![]()
घिर गये बादल गगन
में, चल पड़ी पुरवा पवन।
पा सुधा की बून्द
को, खिलने लगा सूखा चमन।।
गाँववासी रोपने को
धान,
खेतों में चले हैं,
देख वर्षा को नयन
में,
अन्न के सपने पले
हैं,
पड़ रहीं रिमझिम
फुहारें, मिट गयी सारी तपन।
पा सुधा की बून्द
को, खिलने लगा सूखा चमन।।
आज फिर बालक खुशी
से,
नाव आँगन में
चलाते,
भीगना लगता
सुहाना,
तेज बारिश में
नहाते,
आज तो नन्हें सुमन
भी, कर रहे हैं आचमन।
पा सुधा की बून्द
को, खिलने लगा सूखा चमन।।
देखकर काली घटा,
सूरज गया छुट्टी
मनाने,
बया ने भी बुन लिए
थे,
कुछ निरापद आशियाने,
इन जुलाहों की कला
को, सभी करते हैं नमन।
पा सुधा की बून्द
को, खिलने लगा सूखा चमन।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
सोमवार, 7 जुलाई 2014
"गीत-खिलने लगा सूखा चमन" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
रविवार, 6 जुलाई 2014
"मानसून ने मन भरमाया" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
रिम-झिम करता सावन आया।
गरमी का हो गया सफाया।।
उगे गगन में गहरे बादल,
भरा हुआ जिनमें निर्मल जल,
इन्द्रधनुष ने रूप दिखाया।
श्वेत-श्याम घन बहुत निराले,
आसमान पर डेरा डाले,
कौआ काँव-काँव चिल्लाया।
जोर-शोर से बिजली कड़की,
सहम उठे हैं लड़का-लड़की,
देख चमक सूरज शर्माया।
खेत धान से धानी-धानी,
घर मे पानी बाहर पानी,
मेघों ने पानी बरसाया।
लहरों का स्वरूप है चंगा,
मचल रहीं हैं यमुना-गंगा,
पेड़ों ने नवजीवन पाया।
झूले पड़े हुए घर-घर में,
चहल-पहल है प्रांत-नगर में,
झूल रही हैं ललिता-माया।
ठलुओं ने महफिल है जोड़ी,
मजा दे रही चाय-पकौड़ी,
मानसून ने मन भरमाया। |
शनिवार, 5 जुलाई 2014
"मन को पाषाण बनाया है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मन को पाषाण बनाया है
जितने ज्यादा आघात
मिले,
उतना ही साहस पाया
है।
मृदु मोम बावरे मन
को अब,
मैंने पाषाण बनाया
है।।
चिकनी-चुपड़ी सी
बातों का,
अब असर नहीं कोई
होता,
जिससे जल-प्लावन
होता था,
वो कब का सूख गया
सोता,
जो राग जगत ने है
गाया,
मैंने वो साज
बजाया है,
मृदु मोम बावरे मन
को अब,
मैंने पाषाण बनाया
है।।
झूठी माया, है झूठा जग,
भोले बनकर बैठे
हैं ठग,
बाहर हैं दाँत
दिखाने के,
खाने के मुँह में
छिपे अलग,
कमजोर समझकर शाखा
को,
दीमक ने पाँव
जमाया है।
मृदु मोम बावरे मन
को अब,
मैंने पाषाण बनाया
है।।
था कभी फूल सा
कोमल जो,
सन्तापों से
मुरझाता था,
पर पीड़ा को मान
निजी,
आकुल-व्याकुल हो
जाता था,
लेकिन दुनिया का “रूप”
देख,
पथरीला पथ अपनाया
है।
मृदु मोम बावरे मन
को अब,
मैंने पाषाण बनाया
है।।
|
शुक्रवार, 4 जुलाई 2014
"सियासत में तिज़ारत है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
तिज़ारत में सियासत है, सियासत में तिज़ारत है
नहीं अब वक़्त है, ईमानदारी का सचाई का
खनक को देखते ही, हो गया ईमान ग़ारत है
