
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 13 नवंबर 2010
"हमारा वतन" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")

शुक्रवार, 12 नवंबर 2010
"विज्ञान का युग.." (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
युग सदा विज्ञान का, चलता रहेगा।
यह दिया है ज्ञान का, जलता रहेगा।।
आँधियाँ बेशक चलें, भूकम्प भी आते रहें,
यज्ञ तो परित्राण का, फलता रहेगा।
यह दिया है ज्ञान का, जलता रहेगा।।
कर्म का नही चक्र रुकना चाहिए,
नेह तो इन्सान का, पलता रहेगा।
यह दिया है ज्ञान का, जलता रहेगा।।
ह्रास तो भगवान का, खलता रहेगा।
यह दिया है ज्ञान का, जलता रहेगा।।
सत्य का झण्डा कभी झुकता नही,
सूर्य तो अज्ञान का, ढलता रहेगा।
यह दिया है ज्ञान का, जलता रहेगा।।
गुरुवार, 11 नवंबर 2010
"मौलाना अबुल कलाम आजाद" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन।
यानि 11नवम्बर 1883 को उनका जन्म हुआ था।

बुधवार, 10 नवंबर 2010
“राख में दहकता अंगार ढूँढता हूँ!” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
![]() परिवार ढूँढता हूँ और प्यार ढूँढता हूँ। गुल-बुलबुलों का सुन्दर संसार ढूँढता हूँ।। कल नींद में जो देखा, मैंने हसीन सपना, जीवन में वो महकता घर-बार ढूँढता हूँ। स्वाधीनता मिली तो, आशाएँ भी बढ़ी थीं, इस भ्रष्ट आवरण में, आचार ढूँढता हूँ। हैं देशभक्त सारे, मुहताज रोटियों को, चोरों की अंजुमन में, सरकार ढूँढता हूँ। कानून के दरों पर, इंसाफ बिक रहा है, काजल की कोठरी में, दरबार ढूँढता हूँ। दुनिया है बेदिलों की, ज़रदार पल रहे हैं, बस्ती में बुज़दिलों की, दिलदार ढूँढता हूँ। इंसानियत तो जलकर अब खाक हो गई है, मैं राख में दहकता अंगार ढूँढता हूँ। (चित्र गूगल छवि से साभार) |
मंगलवार, 9 नवंबर 2010
“दिवाली मेला” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...

