|
सुमन ढालता स्वयं को, काँटों के अनुरूप।
नागफनी का भी हमें, सुन्दर लगता रूप।
सियासती दरवेश अब, नहीं रहे अनुकूल।
मजबूरी में भा रहे, नागफनी के फूल।।
फूलों के बदले मिलें, उपवन में जब शूल।
ऐसा लगता गन्ध को, भ्रमर गये हैं भूल।।
देश-काल-परिवेश के, बदल गये हैं अर्थ।
उनको सारी छूट हैं, जो हैं आज समर्थ।।
कैसे रक्खें सन्तुलन, थमता नहीं उबाल।
पापी मन इंसान का, करता बहुत बबाल।।
अब मौसम के साथ में, बदल गया परिवेश।
काँटे भी देने लगे, गुलशन में उपदेश।।
नागफनी के चमन में, काँटों की चौपाल।
वासन्ती परिवेश में, जीवन है बदहाल।।
निखरा-निखरा व्योम है, खिली हुई है धूप।
निखर गया मधुमास में, नागफनी का रूप।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

नागफनी के चमन में, काँटों की चौपाल।
जवाब देंहटाएंवासन्ती परिवेश में, जीवन है बदहाल।।
बहुत ही सुंदर सृजन सर ,सादर नमन
बहुत ही सुंदर सृजन सर ,सादर नमन
बहुत सुंदर और आकर्षक सृजन आदरणीय।
जवाब देंहटाएंसियासती दरवेश अब, नहीं रहे अनुकूल।
जवाब देंहटाएंमजबूरी में भा रहे, नागफनी के फूल।।
सादर प्रणाम।