|
लघु कथा "माँ की ममता"
पता नहीं कब से प्रांजल के घर में बराम्दे
में लगी एसी की आउटर यूनिट में उसके पाइपों के बीच में बने निरापद स्थान पर एक चिड़िया
ने घोंसला बनाया हुआ था। जब एक दिन सुबह सफाई कर्मचारी पाइप से इस यूनिट पर पानी
मार रहा था तो उसने देखा कि पाइपों के बीच में चिड़िया घोंसले में बैठी है। प्रांजल ने कहा कि पानी डालो, चिड़िया उड़
जायेगी। मगर पानी की धार पड़ने पर भी चिड़िया नहीं भागी। जब उसने ध्यान से देखा
तो घोंसले में एक चिड़िया का बच्चा भी था। जिसे उसने पानी से बचाने के लिए अपने
पंखों से ढका हुआ था। यद्यपि चिड़िया के प्राण संकट में थे लेकिन फिर भी वह अपने
बच्चे की सुरक्षा में कवच बनकर बैठी थी। "यह होती है माँ की ममता।" |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

मार्मिक लघु कथा
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर सृजन ममता से भरपूर
जवाब देंहटाएं