|
सज्जनता का हो गया, दिन में सूरज अस्त।
शठ करते हठयोग को, होकर कुण्ठाग्रस्त।।
--
नित्य-नियम से था दिया, जिनको भी
गुण-ज्ञान।
वो चोरी में लिप्त हो, बन बैठे शैतान।।
--
भूल गये कर्तव्य को, पण्डित और इमाम।
पका-पकाया खा रहे, सारे नमक हराम।।
--
रोज बदलते जा रहे, चोला और जबान।
बन्दीग्रह में बन्द है, लोगों का ईमान।।
--
मंजिल पाने के लिए, राह चुनी आसान।
लगे बाँटने ज्ञान को, दुनिया को नादान।।
--
बिगड़ गया है आचरण, बिगड़ा जीवन ढंग।
निगल रहे हैं महक को, एला और लवंग।।
--
लूट रहे हैं शान से, कथित सुखनवर कोष।
छलनी को दिखते नहीं, खुद अपने ही दोष।।
--
उजड़ गयी है वाटिका, दूषित हुआ समीर।
कालजयी साहित्य का, हरण हो रहा चीर।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
बुधवार, 18 सितंबर 2019
दोहे "एला और लवंग" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मंगलवार, 17 सितंबर 2019
दोहे "पैदा हुआ नरेन्द्र" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
गाँधी और पटेल ने, जहाँ लिया अवतार।
मोदी का गुजरात ने, दिया हमें उपहार।।
--
देवताओं से कम नहीं, होता है देवेन्द्र।
सौ सालों के बाद में, पैदा हुआ नरेन्द्र।।
--
साधारण परिवार का, किया चमन गुलजार।
मोह छोड़ संसार का, त्याग दिया घर-बार।।
--
युगों-युगों के बाद में, लेते जन्म सपूत।
दयानन्द की धरा के, मोदी स्वयं सुबूत।।
--
समझौता जिसको नहीं, बैरी से स्वीकार।
उस मोदी के हाथ में, भारत की पतवार।।
--
दामोदर नर इन्द्र से, ऊँचा माँ का भाल।
अभिनन्दन जग कर रहा, ले पूजा का थाल।।
--
जन्म-दिवस पर आपको, नमन हजारों बार।
दीर्घ आयु की कामना, करता दोहाकार।।
--
|
रविवार, 15 सितंबर 2019
दोहे "उलटी गिनती पाक की" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
झूठ हमेशा हारता, और जीतता साँच।।
पीओके बन जायगा, भारत का फिर अंग।
होंगें तब कशमीर के, बन्धु-बान्धव संग।।
सोच-समझकर फैसला, करती है सरकार।
पूरे ही कशमीर पर, होगा अब अधिकार।।
झेलेंगे अब हम नहीं, सीमा पर आतंक।
धो देंगे इतिहास का, सारा आज कलंक।।
नेहरू-जिन्ना ने दिया, साजिस को अनजाम।
दो भाग में बँट गया, तब से एक निजाम।।
अब तो पाकिस्तान पर, लटक रही तलवार।
लिया कृष्ण भगवान ने, मोदी का अवतार।।
उलटी गिनती पाक की, शुरू हो गयी आज।
अब जल्दी इमरान का, छिन जायेगा ताज।।
|
शनिवार, 14 सितंबर 2019
दोहे "हिन्दी है परतन्त्र" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
रटे-रटाये शब्द
हैं, घिसे-पिटे हैं वाक्य।
अँगरेजी करने
लगी, हिन्दी का शालाक्य।।
--
कहने को स्वतन्त्र
हैं, लेकिन स्व स्वर्गीय।
देवनागरी रह
गयी, पुस्तक में पठनीय।।
--
अँगरेजी की कैद
में, हिन्दी है परतन्त्र।
अपनी भाषा के
लिए, तरस रहा जनतन्त्र।।
--
बिगड़ गयी है वर्तनी,
नहीं लिखाई ठीक।
भटक रही है देश
में, हिन्दी की तकनीक।।
--
मास सितम्बर
में रहे, हिन्दी का उजियार।
बाकी पूरे
सालभर, रहता है अँधियार।।
--
नहीं सार्थक है
अभी, आजादी का मन्त्र।
मीलों-कोसों
दूर है, जनता से जनतन्त्र।।
--
ऋषि-मुनियों के
देश में, हिन्दी को वनवास।
अपनी भाषा के
बिना, भारत देश उदास।।
--
|
दोहे "श्रद्धा और श्राद्ध" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
सबके
अपने ढंग हैं, सबके अलग रिवाज।
श्राद्ध
पक्ष में कीजिए, विधि-विधान से काज।।
--
श्रद्धा से ही कीजिए, निज पुरुखों को याद।
श्रद्धा ही तो
श्राद्ध की, होती है बुनियाद।।
--
मात-पिता को मत कभी, देना तुम सन्ताप।
पितृपक्ष में कीजिए, वन्दन-पूजा-जाप।।
--
जिनके पुण्य-प्रताप
से, रिद्धि-सिद्धि का वास।
उनका कभी न कीजिए, जीवन में उपहास।।
--
वंशबेल चलती रहे, ऐसा वर दो नाथ।
पितरों का तर्पण करो, भक्ति-भाव के साथ।।
--
अभ्यागत
को देखकर, होना नहीं उदास।
पूरे श्रद्धाभाव से, रक्खो व्रत-उपवास।।
--
जग में आवागमन का, चलता रहता चक्र।
अन्तरिक्ष में
ग्रहों की, गति होती है वक्र।।
--
अच्छे कामों को करो, सुधरेगा परलोक।
नेकी के ही कर्म से, फैलेगा आलोक।।
--
|
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
दोहे हिन्दीदिवस "दिखने लगा उजाड़" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
अँगरेजी भी है लचर,
हिन्दी भी कमजोर।।
अँगरेजी का हो रहा,
भारत में परित्राण।
नौकरशाहों के चले. निज
भाषा पर बाण।।
शब्दों का अम्बार है, लेकिन
है उलझाव।
आते मस्तक में नहीं,
अब तो नूतन भाव।।
लिखता कविता-दोहरे,
रचता रहता गीत।
चौथेपन में कर रहा,
अपना समय व्यतीत।।
लोगों ने अब कर दिये, नंगे
सभी पहाड़।
देवभूमि के चमन में, दिखने
लगा उजाड़।।
पर्वत का वातावरण, अब
तो हुआ खराब।
लोग धड़ल्ले से यहाँ, पीने लगे शराब।।
अब भाषा के नाम पर, होने
लगा मखौल।
शोर-शराबे से हुआ,
दूषित अब माहौल।।
|
गुरुवार, 12 सितंबर 2019
दोहे "चतुर्दशी का पर्व" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
गणपति की पूजा करो, कहते
धर्माचार्य।।
--
भर देता नवऊर्जा,
चतुर्दशी का पर्व।
गणपति के त्यौहार पर, भक्तों
को है गर्व।।
हुआ चतुर्थी से शुरू, गणपति
जी का पर्व।
हर्षित होते दस दिवस, सुर-नर,
मुनि गन्धर्व।।
वन्दन-पूजन से किया,
सबने विदा गणेश।
विघ्नविनाशक आप ही,
सबके हो प्राणेश।।
बाधाओं का शमन हो, मिट
जायेंगे रोग।
मोदक से विध्नेश को, आप
लगायें भोग।।
रमा और माँ शारदे, रहें
आपके साथ।
रखना मेरे शीश पर, गणनायक
जी हाथ।।
मूषक ढोता आपका, भारी-भरकम भार।
गणपति मेरे सदन में, आओ
बारम्बार।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