हुनर बाज़ार में बिकता, इल्म की बोलियाँ लगतीं
वजीरों का वतन है ये, दलालों का ही भारत है
प्रजा के तन्त्र में कोई, नहीं सुनता प्रजा की है
दिखाने को लिखी, मोटे हरफ में बस इबारत है
हवा का एक झोंका ही धराशायी बना देगा
खड़ी है खोखली बुनियाद पर, ऊँची इमारत है
लगा है घुन नशेमन में, फक़त अब “रूप” है बाकी
हमारी अंजुमन में तो, निग्हेंबानी नदारत है
|
गुरुवार, 3 जुलाई 2014
"दोहे-जन-जीवन बेहाल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]()
धरती प्यासी हो रही, जन-जीवन बेहाल।
धान लगाने के लिए, लालायित गोपाल।१।
--
सावन में सूखा पड़ा, नहीं बरसता नीर।
निर्धन, श्रमिक-किसान का, मन हो रहा अधीर।२।
--
बादल के बदले खिली, आसमान में धूप।
ग्रीष्मकाल जैसा लगे, चौमासे का रूप।३।
--
बढ़ी हुई मँहगाई से, जन-जीवन है त्रस्त।
अच्छा शासन देख कर, हुए हौसले पस्त।४।
--
बिन ईंधन चलती वहीं, बाइक-मोटरकार।
अब तो मध्यम वर्ग को, खिसक रहा आधार।५।
--
जनता से फिर हो गयी, भारी-भरकम भूल।
कौआ मोती निगलता, हंस फाँकता धूल।६।
--
रामराज का स्वप्न अब, कैसे हो साकार।
जनता के हित की नहीं, सोच रही सरकार।७।
--
चलकर आयी चाँदनी, क्यों करता है देर।
क्या कर लेंगे आपका, तीतर और बटेर।८।
--
दिल पर अंकित हो गये, जीवन के अनुभाव।
अब तो शीतल लेप भी, बढ़ा रहे हैं घाव।९।
--
कल तक थे अच्छे लगे, मीठे-मीठे बोल।
चार दिनों के बाद ही, खुली ढोल की पोल।१०।
--
|
बुधवार, 2 जुलाई 2014
"ग़ज़ल-अच्छे नहीं आसार हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
![]() आज अपने देश के, अच्छे नहीं आसार हैं
फूल भी अपने चमन के, हो गये अब खार हैं
तीर तरकश में बहुत होंगे हमें सब कुछ पता,
जानते लड़ना नहीं, पर हाथ में हथियार हैं
है बहुत बेचैन दिल नादानियों को देखकर,
थे कभी शागिर्द जो, करने लगे वो वार हैं
साथ परछाई नही देती कभी तंगहाल में
ज़र के पीछे भागते देखे यहाँ किरदार हैं
अब लकड़हारों से हम कैसे बचायें शाख़ को
अंजुमन पर आज अपनी, ग़ैर कब़्ज़ेदार हैं
हो भले ही दुश्मनी लेकिन समझदारी तो हो
अब दरकते पत्थरों के, मिट गये आधार हैं
“रूप” नालों
ने दिखाया एक ही बरसात में
खुदकशी करने को, पर्बत हो रहे तैयार हैं
|
मंगलवार, 1 जुलाई 2014
"ग़ज़ल-आज बरखा-बहार आयी है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
आज बरखा-बहार आयी है
तिश्नगी मिट गयी लबों की अब
आसमां से फुहार आयी है
मिट गयीं सब दरार धरती की
अब तलैया में धार आयी है
दूर से चलके अपने आँगन मॆं
आज पुरवा-बयार आयी है
देख बारिश को आज नन्हीपरी
अपने कपड़े उतार आयी है
धान की पौध रोपने के लिए
गाँव भर से पुकार आयी है
अब सँवारा है “रूप” दरिया ने
मुद्दतों में पटार आयी है
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...
-_Male_W_IMG_0727.jpg)





