| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 15 फ़रवरी 2014
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2014
"दोहे-प्रेमदिवस" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
प्रेम दिवस पर सभी
को, लगा प्रेम का रोग।
झूठे मन से कर रहे,
प्रणय-निवेदन लोग।१।
--
प्रेमदिवस के रंग
में, रँगा देश है आज।
छोड़ स्वदेशी
सभ्यता, पागल हुआ समाज।२।
--
आवारा षटपद हुए,
कलियाँ हैं हैरान।
इन्सानों के भेष
में, घूम रहे हैवान।३।
--
प्रेमदिवस पर छा
गये, इन्द्रधनुष के रंग।
पंछी उड़ते पंखबिन,
बदले जीवन ढंग।४।
--
प्यार नहीं है
वासना, यह अभिनव उपहार।
करना है तो कीजिए, दिल
से सच्चा प्यार।५।
|
दोहे "वैलेण्टाइन-डे, खिलता हुआ बसन्त) (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
खूब चला
सप्ताहभर, प्रेम-दिवस संयोग।
आज
खत्म हो जायेगा, मधुर-मिलन का रोग।१।
--
वैलेण्टाइन-दिवस
पर, निभा रहे सब रीत।
आलिंगन-चुम्बन
नहीं, कहलाती है प्रीत।२।
--
क्यों
सूली पर चढ़ गया, वैलेण्टाइन सन्त।
इसका
उत्तर माँगता, खिलता हुआ बसन्त।३।
--
पश्चिम की है सभ्यता, प्रेमदिवस का वार।
लेकिन अपने देश में, प्रतिदिन प्रेम अपार।४।
--
आडम्बर से युक्त है, प्रेमदिवस का खेल।
आज वासनामय हुआ, सुमनों का ये मेल।५।
--
प्रेम दिवस पर लीजिए, व्रत जीवन में धार।
पल-पल,हर
पल कीजिए, सच्चा-सच्चा प्यार।६।
--
मन-विचार मिल जाय जब, समझो तभी बसन्त।
पल-प्रतिपल मधुमास है, समझो आदि न अन्त।७।
--
सुख सरिता बहती रहे, धार न हो अवरुद्ध।
निशि-दिन प्रेम प्रवाह से, इसको करो समृद्ध।८।
--
चहक रहे हैं बाग में, कलियाँ-सुमन अनेक।
धीरज और विवेक से, चुनना केवल एक।९।
--
दिल से मत तजना कभी, प्रीत-रीत उदगार।
सारस से लो सीख तुम, क्या होता है प्यार।१०।
--
चिकनी-चुपड़ी देखकर,मत टपकाओ लार।
सोच-समझकर ही सदा, देना कुछ उपहार।११।
--
पत्नी, पुत्री, बहन का, मात-पिता का प्यार।
उनको ही मिलता सदा, जिनका हृदय उदार।१२।
--
नादानी में मत कभी, करना अन्धा प्यार।
भली-भाँति सब सोचकर, ही करना इकरार।१३।
--
जीवनभर ना मिट सके, बरसाओ वह रंग।
सिखलाओ संसार को, प्रेम-प्रीत का ढंग।१४।
|
बुधवार, 12 फ़रवरी 2014
"प्रणय सप्ताह-ढोंग और षड़यन्त्र" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
एक दिवस के
लिए क्यों? चुम्बन का व्यापार।
जीवनभर करते
रहो, मीठा-मीठा प्यार।१।
चुम्बन से
बुझती नहीं, कामी तन की प्यास।
मन से मन का
मेल ही, उपजाता विश्वास।२।
मानव मानव ही
रहें, यही हमारा मन्त्र।
वासनाओं के
लिए क्यों? ढोंग और षड़यन्त्र।३।
अपनाओ निज
सभ्यता, छोड़ विदेशी ढंग।
जीवनसाथी से
रहे, जीवन भर का संग।४।
प्रीत और
मनुहार है, दुनिया का आधार।
प्रतिदिन
होना चाहिए, सच्चा-सच्चा प्यार।५।
|
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2014
"प्रज्ञा जहाँ है प्रतिज्ञा वहाँ है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
प्रज्ञा जहाँ है, प्रतिज्ञा वहाँ है।।
छाया हुआ रूप का ही नशा है,
जवानी में उन्माद ही तो बसा है,
दिखावे ने अपना शिकंजा कसा है,
प्रतिज्ञादिवस में प्रतिज्ञा कहाँ है?
