--
अनज़ान रास्तों पे, निकलना न परिन्दों
मंजिल को हँसी-खेल, समझना न परिन्दों
--
आगे कदम बढ़ाना, ज़रा देख-भाल कर
काँटों से तुम कभी भी उलझना न परिन्दों
--
भोले कबूतरों के लिए, ज़ाल हैं बिछे
लालच की उस जमीं पे, उतरना न परिन्दों
--
इंसान आजकल के तो, शैतान हो गये
भरकर चटक-लिबास, सँवरना न परिन्दों
--
अब मीत-मीत का ही, गला काट रहे हैं
यूँ ही सभी के साथ, विचरना न परिन्दों
--
हिल-मिल के रहना आप, जमाने के साथ में
सुन लेना सबकी बात, बिगड़ना न परिन्दों
--
भेड़ों के 'रूप' में, छिपे हैं भेड़िये यहाँ
फूलों को देख करके, मचलना न परिन्दों
--
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

इंसान आजकल के तो, शैतान हो गये
जवाब देंहटाएंभरकर चटक-लिबास, सँवरना न परिन्दों
बहुत सही कहा सर!
बेहतरीन गजल।
सादर
बिल्कुल सही !
जवाब देंहटाएंसचेत करने वाले भाव. बहुत सुन्दर और सार्थक...
जवाब देंहटाएंभेड़ों के 'रूप' में, छिपे हैं भेड़िये यहाँ
फूलों को देख करके, मचलना न परिन्दों
वाह! एक एक बंद लाजवाब सार्थक संदेश के साथ.
जवाब देंहटाएंसादर प्रणाम
चेतावनी के स्वर ।
जवाब देंहटाएंसहज सुंदर सार्थक।
आज की आदम्बर्पूर्ण दुनिया में चतुर चौकस रहने की सही सलाह दी है आपने परिंदों को ! बहुत सुन्दर रचना !
जवाब देंहटाएंहिल मिलकर रहना साथ,सुन लेना सबकी बात, बहुत सुंदर संदेश
जवाब देंहटाएंउम्दा ।
जवाब देंहटाएं