|
ये
पात-पात निकले, वो
डाल-डाल निकले
मुर्दार बस्तियों में, लेकर मशाल निकले
परदेशियों के आगे, घुटने वो टेकते हैं, ईमान के शिकारी, गठरी खँगाल निकले निर्धन का जो अभी तक, दामन भी सिल न पाये
शतरंज के खिलाड़ी, चलने को चाल निकले
लोगों की गर्दनों पर, खंजर चला रहे हैं सपने हसीं दिखाकर, करने कमाल निकले
सीमा पे अपने सैनिक, दिन-रात मर रहे हैं
कायर बने हुए से, करने मलाल निकले
वोटों के ये भिखारी, दर-दर भटक रहे हैं
अपनों के वास्ते ही, बुनने को जाल निकले। है नाम भी सुरीला और "रूप" सन्त का सा मीठी छुरी से सबको, करने हलाल निकले। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016
ग़ज़ल "करने मलाल निकले" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक)
गुरुवार, 1 दिसंबर 2016
दोहे "जनता है कंगाल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक)
|
बैंक हुई कंगाल सब, किसका है ये दोष।
उसको कहें दिवालिया, जिसका खाली कोष।।
--
प्रजातन्त्र में क्यों हुआ, तन्त्र प्रजा से दूर।
समझो इसके मूल में शासक को मगरूर।।
--
बैंकों के बाहर लगीं, लम्बी बहुत कतार।
अपने ही धन के लिए, जनता है लाचार।।
--
मासिक वेतन हो भले, चाहे साठ हजार।
पैसा पाने के लिए, मिलती है फटकार।।
--
सन्नाटा बाजार में, रुके जरूरी काज।
धन के आज अकाल से, सहमा हुआ समाज।।
--
इन्तजाम के बाद ही, करना था ऐलान।
अफरा-तफरी में किया, जारी क्यों फरमान।।
--
सेवक मनमानी करें, बनकर अफलातून।
रोज-रोज ही देश में, बदल रहे कानून।।
--
नयी करंसी से हुई, खाली अब टकसाल।
शासन मालामाल है, जनता है कंगाल।।
-- सच को लिखने से डरे, अब शायर-फनकार। करता उनकी कलम को, मैं सौ-सौ धिक्कार।। |
बुधवार, 30 नवंबर 2016
गीत "होती है अब हाड़ कँपाई" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक)
|
कब लेगा मौसम अँगड़ाई।
लहराते गेहूँ के बिरुए,
शीतल पवन बड़ी दुखदाई।।
पर्वत पर हिम जमा हुआ है,
निर्झर भी तो थमा हुआ है,
मार पड़ी सब पर कुहरे की,
होती है अब हाड़ कँपाई।
लहराते गेहूँ के बिरुए,
शीतल पवन बड़ी दुखदाई।।
धरती पर शीतल छाया है,
सूरज नभ में शर्माया है।
शाखाएँ सुनसान पड़ी हैं,
कोई चिड़िया नज़र न आई।
लहराते गेहूँ के बिरुए,
शीतल पवन बड़ी दुखदाई।।
डरा हुआ उपवन का माली,
सिमट गयी है सब हरियाली,
देख दशा सुमनों की ऐसी,
भँवरों ने गुंजार मचाई।
लहराते गेहूँ के बिरुए,
शीतल पवन बड़ी दुखदाई।।
लुप्त हुआ है "रूप" सलोना,
कुहरे का हैं बिछा बिछौना,
सहमी-सहमी सी मधुमक्खी,
भिन्न-भिन्न करके मँडराई।
लहराते गेहूँ के बिरुए,
शीतल पवन बड़ी दुखदाई।।
|
मंगलवार, 29 नवंबर 2016
गीत "कवि लिखने से डरता हूँ" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
घर-आँगन-कानन में जाकर,
मैं तुकबन्दी करता हूँ।
अनुभावों का अनुगायक हूँ,
मैं कवि लिखने से डरता हूँ।।
