जब आती है हवा, तभी बूटा-पत्ता हिलता है।।
जीवन कभी कठोर कठिन है, कभी सरल सा है,
भोजन अमृत-तुल्य कभी है, कभी गरल सा है,
माली बिना किसी उपवन में, फूल नही खिलता हैं।
जब आती है हवा, तभी बूटा-पत्ता हिलता है।।
सावन मे भी कभी-कभी सूखा भी होता है,
खाना खाकर कभी, उदर भूखा भी होता है,
काँटे जिनकी करें सुरक्षा उनका तन नही छिलता है।
जब आती है हवा, तभी बूटा-पत्ता हिलता है।।
नर्म-नर्म बिस्तर में, सुख की नींद नही आती है,
किन्तु श्रमिक को कंकड़ की ढेरी पर आ जाती है,
तप और श्रम से पत्थर का भी हृदय पिघलता है।
जब आती है हवा, तभी बूटा-पत्ता हिलता है।।








