![]() पर्वत से चलकर आते हैं,
कलकल नाद सुनाते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
लक्ष्य सदा आगे को बढ़ना,
निर्मल नीर बहाना है।
सूखी धरती सिंचित करके,
फिर उर्वरा बनाना है।
नद-नालों को पावन जल से,
आप्लावित कर जाते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
शोर-मचाते हँसते गाते,
दुर्गम-सुगम ठिकानों में।
बालू, कंकड़-पत्थर लाते,
पर्वत से मैदानों में।
ये बिन लहरों के सोते हैं,
लहर-लहर लहराते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
प्रेम-प्रीत करने वालों को,
झरने ही सुख देते हैं।
जग की झंझावातों को,
ये पलभर में हर लेते हैं।
जीवन की परिभाषाओं का,
सबको सार बताते हैं।
बाधाओं से मत घबड़ाना,
निर्झर हमें सिखाते हैं।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
सोमवार, 14 जुलाई 2014
"निर्झर हमें सिखाते हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
रविवार, 13 जुलाई 2014
"उपवन में हरियाली छाई" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
नभ
में ली अँगड़ाई।
आसमान
में श्याम घटाएँ,
उमड़-घुमड़
कर आई।।
भीग
रहे हैं खेत-बाग-वन,
गीले
हैं चौबारे।
धरती
का संताप मिटा,
जब रिमझिम
पड़ीं फुहारे।
बच्चों
ने काग़ज़ की नौका,
आँगन
में तैराई।
आसमान
में श्याम घटाएँ,
उमड़-घुमड़
कर आई।।
टर्र-टर्र
मेंढक चिल्लाते,
कोयल
गाती गाने।
कृषक
और मज़दूर चले,
खेतों
में धान लगाने।
चौमासे
मे ही होती है,
धानों
की रोपाई।
आसमान
में श्याम घटाएँ,
उमड़-घुमड़
कर आई।।
मचल
रहे हैं ताल-तलैया,
उफन
रहीं सरिताएँ।
सुख़नवरों
के उर-मन्दिर में,
सरस
रहीं कविताएँ।
काँवड़ियों
की टोली भी,
हर
की पौड़ी पर आयी।
आसमान
में श्याम घटाएँ,
उमड़-घुमड़
कर आई।।
मौसम
का मिज़ाज़ बदला है,
बारिश
पर यौवल छाया है।
कंगाली
में आटा गीला,
कुटिया
में पानी आया है।
जो
उपवन वीरान पड़े थे,
उनमें
भी हरियाली छाई।
आसमान
में श्याम घटाएँ,
उमड़-घुमड़
कर आई।।
|
शनिवार, 12 जुलाई 2014
"शीतल फल हुए रसीले" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
गया आम का मौसम,
प्लम बाजारों में अब छाया।
इनको देख-देख कर देखो,
सबका मन ललचाया।।
लाल-लाल हैं जितने पोलम,
वो हैं खट्टे-मीठे,
लेकिन जो महरून रंग के,
वो लगते हैं मीठे,
पर्वत से शृंगार उतर कर,
मैदानों में आया।
|
शुक्रवार, 11 जुलाई 2014
गुरुवार, 10 जुलाई 2014
"दोहे-माँ-ममता और दुलार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]() ![]()
जगदम्बा
के रूप में, रहती है हर ठाँव।
माँ
के आँचल में सदा, होती सुख की छाँव।१।
ममता का जिसकी
नहीं, होता कोई अन्त।
माँ के ही दिल में
बसा, करुणा-प्यार अनन्त।२।
मतलब का संसार है,
मतलब के उपहार।
लेकिन दुनिया में नहीं,
माता जैसा प्यार।३।
लालन-पालन
में दिया, ममता और दुलार।
बोली-भाषा
को सिखा, माँ करती उपकार।४।
होता
है सन्तान का, माता का सम्वाद।
माता
को करते सभी, दुख आने पर याद।५।
नारायण
से भी बड़ी, नारी की है जात।
सृजन
कर रही सृष्टि का, इसीलिए है मात।६।
पत्नी, पुत्री, बहन
का, मात-पिता का प्यार।
उनको
ही मिलता सदा, जिनका हृदय उदार।७।
जिसके
सिर पर हो सदा, माता का आशीष।
वो
ही तो कहलायगा, वाणी का वागीश।८।
माता
केवल एक है, गुणवाची हैं “रूप”।
माता
की सन्तान हैं, रंक-भिखारी-भूप।९।
|
बुधवार, 9 जुलाई 2014
"क्यों होता है हुस्न छली" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]() कर्कश सुर से तो होती है, खामोशी की तान भली
जल जाता शैतान पतिंगा, शम्मा सारी रात जली
दो पल का तूफान, तबाही-बरबादी को लाता है
कभी न थकती मन्द हवा, जो लगातार दिन-रात चली
बचपन-यौवन साथ न देता, कभी किसी का जीवन भर
सिर्फ बुढ़ापे के ही संग में, इस जीवन की शाम ढली
सूखे भी हों पात शज़र के, वो छाया ही देते हैं
छलते हैं मुस्कानों से, ग़ुलशन के छलिया फूल-कली
करता दग़ा हमेशा है ये, नहीं “रूप” पर जाना तुम
अब तक समझ नही पाया हूँ, क्यों होता है हुस्न छली
|
मंगलवार, 8 जुलाई 2014
"पल रहीं कैदियों की तरह" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
बेटियाँ पल रहीं कैदियों की तरह।।
लाडलों के लिए पूरे घर-बार हैं,
लाडली के लिए संकुचित द्वार हैं,
भाग्य इनको मिला कंघियों की तरह।
बेटियाँ पल रही कैदियों की तरह।।
रंक माता पिता की हैं मुश्किल बढ़ी,
ताड़ सी पुत्रियों की हैं चिन्ता बड़ी,
भूख नर की बढ़ी भेड़ियों की तरह।
बेटियाँ पल रही कैदियों की तरह।।
शादियों में बहुत माँग जर की बढ़ी,
नोट की गड्डियों पर नजर हैं गड़ी,
रोग है बढ़ रहा कोढ़ियों की तरह।
बेटियाँ पल रही कैदियों की तरह।।
इक सुख़नवर को पीड़ा रहेगी सदा,
लेखनी दर्द इनका लिखेगी सदा,
क्योंकि ससुराल है बेड़ियों की तरह।
बेटियाँ पल रही कैदियों की तरह।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...