है नहीं मापनी का गुनिया,
अब तो अतुकान्त लिखे दुनिया।
असमंजस में हैं सब बालक,
क्या याद करे इनको मुनिया।
मैं बन करके पागल कोकिल,
कोरे पन्नों को भरता हूँ।
मैं कवि लिखने से डरता हूँ।।
आयुक्त फिरें मारे-मारे,
उन्मुक्त हुए बन्धन सारे।
जीवन उपवन के शब्दों में,
अब तुप्त हो गये बंजारे।
पतझर की मारी बगिया में,
मैं सुमन सुगन्धित झरता हूँ।
मैं कवि लिखने से डरता हूँ।।
दे पन्त-निराला की मिसाल,
चौकीदारी करते विडाल।
निर्मल कैसे अब नीर रहे,
कचरा गंगा में रहे डाल।
मिलते हैं मोती बगुलों को,
मैं घास-पात को चरता हूँ।
मैं कवि लिखने से डरता हूँ।।
|
सोमवार, 28 नवंबर 2016
दोहे "माता का दरबार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
संरक्षण मिलता वहाँ, जहाँ रहे अपनत्व।।
--
माता से बढ़कर नहीं, जग में कोई उदार।
माता के जैसा नहीं, करता कोई प्यार।।
--
खुला हुआ सबके लिए, माता जी का द्वार।
भेट-चढ़ावे की नहीं, माता को दरकार।।
--
जगदम्बा के सदन में, भरा हुआ भण्डार।
सच्चे मन से माँग लो, माता से उपहार।।
--
मन्दिर में जाकर कभी, करना मत उपहास।
जगतनियन्ता ईश का, कण-कण में है वास।।
--
सरिता में चलती नहीं, कभी पाप की नाव।
वैसा मिलता है उसे, जैसा जिसका भाव।।
--
योगदान जिनका नहीं, वो ही करें सवाल।
ठेकेदारों ने किया, दूषित जल का ताल।।
|
शनिवार, 26 नवंबर 2016
दो कुण्डलियाँ "खोल दो मन की खिड़की" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
खिड़की खोली जब सुबह, आया सुखद समीर।
उपवन में मुझको दिखा, मोती जैसा नीर।।
मोती जैसे नीर, घास पर चमक रहा था।
सूरज की किरणों में, हीरक दमक रहा था।।
कह मयंक कविराय, शीत देता था झिड़की।
रवि देता सन्देश, खोल दो मन की खिड़की।।
--
अपने सुर में गी रहे, पंछी अभिनव गीत।
गूँज रहा परिवेश में, कलरव का संगीत।।
यजन-भजन करके, बन जायें सब उदगाता।
कलरव का संगीत, सीख हमको सिखलाता।।
कह मयंक होते हैं, जग में झूठे सपने।
बाँटो तो कुछ प्यार, बनेंगे सारे अपने।।
|
शुक्रवार, 25 नवंबर 2016
दोहे "हुए आज मजबूर" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]() कैसा है ये फैसला, जनता है बदहाल।
रोगी को औषध नहीं, दस्तक देता काल।।
--
सन्नाटा बाजार में, समय हुआ विकराल।
नोट जेब में हैं नहीं, कौन खरीदे माल।।
--
फाँस गले में फँस गयी, शासक है लाचार।
नये-नये कानून नित, लाती है सरकार।।
--
काम-धाम को छोड़कर, हुए आज मजबूर।
लाइन में लगकर खड़े, कृषक और मजदूर।।
--
गेहूँ बोने के लिए, नहीं बीज औ’ खाद।
धरती के भगवान का, जीवन है बरबाद।।
--
जिनके मत से है मिली, सत्ता की जागीर।
वो कैसे समझें भला, जनता की अब पीर।।
--
रोज विमानों में उड़ें, राजा और वजीर।
करते लच्छेदार हैं, जनता में तकरीर।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






