मार बहुत है
भारी,
भइया बोले अब हद हो
ली।
बुरा न मानो आयी
होली।।
चुपके देवर ने
आकर,
रंग लगाया है चेहरे पर,
जमकर होती हँसी-ठिठोली।
बुरा न मानो आयी
होली।।
बच्चे-बूढ़े सब मतवाले,
मस्ती में हैं
साली-साले,
खेल रहे सब
आँखमिचौली।
बुरा न मानो आयी
होली।।
|
"होली का हुड़दंग" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
होली
का हुड़दंग मचा है,
गाँव-गली, घर-द्वारों
में।
ठण्डाई
और भंग घुट रही,
आंगन
और चौबारों में।
प्रेम-गीत
और ढोल नगाड़े,
साज
सुरीले बजते हैं,
रंग-बिरंगी
पिचकारी की,
धूम मची बाजारों में।
राधा-रानी, कृष्ण-कन्हैया,
हँसी-ठिठोली
करते है,
गोरी
की चोली भीगी है,
फागुन-फाग, फुहारों
में।
खुशियों
के सन्देशे लेकर,
पवन-बसन्ती
आयी है,
दुल्हिन
का मन रंगा हुआ है,
सतरंगी
बौछारों में।
कर
सोलह सिंगार धरा ने,
अनुपम
छटा बिखेरी है,
खेत, बाग, वन-मन-उपवन,
छाये
हैं मस्त बहारों में।
|
शुक्रवार, 22 मार्च 2013
"आई होली...!" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]()
आयी होली,
आई होली।
रंग-बिरंगी आई होली।
![]()
मुन्नी आओ,
चुन्नी आओ,
रंग भरी पिचकारी लाओ,
मिल-जुल कर खेलेंगे होली।
रंग-बिरंगी आई होली।।
मठरी खाओ,
गुँजिया खाओ,
पीला-लाल गुलाल उड़ाओ,
मस्ती लेकर आई होली।
रंग-बिरंगी आई होली।।
![]()
रंगों की बौछार कहीं है,
ठण्डे जल की धार कहीं है,
भीग रही टोली की टोली।
रंग-बिरंगी आई होली।।
![]()
परसों विद्यालय जाना है,
होम-वर्क भी जँचवाना है,
मेहनत से पढ़ना हमजोली।
रंग-बिरंगी आई होली।।
|
गुरुवार, 21 मार्च 2013
"चलो होली खेलेंगे" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]() आई बसन्त-बहार, चलो होली खेलेंगे!!
रंगों का है त्यौहार, चलो होली खेलेंगे!!
बागों में कुहु-कुहु बोले कोयलिया,
धरती ने धारी है, धानी चुनरिया,
पहने हैं फुलवा के हार,
चलो होली खेलेंगे!!
हाथों में खन-खन, खनके हैं चुड़ियाँ.
पावों में छम-छम, छनके पैजनियाँ,
चहके हैं सोलह सिंगार,
चलो होली खेलेंगे!!
कल-कल बहती है, नदिया की धारा.
सजनी को लगता है साजन प्यारा,
मुखड़े पे आया निखार,
चलो होली खेलेंगे!!
उड़ते अबीर-गुलाल भुवन में,
सिन्दूरी-सपने पलते सुमन में,
महके है मन में फुहार!
चलो होली खेलेंगे!!
|
बुधवार, 20 मार्च 2013
"कैसे बचे यहाँ गौरय्या?" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मित्रों!
आज विश्व गौरय्या दिवस है! ![]() खेतों में विष भरा हुआ है,
ज़हरीले हैं ताल-तलय्या।
दाना-दुनका खाने वाली,
कैसे बचे यहाँ गौरय्या?
अन्न उगाने के लालच में,
ज़हर भरी हम खाद लगाते,
खाकर जहरीले भोजन को,
रोगों को हम पास बुलाते,
घटती जाती हैं दुनिया में,
अपनी ये प्यारी गौरय्या।
दाना-दुनका खाने वाली,
कैसे बचे यहाँ गौरय्या??
चिड़िया का तो छोटा तन है,
छोटे तन में छोटा मन है,
विष को नहीं पचा पाती है,
इसीलिए तो मर जाती है,
सुबह जगाने वाली जग को,
अपनी ये प्यारी गौरय्या।।
दाना-दुनका खाने वाली,
कैसे बचे यहाँ गौरय्या??
गिद्धों के अस्तित्व लुप्त हैं,
चिड़ियाएँ भी अब विलुप्त हैं,
खुशियों में मातम पसरा है,
अपनी बंजर हुई धरा है,
नहीं दिखाई देती हमको,
अपनी ये प्यारी गौरय्या।।
दाना-दुनका खाने वाली,
कैसे बचे यहाँ गौरय्या??
|
मंगलवार, 19 मार्च 2013
"होली लेकर फागुन आया," (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]()
गली-गाँव
में धूम मची है,
फागों
और फुहारों की।।
मन
में रंग-तरंग सजी है,
होली
के हुलियारों की।।
![]()
गेहूँ
पर छा गयीं बालियाँ,
नूतन
रंग में रंगीं डालियाँ,
गूँज
सुनाई देती अब भी,
बम-भोले
के नारों की।।
![]()
पवन
बसन्ती मन-भावन है,
मुदित
हो रहा सबका मन है,
चहल-पहल
फिर से लौटी है,
घर
- आँगन, बाजारों की।।
![]()
जंगल
की चूनर धानी है,
कोयल
की मीठी बानी है,
परिवेशों
में सुन्दरता है,
दुल्हिन
के श्रंगारों की।।
![]()
होली
लेकर, फागुन आया,
मीठी-हँसी, ठिठोली लाया,
सावन
जैसी झड़ी लगी है,
प्रेम-प्रीत, मनुहारों की।।
![]()
गली-गाँव
में, धूम मची है,
फागों
और फुहारों की।।
मन
में रंग-तरंग सजी है,
होली
के हुलियारों की।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...
