प्रज्ञा जहाँ है, प्रतिज्ञा वहाँ है।।
बिना स्नेह के दीप कैसे जलेगा?
बिना प्यार के कैसे पादप पलेगा?
कभी वासना से न जीवन चलेगा,
प्रतिज्ञादिवस में प्रतिज्ञा कहाँ है?
प्रज्ञा जहाँ है, प्रतिज्ञा वहाँ है।।
दिखावा हटाओ, जियो ज़िन्दगी को,
दिलों से मिटाओ, मलिन-गन्दगी को,
अगर प्यार है तो, करो बन्दगी को,
प्रतिज्ञादिवस में प्रतिज्ञा कहाँ है?
प्रज्ञा जहाँ है, प्रतिज्ञा वहाँ है।।
|
सोमवार, 10 फ़रवरी 2014
"पागल मधुकर घूम रहे आवारा हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
वासन्ती परिधान
पहनकर, मौसम आया प्यारा है।
कोमल-कोमल फूलों ने
भी, अपना रूप निखारा है।।
तितली सुन्दर पंख
हिलाती, भँवरे गुंजन करते हैं,
खेतों में लहराते
बिरुए, जीवन में रस भरते हैं,
उपवन की फुलवारी
लगती कंचन का गलियारा है।
कोमल-कोमल फूलों ने
भी, अपना रूप निखारा है।।
बीन-बीनकर तिनके
लाते, चिड़िया और कबूतर भी,
बड़े जतन से नीड़ बनाते,
बया-चील और तीतर भी,
जंगल में टेसू का
पादप, बना हुआ अंगारा है।
कोमल-कोमल फूलों ने
भी, अपना रूप निखारा है।।
अंगूरों के गुच्छे
लटके, फिर आँगन की बेलों में,
सुर्ख नये आकार सजे
हैं, फिर बगिया के केलों में,
इठलाती-बलखाती फिर
से, बहती निर्मल धारा हैं।
कोमल-कोमल फूलों ने
भी, अपना रूप निखारा है।।
प्रणय दिवस का भूत
चढ़ा है, यौवन की अँगड़ाई में,
छल-फरेब का चलन
बढ़ा है, पूरब की पुरवाई में,
रस के लोभी पागल मधुकर,
घूम रहे आवारा हैं।
कोमल-कोमल फूलों ने
भी, अपना रूप निखारा है।।
|
रविवार, 9 फ़रवरी 2014
"2000वीं पोस्ट-दोहागीत" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
“दोहागीत”
रही धरा से सूख अब,
गीत-ग़ज़ल की धार।
धीरे-धीरे घट रहा, लोगों
में अब प्यार।।
कैसे देंगे गन्ध
को, ये काग़ज़ के फूल।
सुमन नोच माली चला,
छोड़ गया अब शूल।।
मन में तो है
कुटिलता, अधरों पर मुस्कान।
अपनेपन की हो यहाँ,
कैसे अब पहचान।।
पहले जैसी हैं
कहाँ, अब निश्छल मनुहार।
धीरे-धीरे घट रहा, लोगों
में अब प्यार।।
बेटों ने परदेश
में, जमा किया धन-माल।
सोनचिरैया इसलिए, हुई
आज कंगाल।
खाते
कुत्ते-बिल्लियाँ, बिस्कुट-बटर-पनीर।
लेकिन बूढ़े पिता
की, आँखों में है नीर।।
शादी होते ही हुआ, अलग-अलग
घर-बार।
धीरे-धीरे घट रहा, लोगों
में अब प्यार।।
सरगम के सुर कर
रहे, आपस में उत्पात।
कदम-कदम पर हो रहा,
घात और प्रतिघात।।
पाल-पोषकर कर दिया,
जिसको युवा बलिष्ठ।
वो ही अब करने लगा,
घर का बहुत अनिष्ट।।
बेटा जीवित बाप से,
माँग रहा अधिकार।
धीरे-धीरे घट रहा, लोगों
में अब प्यार।।
नज़र न आता है
कहीं, अब नैसर्गिक “रूप”।
कृत्रिमता के दौर
में, मिले कहाँ से धूप।।
लोग बुन रहे देश
में, मकड़ी जैसा जाल।
अब दूषित परिवेश
में, जीना हुआ मुहाल।।
मानवीयता का यहाँ,
खसक रहा आधार।
धीरे-धीरे घट रहा, लोगों
में अब प्यार।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...




