
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013
"मेरे प्रियतम" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)

सोमवार, 21 अक्टूबर 2013
"कैसे आये स्वप्न सलोना?" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]()
चादर भी है, तकिया भी है,
बिछा हुआ है नर्म बिछौना।
रूठ गयी है निंदिया रानी,
कैसे आये स्वप्न सलोना?
चन्दा झाँक रहा है नभ से,
रात दुल्हनिया बनी हुई है।
मधुर मिलन की अभिलाषा में,
पलकें मेरी तनी हुई हैं।
युगों-युगों से रिक्त पड़ा है,
अब भी मेरे मन का कोना।
रूठ गयी है निंदिया रानी,
कैसे आये स्वप्न सलोना?
मीठी-रसवन्ती बातों से,
तुमने इतना हैं भरमाया।
काशी-हरिद्वार हो आया,
लेकिन मन को चैन न आया।
ओ बेदर्दी तुमने मुझ पर,
क्यों कर डाला जादू-टोना?
रचना कैसी रची हुई है,
आपाधापी मची हुई है।
गिरवी है किरदार हमारा,
मगर आबरू बची हुई है।
बन्धक आज उसूल हुए हैं,
हुआ आदमी कितना बौना।
रूठ गयी है निंदिया रानी,
कैसे आये स्वप्न सलोना?
|
रविवार, 20 अक्टूबर 2013
“आँसू का अस्तित्व सागर से कम नहीं” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]() जब आता है दुःख तभी, लोचन तन-मन धोता है। आँसू का अस्तित्व, नहीं सागर से कम होता है।। हार नही मानी जिसने, बहती नदियों-नहरों से, जल को लिया समेट स्वयं, गिरती-उठती लहरों से, रत्न वही पाता है जो, मंथक सक्षम होता है। आँसू का अस्तित्व, नहीं सागर से कम होता है।। जो फूलों के संग काँटों को, सहन किये जाता है, जो अमृत के साथ गरल का, घूँट पिये जाता है, शीत, ग्रीष्म और वर्षा में, वो नहीं असम होता है। आँसू का अस्तित्व, नहीं सागर से कम होता है। |
शनिवार, 19 अक्टूबर 2013
"जग में सबसे न्यारा मामा" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2013
"दोहे-शरदपूर्णिमा आ गयी" डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
अमृत वर्षा कर रही, शरदपूर्णिमा रात।
आज अनोखी दे रहा, शरदचन्द्र सौगात।।
खिला हुआ है गगन में, उज्जवल-धवल मयंक।
नवल-युगल मिलते गले, होकर आज निशंक।।
निर्मल हो बहने लगा, सरिताओं में नीर।
मन्द-मन्द चलने लगा, शीतल-सुखद समीर।।
शरदपूर्णिमा आ गयी, लेकर यह सन्देश।
तन-मन, आँगन-गेह का, करो स्वच्छ परिवेश।
फसल धान की आ गयी, खुशियाँ लेकर साथ।
अब ना खाली रहेगा, मजदूरों का हाथ।।
|
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2013
"है किसने दिल को पहचाना" डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
जब से ज़ालिम हुआ जमाना
उलझ गया सब ताना-बाना
चारा-पत्थर और कोयला
बना आज लोगों का खाना
छल-फरेब की इस दुनिया में
नहीं रहा अब ठौर-ठिकाना
सिसक रहीं हैं राग-रागिनी
रोता है संगीत पुराना
कोयल का सुर मौन हुआ है
काग सुनाता जाता गाना
आपाधापी में दौलत की
अपना भी लगता बेगाना
“रूप” रंग से सबको उल्फत
है किसने दिल को पहचाना?
|
बुधवार, 16 अक्टूबर 2013
"कैसे मुलाकात होती" डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
न मजमून लिखते, न कुछ बात होती
बताओ तो कैसे मुलाकात होती
अगर दोस्ती है तो शिकवे भी होंगे
न शक कोई होता, न कुछ घात होती
अगर तुम न प्यादे को आगे बढ़ाते
न शह कोई पड़ती, न फिर मात होती
दिखाता न सूरत अगर चाँद अपनी
न फिर ईद होती न सौगात होती
अगर तुम न छुप-छुपके मिलते चमन में
सुहानी न फिर चाँदनी रात होती
अगर "रूप" अपना दिखाते न दिलवर न बिजली चमकती न बरसात होती |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






.jpg)

