!! श्रद्धापूर्वक नमन !! ![]() ![]() सत्य, अहिंसा का पथ जिसने, दुनिया को दिखलाया। सारे जग से न्यारा गांधी, सबका बापू कहलाया।। -- भाले-बरछी, तोप-तमञ्चे, हथियारों को छोड़ दिया, देश-भक्ति के नारों से, जनता का मानस जोड़ दिया, स्वतन्त्रता का मन्त्र अनोखा, तुमने ही तो बतलाया। सारे जग से न्यारा गांधी, सबका बापू कहलाया।।- -- -- गंगा, यमुना,सरस्वती की, भारत में बहती धारा, राम, कृष्ण,गौतम,गांधी का देश यही प्यारा-प्यारा, इसीलिए तो देवजनों ने, इसी भूमि को अपनाया। सारे जग से न्यारा गांधी, सबका बापू कहलाया।।--- -- दो अक्टूबर को भारत में,गांधी ने अवतार लिया, लालबहादुर ने भी इस पावन माटी से प्यार किया, जय-जवान और जय-किसान का नारा सबको सिखलाया। सारे जग से न्यारा गांधी, सबका बापू कहलाया।।--- -- लोकतन्त्र की आहुति बनकर, दोनों ने बलिदान दिया, महायज्ञ की बलिवेदी पर, अपना जीवन दान किया, धन्य-धन्य हे पुण्य प्रसूनों! तुमने उपवन महकाया। सारे जग से न्यारा गांधी, सबका बापू कहलाया।। -- -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |


नमन
जवाब देंहटाएंजी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार(०३-१० -२०२२ ) को 'तुम ही मेरी हँसी हो'(चर्चा-अंक-४५७१) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर
दोनों विभूतियों को शत-शत नमन !
जवाब देंहटाएंबेहतरीन रचना आदरणीय
जवाब देंहटाएंपुण्य प्रसूनों की सुगंध अब तक चिंतन में बसती है ।
जवाब देंहटाएं