पश्चिम का प्रणय सप्ताह
![]()
ढोंग-दिखावा दिवस
हैं, पश्चिम के सब वार।
रोज बदलते है जहाँ, सबके ही दिलदार।।
--
सबसे अच्छा विश्व
में, अपना भारत देश।
नैसर्गिक अनुभाव के, सजे यहाँ परिवेश।।
--
कामुकता-अश्लीलता, बढ़ती जग में आज।
इसके ही कारण हुआ, दूषित देश समाज।।
--
एक दिवस की
प्रतिज्ञा, एक दिवस का प्यार।
एक दिवस का चूमना, पश्चिम के किरदार।।
--
प्रतिदिन करते
क्यों नहीं, प्रेम-प्रीत-व्यवहार।
एक दिवस के लिए
क्यों, चुम्बन का व्यापार।।
रोज-डे (गुलाबदिवस)
प्रथम दिवस है
रोज-डे, बाँट रहा मुस्कान।
पी लेता है दर्द
को, कभी न होता म्लान।।
प्रपोज-डे (प्रस्तावदिवस)
दूजा दिन प्रस्ताव
का, होता प्यारे मित्र।
पश्चिमवालों की
प्रथा, होती बहुत विचित्र।।
चॉकलेट-डे
मीठी सी सौगात दे,
बढ़ो प्रणय की राह।
चॉकलेट देकर करो,
मधुर मिलन की चाह।।
टैडी-डे
चौथा दिन
टैडी-दिवस, खेलो मन के खेल।
साथी से कर लीजिए,
अपने मन का मेल।।
प्रॉमिज-डे (प्रस्तावदिवस)
प्रण करने के
वास्ते, पंचम दिन का योग।
सदा प्रतिज्ञा में
बँधो, होगा नहीं वियोग।।
--
प्रतिज्ञा के दिवस
पर, मत देना सन्ताप।
चमक-दमक की भीड़
में, बिछड़ न जाना आप।।
--
बेमन से देना नहीं, वचन किसी को मित्र।
जिसमें तुम रँग भर
सको, वही बनाना चित्र।।
हग-डे (आलिंगनदिवस)
आलिंगन के दिवस
में, करना मत उत्पात।
कामुकता को देखकर, बिगड़
जायेगी बात।।
किस-डे (चुम्बनदिवस)
चुम्बन का दिन आ
गया, कर लो सच्चा प्यार।
बिना दाम के जो
मिले, चुम्बन वो उपहार।।
--
जीवन के संग्राम को, समझ न लेना खेल।
जीवनसाथी से सदा, रखना हरदम मेल।।
वैलेण्टाइन-डे (प्रेमदिवस)
प्रेम दिवस पर लीजिए, व्रत जीवन में धार।
पल-पल-हर पल कीजिए, सच्चा-सच्चा प्यार।।
--
एक दिवस के वास्ते, उमड़ा भीषण प्यार।
प्रणय दिवस के बाद
में, बढ़ जाता तक़रार।।
--
पूरे जीवन प्यार का, उतरे नहीं खुमार।
जीवनसाथी से सदा, करना
ऐसा प्यार।।
--
सोच-समझकर थामना, अनजाने का हाथ।
जीवनसाथी से बँधा, जीवनभर का साथ।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 8 फ़रवरी 2014
"प्रणय सप्ताह के दोहे" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014
"दोहे-वासन्ती उपहार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
दिन
ज्यों-ज्यों बढ़ने लगा, चढ़ने लगा खुमार।
मौसम
सबको बाँटता, वासन्ती उपहार।१।
चहक उठी
है वाटिका, महक उठा
है रूप।
भँवरे
गुंजन कर रहे, खिली-खिली
है धूप।२।
जैसे-जैसे
आ रहा, प्रेमदिवस
नज़दीक।
वैसे-वैसे
हो रहा, मौसम भी
रमणीक।३।
जोड़ों
पर चढ़ने लगा, प्रेमदिवस
का रंग।
रीत
पुरानी है वही, मगर नये
हैं ढंग।४।
कर्कश
सुर में गा रहे, भौंडे-भौंडे
गीत।।
नये साज
के शोर में, बदल गया
संगीत।५।
बरस रहा
शृंगार है, सरस रहा
मधुमास।
जड़-चेतन
को हो रहा, मस्ती
का आभास।६।
काँवड़
लेने चल पड़े, शंकर जी के भक्त।
शिव
आराधन में हुआ, मन सबका अनुरक्त।७।
|
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014
