| (1) एक क्लिक में शुरू एक क्लिक में खत्म नेट की दोस्ती (2) बसन्त में बहार झाड़ियों पर निखार चार दिन की चाँदनी फिर है अंधियार (3) सोलह सिंगार ऊब गया मन सूखा सावन मुर्झाया सुमन |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
बुधवार, 7 अप्रैल 2010
“क्षणिकाएँ” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
मंगलवार, 6 अप्रैल 2010
“मृत्यु एक कविता:Death a poem by William Butler Yeats” (अनुवादक:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
| Death a poem : William Butler Yeats अनुवादक:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” |
| मृत्यु एक कविता जानवर को नही सताता है मृत्यु का भय और कभी नहीं होता है विस्मय उसमें नही होता है आशा का संचार लेकिन आदमी को होता है अन्तिम समय का इन्तजार वह सजाता है आशाओं का संसार और मरता है काव्य के लिए कई बार बार-बार गुलाब उगा करता है विलियम बटलर यीट्स के मन-उपवन में आशाएँ साँस लेती हैं महकते चमन में महान व्यक्ति को गर्व होता है मृत्यु से भिड़ने वाले पुरुषों पर अपने आदर्शों पर निर्मोक उपहासों पर अधिक्रमित साँसों पर वह जानता है अस्थियाँ बनीं हैं दफनाने के लिए और आदमी पैदा होता है मर जाने के लिए ”मर जाने के लिए” |
| William Butler Yeats ![]() (1865-1939) was an Irish poet and dramatist. He won the Nobel prize for literature in 1923. |
सोमवार, 5 अप्रैल 2010
“आँसू और पसीना” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
आँसू और पसीने में होती है बहुत रवानी। |
रविवार, 4 अप्रैल 2010
“कल इतिहास है: Emily Dickinson” (अनुवादक: डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
"Yesterday is History": Emily Dickinsonअनुवादक :डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” |
| कल इतिहास है जिसका आभास है जो बहुत दूर है लेकिन पास है कविता है “कल” जो मचलती है हर पल कविता एक दर्शन है यही तो आकर्षण है कविता एक रहस्य है कौतूहल है चतुराई से की गई अटकल है लेकिन अटकल और रहस्य दोनों ही स्पन्दन से दूर हैं |
| Emily Dickinson
Born December 10, 1830 - Died May 15, 1886 |
शनिवार, 3 अप्रैल 2010
“जीवन:Sir Walter Raleigh” (अनुवादक:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
| “Life" : Sir Walter Raleigh अनुवादक:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” |
| जीवन क्या है हमारा जीवन ? जुनून का एक खेल या आमोद के संगीत का मधुर मेल हमारा जीवन शुरू होता है अऩ्धेरे नगर से माता के उदर से जहाँ पर अपेक्षा नही है किसी भी मनन की हम प्रतीक्षा करते हैं जीवन के प्रहसन की स्वर्ग तेजोमय प्रकाश पुंज है जहाँ आफताबों का निकुञ्ज है जो गवाही देता है जीवन की देखता रहता है चुपचाप हमारी गतिविधियों को हमारे कब्रगाह सूर्य से छिपाते हैं परदे के पीछे लेकिन जीवन अपना खेल खेलता रहता है हम चलते जाते हैं एक नये आराम की ओर जिसका नही है कोई ओर-छोर और जीवन की उत्सुकता में हम विलीन हो जाते हैं अनन्त में! |
| Sir Walter RALEIGH, Knight Sir Walter RALEIGH, Knight Born: ABT 1552 / 1554, Hayes Barton, East Budleigh Died: 29 Oct 1618 Buried: St. Margaret, Westminster, Middlesex, England Father: Walter RALEIGH of Fardell Mother: Catherine CHAMPERNOWNE Married: Elizabeth THROCKMORTON 1591 Children: 1. Walter RALEIGH 2. Carew RALEIGH (Sir) Associated with: Alice GOOLD Children: 3. Dau. RALEIGH |
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010
“एक लाल-लाल गुलाब” (अनुवाद:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
A Red Red Rose poem - Robert Burns अनुवादक: डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” |
लाल-लाल गुलाब का नज़ारा प्यार का रंग है बहुत प्यारा लाल-लाल गुलाब की तरह होता है इसका नज़ारा जून में चहका है मधुमास मीठी धुनों का हो रहा है आभास मेरी बोनी सजी है कला के मेले में, हम खोये हैं प्यार की गहराइयों के खेले में समुद्र को समुद्री-गिरोह ने सुखा दिया है कठोर चट्टानों को सूरज ने पिघला दिया है लेकिन प्रियतमा! हमारा प्यार स्थिर रहेगा तब तक ये सूखा रेत चलता रहेगा जब तक मेरे प्यार! मैं हजारों मील तक जाऊँगा और दस हजार मील से भी वापिस आऊँगा सिर्फ प्यार के लिए! |
Robert Burns
|
गुरुवार, 1 अप्रैल 2010
“जीवन में प्यार!” (अनुवादक:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
| Life in a Love A Poem by Robert Browning अनुवादक: डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” |
| भुला दो मुझे! छोड़ दो मुझे! .. .. .. .. .. मैं तुम्हें कभी नही भुला पाउँगा! जब तक मैं! मैं हूँ और तुम तुम हो! अमर रहेगा मेरा प्यार! तब तक जब तक रक्खेगा हमें यह संसार! मैं प्यार हूँ और तुम विमुख जिसकी यादों में समाए हैं सुख और दुख यादें तो मजबूरी हैं जिन्दगी में कितनी दूरी हैं प्यार एक गलती है जो सभी के जीवन में चलती है ये भाग्य के समान है कभी समान, कभी असमान है मैं सबसे अच्छा करने पर सफलता से डरता हूँ और असफल होने पर उफ भी नहीं करता हूँ लेकिन तब होता है तन्त्रिकाओं मे तनाव शुष्क हँसी और निराशा के भाव मन कहता है उठो जिन्दगी को फिर से पकड़ लो प्यार को पाश में जकड़ लो दूरियों की परवाह मत करो धूल और अन्धेरों से कभी मत डरो जल्दी मत करो मैंने जो बून्द बोई है आशा की वह एक न एक दिन नया आकार अवश्य लेगी और खुद को चिह्नित करेगी हमेशा…….!! |
Robert Browning (1812 - 1889) ![]() ![]() |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...



