-- पंच
पर्व नजदीक है, सजे हुए बाजार। महँगाई
के सामने, जनता है लाचार।। -- लाभ
कमाती तेल में, भारत की सरकार। झेल
रही जनता बहुत, महँगाई की मार।। -- सत्ताधारी
शान से, सुना रहे फरमान। महँगाई
से त्रस्त हैं, निर्धन-श्रमिक-किसान।। -- दुर्लभ
होते जा रहे, सभी तरह के तेल। मार
रसोईगैस की, लोग रहे हैं झेल।। -- जीवन-यापन
के हुए, बद से बदतर हाल। शिकवा
किससे हम करें, पूरी काली दाल।। -- महँगाई
की जंग में, हार गया है आम। जनसेवक
ही खा रहा, अब काजू-बादाम।। -- मैं
भगवा का समर्थक, मन से बहुत उदार। आँख
मूँद कैसे करूँ, नियम-नीति स्वीकार।। -- मोदी
जी सुन लीजिए, जनता की आवाज। तभी
भाजपा देश में, कर पायेगी राज।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

जी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार(३०-१०-२०२१) को
'मन: स्थिति'(चर्चा अंक-४२३२) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर
अति उत्तम आ0
जवाब देंहटाएंपंच पर्व पर सुंदर दोहे।
जवाब देंहटाएंसमाज की सही तस्वीर दिखाती रचना
जवाब देंहटाएंवाह डॉक्टर रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ! दीपावली पर पेट्रोल-डीज़ल के दामों में भारी कमी किए जाने के बाद आप तो मिठाई बांटेंगे पर गैस तो अभी भी पहले जितनी ही महंगी है, मिठाई क्या सौर ऊर्जा वाले चूल्हे पर बनवाएँगे?
जवाब देंहटाएं