"दे रहे हैं सब बधायी" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
मन उमंगों
से भरा है, देह में कम हो गया दम।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
आज घर-परिवार
में, खुशियाँ समायी,
जन्मदिन
की दे रहे हैं सब बधायी,
प्यार
पाकर आज इतना, हो गयी है चश्म नम।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
सब
जगह से मान का उमड़ा समन्दर,
धन्य
हूँ मैं, नेह का उपहार पाकर,
समय
के रथ की नहीं होती, कभी है चाल मद्धम
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
प्राण
का दीपक जलाता जा रहा हूँ,
नित्य
ही नवगीत गाता जा रहा हूँ,
कुछ
नहीं आधीन मेरे, सब विधाता का करम।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
प्यार
है मुझको, सकल संसार से,
पार भवसागर
करूँगा, शब्द की पतवार से,
“रूप”
करता जा रहा है, जगनियन्ता को नमन।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
|
सोमवार, 3 फ़रवरी 2014
"आ गया बसन्त" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]()
आरती उतार लो,
आ गया बसन्त है!
ज़िन्दग़ी सँवार लो,
आ गया बसन्त है!
खेत लहलहा उठे,
खिल उठी वसुन्धरा,
चित्रकार ने नया,
आज रंग है भरा,
पीत वस्त्र धार लो,
आ गया बसन्त है!
ज़िन्दग़ी सँवार लो,
आ गया बसन्त है!
शारदे के द्वार से,
ज्ञान का प्रसाद लो,
दूर हों विकार सब,
शब्द का प्रसाद लो,
धूप-दीप साथ ले,
आरती उतार लो!
आ गया बसन्त है!
ज़िन्दग़ी सँवार लो,
आ गया बसन्त है!
माँ सरस्वती से आज,
बिम्ब नये माँग लो,
वन्दना के साथ में,
भाव नये माँग लो,
मातु से प्रवाह की,
अमल-धवल धार लो।
आ गया बसन्त है!
ज़िन्दग़ी सँवार लो,
आ गया बसन्त है!
|
"बालहंस के जनवरी अंक में मेरी बालकविता पतंग" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
♥ पतंग ♥ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मित्रों!
"बालहंस" के जनवरी II अंक में
मेरी बालकविता
♥ मुझको पतंग बहुत भाती है ♥
|
रविवार, 2 फ़रवरी 2014
"कोयल आयी है घर में" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शनिवार, 1 फ़रवरी 2014
“जगत के बन्धनों से मुक्त होना चाहता हूँ” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]() अब नही मैं दासता का भार ढोना चाहता हूँ। मैं जगत के बन्धनों से, मुक्त होना चाहता हूँ।। काटने को फसल सुख की जुड़ गये सब, दुःख आया तो पलट कर मुड़ गये अब, सभ्यता के नगर में आबाद होना चाहता हूँ। मैं जगत के बन्धनों से, मुक्त होना चाहता हूँ।। जो तुम्हारे मन में आये, वो करो तुम, फूल तज कर शूल से उल्फत करो तुम, कैद को मैं छोड़कर, आजाद होना चाहता हूँ। मैं जगत के बन्धनों से, मुक्त होना चाहता हूँ।। राह हैं सीधी-सरल, पर हो गये दिल तंग है, स्वार्थ की परमार्थ से, होती सदा ही जंग है, आँसुओं से सींचकर मैं प्यार बोना चाहता हूँ। मैं जगत के बन्धनों से, मुक्त होना चाहता हूँ।। |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






