|
जीवन की हकीकत का, इतना सा है फसाना
खुद ही जुटाना पड़ता, दुनिया में आबोदाना
सुख के सभी हैं साथी, दुख का कोई न संगी
रोते हैं जब अकेले, हँसता है कुल जमाना
घर की तलाश में ही, दर-दर भटक रहे हैं
खानाबदोश का तो, होता नहीं ठिकाना
अपना नहीं बनाया, कोई भी आशियाना
लेकिन लगा रहे हैं, वो रोज शामियाना
मंजिल की चाह में ही, दर-दर भटक रहे हैं
बेरंग जिन्दगी का, उलझा है ताना-बाना
अशआर हैं अधूरे, ग़ज़लें नहीं मुकम्मल
दुनिया समझ रही है, लहजा है शायराना
हो हुनर पास में तो, भर लो तमाम झोली
मालिक का दोजहाँ में, भरपूर है खजाना
लड़ते नहीं कभी भी, बगिया में फूल-काँटे
सीखो चमन में जाकर, आपस में सुर मिलाना
दिल की नजर से देखो, मत “रूप”-रंग परखो
रच कर नया तराना, महफिल में गुनगुनाना
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
मंगलवार, 21 मई 2019
ग़ज़ल "आपस में सुर मिलाना" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
सोमवार, 20 मई 2019
दोहे "आम दिलों में खास" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
उन्हें चूसने में मिले, लोगों को मकरन्द।।
--
निर्वाचन तक ही रहें, आम दिलों में खास।
लेकिन उसके बाद में, आती पुनः खटास।।
--
डाल-पाल के आम में, जब तक भरी मिठास।
तब तक रहती आम से, नातेदारी खास।।
--
आम-खास के खेल में, आम गया है हार।
आम खास की कर रहा, सदियों से मनुहार।।
--
खाते-खाते आम को, लोग बन गये खास।
मगर आम की बात का, करते सब उपहास।।
--
अमुआ अपने देश के, दुनिया में मशहूर।
लेकिन आज गरीब की, हुए पहुँच से दूर।।
--
मीठा-मीठा आम में, भरा हुआ है माल।
इसीलिए तो आम को, कहते लोग रसाल।।
|
रविवार, 19 मई 2019
दोहे "खिले कमल का फूल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
मोदी मन्नत माँगने, आये हर के
द्वार।।
सारी बाधायें हरो, हे बदरी-केदार।
सिंहासन की नाव को, लगा दीजिए पार।।
निष्कण्टक शासन करूँ, राह करो आसान।
भोले बाबा भक्त को, दे देना वरदान।।
जी.यस.टी. की भूल को, माफ करो भगवान।
नोटों की बन्दी नहीं, होगी अब श्रीमान।।
अब तक मैंने जो चली, लोकतन्त्र में चाल।
उनसे मेरे देश का, सुधर न पाया हाल।।
सारे लोग विपक्ष के, मुझ पर करते वार।
एक बार दे दीजिए, शासन का अधिकार।।
जगतनियन्ता कीजिए, माफ हमारी भूल।
ऐसा वर दे दीजिए, खिले कमल का फूल।।
|
शनिवार, 18 मई 2019
दोहे "हिंसा का परिवेश" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
ओछी हरकत वो करें, जिनके
टेढ़े कान।
कहने को इंसान हैं, लेकिन
हैं हैवान।।
पक्षपात से पूर्ण
हैं, सरकारी आदेश।
आज हमारे देश में, हिंसा
का परिवेश।।
बने हुए आयोग हैं, पक्षपात
के धाम।
जो भी शासक चाहता, होते
वो ही काम।।
सत्ता के अनुकूल हैं, सरकारी
आयोग।
दफ्तर में मिलता
नहीं, निर्धन को सहयोग।।
हाथों में बन्दूक
हैं, चेहरा है मासूम।।
हिंसा करने के लिए, रहे
देश में घूम।।
नियम और कानून सब, लगते
हैं विद्रूप।
लोकतन्त्र का आजकल, बहुत
घिनौना रूप।।
नेताओं का आचरण, जनता
के प्रतिकूल।
सत्ता के मद में
करें, बातें ऊल-जुलूल।।
|
शुक्रवार, 17 मई 2019
बुद्धपूर्णिमा पर कुछ दोहे "आओ गौतम बुद्ध" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
जो ले जाये जो लक्ष्य तक, वो पथ होता शुद्ध।
भारत तुम्हें पुकारता, आओ गौतम बुद्ध।।
बोधि वृक्ष की छाँव में, मिला बुद्ध को ज्ञान।
अन्तर्मन से छँट गया, तम का सब अज्ञान।।
सुत-दारा को छोड़कर, वन में किया निवास।
राज-पाट सिद्धार्थ को, कभी न आया रास।।
जिसका अन्तःकरण हो, सभी तरह से शुद्ध।
जीता जो जग के लिए, वो कहलाता बुद्ध।।
बुद्धम् शरणम् आइए, पकड़ बुद्धि की डोर।
चलो धर्म की राह में, होकर भाव-विभोर।।
दिव्य ज्ञान की खोज में, मानव हो संलग्न।
बौद्ध धर्म कहता यही, रहो ध्यान में मग्न।।
सत्य-अहिंसा दूत थे, प्यारे गौतम बुद्ध।
दूर किया जिसने सभी, वातावरण अशुद्ध।।
|
गुरुवार, 16 मई 2019
गीत "चलने से कम दूरी होगी" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री मयंक')
|
महक रहा है मन का आँगन,
दबी हुई कस्तूरी होगी।
दिल की बात नहीं कह पाये,
कुछ तो बात जरूरी होगी।।
सूरज-चन्दा जगमग करते,
नीचे धरती, ऊपर अम्बर।
आशाओं पर टिकी ज़िन्दग़ी,
अरमानों का भरा समन्दर।
कैसे जाये श्रमिक वहाँ पर,
जहाँ न कुछ मजदूरी होगी।
कुछ तो बात जरूरी होगी।।
मुट्ठी में है सारी दुनिया,
मोबाइल सब काम कर रहा।
चिट्ठी-पत्री का युग बीता,
पत्रालय आराम कर रहा।
ऊहापोह भरे जीवन में,
सबकी कुछ मजबूरी होगी।
कुछ तो बात जरूरी होगी।।
हर मुश्किल का समाधान है,
सुख-दुख का चल रहा चक्र है।
लक्ष्य दिलाने वाला पथ तो,
कभी सरल है, कभी वक्र है।
चरैवेति को भूल न जाना,
चलने से कम दूरी होगी।
कुछ तो बात जरूरी होगी।।
अरमानों के आसमान का,
ओर नहीं है, छोर नहीं है।
दिल से दिल को राहत होती,
प्रेम-प्रीत पर जोर नहीं है।
जितना चाहो उड़ो गगन में,
चाहत कभी न पूरी होगी।
कुछ तो बात जरूरी होगी।।
रूप-रंग पर गर्व न करना,
नश्वर काया, नश्वर माया।
बरगद-पीपल-नीम पथिक को,
देता हरदम शीतल छाया।
साजन से ही तो सजनी की,
सजी माँग सिन्दूरी होगी।
कुछ तो बात जरूरी होगी।।
|
बुधवार, 15 मई 2019
दोहे "काने करते राज" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






