| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
बुधवार, 14 अप्रैल 2010
मंगलवार, 13 अप्रैल 2010
“मातृभाषा की अल्पना!” (गीतकार-डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
सोमवार, 12 अप्रैल 2010
“जहाँ में प्यार ना होता!” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
| अगर दिलदार ना होता! जहाँ में प्यार ना होता!! न होती सृष्टि की रचना, न होता धर्म का पालन। न होती अर्चना पूजा, न होता लाड़ और लालन। अगर परिवार ना होता! जहाँ में प्यार ना होता!! चमन में पुष्प खिलते क्यों, हठी भँवरे मचलते क्यों? महक होती हवा में क्यों, चहक होती हुमा में क्यों? अगर शृंगार ना होता! जहाँ में प्यार ना होता!! वजन ढोता नही कोई, स्रजन होता नही कोई। फसल बोता नही कोई, शगल होता नही कोई। अगर घर-बार ना होता! जहाँ में प्यार ना होता!! अदावत भी नही होती, बग़ावत भी नही होती। नही दुश्मन कोई होता, गिला-शिकवा नही होता। अगर गद्दार ना होता! जहाँ में प्यार ना होता!! कोई मरता नही जीता, गरल कोई नही पीता। परम सुख-धाम पाने को, नही पढ़ता कोई गीता। अगर संसार ना होता! जहाँ में प्यार ना होता!! |
रविवार, 11 अप्रैल 2010
“दुश्मन से हम नही डरेंगे!” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
| अडिग रहे हैं, अडिग रहेंगे सदा बढ़े हैं, सदा बढ़ेंगे! हम तो दरिया का पानी है रुककर हम तो नहीं सड़ेंगे!! कितनों ने सन्देशे भेजे कितनों से भिजवाये गये कितनों ने आकर धमकाया कितनों ने जमकर फुसलाया हम भारत के हैं बाशिन्दे पर्वत बन कर डटे रहेंगे! हम तो दरिया का पानी है रुककर हम तो नहीं सड़ेंगे!! हममें गहराई सागर की चाह नही हमको गागर की काँटों पर हम चलने वाले हम अपनी धुन के मतवाले हम जमकर के लोहा लेंगे दुश्मन से हम नही डरेंगे! हम तो दरिया का पानी है रुककर हम तो नहीं सड़ेंगे!! |
शनिवार, 10 अप्रैल 2010
“कब तक दुहराओगे” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
मेरे नीरस गानों को तुम कब तक यों ही गाओगे! टूटे-फूटे छंदों को तुम कब तक यों दुहराओगे!! सपनों सागर में गोते खाना इतना ठीक नहीं, कब तक खारे पानी से अपने मन को भरमाओगे! टूटे-फूटे छन्दों को तुम कब तक यों दुहराओगे!! सूरज की ऊर्मियाँ सँवारी तुमने नही करीने से, पसरी है पश्चिम में, कैसे इनको वापिस लाओगे! टूटे-फूटे छन्दों को तुम कब तक यों दुहराओगे!! तितलीं, भँवरे, मधुमक्खी का वीराने में काम नही, कागज के फूलों से कब तक अपना दिल बहलाओगे! टूटे-फूटे छन्दों को तुम कब तक यों दुहराओगे! |
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2010
“कभी मत रहा कीजिए” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
| कुछ कहा कीजिए, कुछ सुना कीजिए! मौन इतना कभी मत रहा कीजिए!! गम को मिल-बाँटकर, बोझ हल्का करो, बेहिचक बात पर तप्सरा कीजिए! मौन इतना कभी मत रहा कीजिए!! गैर तुम भी नहीं, गैर हम भी नही, चाँद को बादलों से रिहा कीजिए! मौन इतना कभी मत रहा कीजिए!! जिन्दगी एक मुश्किल भरा फलसफा, प्यार से दिल लगाकर पढ़ा कीजिए! मौन इतना कभी मत रहा कीजिए!! मुद्दतों बाद गुलशन में गुल हैं खिले, देख कर के बगीचा हँसा कीजिए! मौन इतना कभी मत रहा कीजिए!! मन नहीं कम है दैरो-हरम से प्रिये! रोज ही इसमें आते रहा कीजिए! मौन इतना कभी मत रहा कीजिए!! |
गुरुवार, 8 अप्रैल 2010
“जहरीला पेड़:William Blake” (अनुवादक:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)
“चम्पू काव्य”
| A Poison Tree a poem by William Blake अनुवाद:डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक” |
| मित्र से नाराज होकर पूछता मैं “क्रोध” से जिसका नही कुछ ओर है ना कोई जिसका छोर है घुस गया अन्तस में मेरे आज कोई चोर है शत्रु से नाराज होकर पूछता हूँ मैं यही क्यों उगाया क्रोध का उसने विषैला वृक्ष है भय जगाया व्यर्थ का भयभीत मेरा वक्ष है रात में वो अश्रु बनकर नयन में आता सदा सुबह होने पर वही मुस्कान बनता सर्वदा अश्रु और मुस्कान धोखा दे रहे इन्सान को रात-दिन बन छल रहे स्वप्निल-सरल अरमान को यह चमक उस सेव की मानिन्द है रात के तम में चुराया था जिसे इक शत्रु ने उल्लसित मेरा हृदय यह हो गया है देखकर आज चिर निद्रा में खोया है हमारा मित्रवर छाँव में विषवृक्ष की सोया हमारा मित्रवर |
William Blake ![]() (1757 - 1827) |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...

